10 पूर्व महिला सुपरस्टार्स जिन्होंने आज तक कोई ख़िताब नहीं जीता

10-1494087214-800

विमेंस रेवोल्यूशन के बाद महिला रैसलिंग को गंभीरता से लिया गया है। अब दोनों ब्रैंड में महिलाओं के पास लड़ने के लिए दो बड़े ख़िताब हैं। एक समय ऐसा भी था जब WWE में महिलाओं के लिए कोई ख़िताब नहीं होता था। इसके पहले ट्रिश स्ट्रेटस और लिटा जैसी महिलाएं थी जिन्होंने महिला डिवीज़न को सभी सभी के सामने लाया। ऐसी कई दूसरी महिलाएं भी हैं जो ख़िताब जीतने की हकदार थी, लेकिन कभी उन्हें कोई ख़िताब नसीब नहीं हुआ। यहां पर हम ऐसी ही 10 महिलाओं के बारे में बात करेंगे जिनमें काबिलियत तो थी, लेकिन उन्हें कभी ख़िताब नहीं मिला:


#10 एशले मास्सारो

37 साल की उम्र में एशले मास्सारो आज भी वर्ल्ड इंडिपेंडेंट लेडीज डिवीज़न रैसलिंग का हिस्सा हैं। आज वो उस प्रमोशन में मैनेजर की भूमिका निभा रही है। लेकिन इसके पहले वो साल 2005 में WWE डीवा सर्च का हिस्सा थी। कंपनी में आते ही वो विंस के खिलाफ फ्यूड में जुट गई और ब्रा पैंटी मैच में उन्होंने जीत दर्ज की। लेकिन फिर दर्शकों को खुश करने के लिए उन्होंने मैच के बाद अपने कपड़े उतार दिए। ये न्यू ईयर रेवोलुशन 2005 की घटना है। इसके बाद उनका फ्यूड मिकी जेम्स से हुआ जहां वो चोटिल हो गयी और चोट से उभरने के बाद वो अपना मोमेंटम खो बैठी और कभी शिखर तक नहीं पहुंच पाई। रुथल्स अग्रेशन एरा के समय भी वो एक बड़ी स्टार थी, लेकिन कभी चैंपिनशिप जीत न सकीं। #9 अक्साना 9-1494087253-800 अक्साना का असली नाम ज़िवेइल रेडोनीनी है और वो लिथुआनियाई बॉडीबिल्डर हैं। ऐसा लगता है ख़िताबी दौर के लिए उनकी राह बन चुकी थी। बिल्कुल चायना की तरह? लेकिन वो चायना जैसी कामयाब नहीं हुई। WWE के डेवलपमेंटल प्रमोशन FCW में अपना हुनर निखारने के बाद उन्होंने NXT के प्री डेवलपमेंटल में अपना डेब्यू किया। वहां पर वो जीत तो नहीं हुई लेकिन उन्होंने जल्द ही मुख्य रोस्टर में डेब्यू कर लिया। अक्साना को स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर थियोडोर लोंग के साथ बैकस्टेज सेगमेंट के लिए जाना जाता है। अगर दोनों की अच्छी बुकिंग होती तो वो पावर कपल बनने लायक थे। उसके बाद उन्होंने सिजेरो और फिर अलीसिया फॉक्स के साथ टीम बनाई, लेकिन दोनों टीम भुलाने लायक थी। साल 2014 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। #8 खरमा 8-1494087295-800 ज्यादातर लोग इन्हें औसम कोंग के नाम से जानते हैं और जब उन्होंने साल 2011 में डेब्यू किया था तब मुझे बहुत उत्सुकता हुई थी। मुझे लगा था कि उनके आने से डिवीज़न में थोड़ा बदलाव आएगा। वो उस समय की नाया जैक्स थी। उनका डेब्यू शानदार था और वो बाकी सभी को पछाड़ते हुए टॉप तक पहुंचने में सफल हुई। ऐसा लग रहा था कि वो जल्द ही डिवाज़ चैंपियन बन जाएंगी। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि वो गर्भवती हो गयी। उन्हें मिला इतना बड़ा पुश बेकार गया। उन्हें फिर 2012 में रिलीस कर दिया गया। #7 मारिया कनेल्लीस 7-1494087343-800 साल 2004 के WWE डीवा सर्च में मारिया कनेल्लीस को पंचवा स्थान मिला था। उन्हें तुरंत काम पर रख लिया गया और वो बैकस्टेज रैसलर्स का इंटरव्यू लेने लगी। उनका गिम्मिक ही था दूसरों का इंटरव्यू लेना जिसमें वो गलत सवाल पूछा करती थी। OVW में ट्रेनिंग पा चुकी मारिया ने 2008 के दौरान टीवी पर रैसलिंग करना शुरू कर दिया और फिर उन्हें स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें WWE डिवाज़ चैंपिनशिप जीतने का एक मौका मिला। लेकिन फिर मिशेल मैककुल के खिलाफ वो मैच हार गई। बाद में उन्होंने मिशेल मैककुल को एक नॉन टाइटल मैच में हरा दिया लेकिन कभी ख़िताब की दावेदार नहीं बन पाई। इसके बाद उन्हें साल 2010 में रिलीज कर दिया और उन्होंने रिंग ऑफ हॉनर जॉइन कर लिया। #6 डॉन मैरी 6-1494087386-800 टोरी विल्सन के पीछे गयी खूबसूरत डीवा डॉन मैरी, शायद ही किसी को याद होंगी। उनका फ्यूड एक यादगार फ्यूड था। WWE में कदम रखने के पहले उन्होंने अपना करियर ECW में शुरू कर लिया था। ECW में उन्होंने मैनेजर की भूमिका निभाई लेकिन कभी रिंग में नहीं उतरी। लेकिन फिर WWE से जुड़ने के बाद वो मैनेजर से अधिक काम करने लगी और टोरी विल्सन के साथ फ्यूड किया। रुथल्स एरा का ये एक यादगार फ्यूड था। लेकिन दुर्भाग्य से उनका फ्यूड ही यादगार रहा और कोई ख़िताब नहीं जीत पाई और 2005 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। #5 लूना 5-1494087423-800 लूना पहले गोल्डस्ट की मैनेजर थी और फिर सेबल से फ्यूड करने लगी। वो दिखने में बाकी सभी महिला रैसलर्स से अलग थी। गोल्डस्ट की वो सही पार्टनर थी। कुछ सालों पहले रैसलमेनिया IX पर शॉन माइकल्स बनाम टातंक के मैच में लूना माइकल्स की वॉलेट बनी थी। इसके बाद वो बैम बैम बिगलौ के साथ जुड़ गई और उनका मैच अलुन्द्र ब्लैज़े के साथ हुआ। वो ख़िताब जीतने में असफल रही और उन्हें WWF से रिलीज़ कर दिया गया। जब उन्होंने वापसी की तो वापस सेबल के साथ फ्यूड मे जुड़ गई और ख़िताब जीतने के करीब पहुंची। लेकिन उस दौरान सेबल की लोकप्रियता आसमान छू रही थी और इसलिए ख़िताब सेबल जीतने में कामयाब हुई। इसके बाद साल 2000 में जैकलिन के खिलाफ फ्यूड में उनके पास वापस ख़िताब जीतने का मौका आया, लेकिन वो इसे भुना नहीं पाई। #4 टेरी रननेल्स 4-1494087480-800 टेरी रननेल्स WWE के साथ आठ साल से जुड़ी रही, लेकिन कभी विमेंस चैंपिनशिप नहीं जीत सकीं। टेरी रननेल्स ने फिर गोल्डस्ट को मैनेजर करना शुरू कर दिया जोउस समय उनके अलसी पति थी। पिल्लमन के गुज़र जाने के बाद उन्होंने गोल्डस्ट से राहें अलग कर ली। इसके बाद वो हार्डी बोयज़, रैडिकलज़ से जुड़ी और फिर रेवन की मैनेजर बन गयी। उन्होंने रिंग में कभी अच्छे से परफॉर्म नहीं किया और ना ही कभी कोई ख़िताब जीती। हालांकि उनके पास हार्डकोर ख़िताब था, लेकिन वो सबके पास होता है। साल 2004 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। #3 टोरी विल्सन 3-1494087552-800 साल 2001 में WWE द्वारा WCW और ECW में किये गए इंवेज़न के रूप में टोरी विल्सन की एंट्री हुई। रोस्टर की एक खूबसूरत महिला के रूप में टोरी विल्सन के कई फ्यूड हुए जिसमें लॉन्जरी मैचेस, ब्रा पैंटी मैच, प्लेबॉय मैचेस शामिल हैं। एटीट्यूड एरा में उन्होंने कई दर्शकों को महिलाओं के मैचेस देखने की ओर आकर्षित किया। डॉन मारी के खिलाफ उनका फ्यूड एक यादगार फ्यूड था। प्लेबॉय में सेबल के साथ वो दिखी और फिर उनके साथ फ्यूड किया। कंपनी में साल 2008 तक बने रहने के बावजूद वो कभी ख़िताब जीतने के करीब तक नहीं पहुंची। फिर पीठ के चोट के कारण उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। #2 स्टेसी केइब्लर 0-1494087619-800 स्टेसी केइब्लर कभी भी WWE का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। शायद स्टेसी केइब्लर टॉप प्राइज जीतने में असफल रहने वाली सबसे लोकप्रिय महिला होंगी। टोरी विल्सन की तरह ही उनका इस्तेमाल रिंग में पूरी तरह से नहीं किया गया। डडली बोयज़ के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की। रुथल्स अग्रेशन एरा में उनके कई मैचेस हुए वो रैंडी ऑर्टन की गर्लफ्रैंड बनी और फिर उनकी मैनेजर बनी। ऑर्टन के RKO से उनकी जोड़ी टूटी। वो कभी ख़िताब नहीं जीत पाई और साल 2006 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। #1 सनी 1-1494087671-800 WWE में महिलाओं को उनकी असली पहचान दिलाने वाली महिला रैसलर हैं सनी लेकिन वो कभी भी विमेंस ख़िताब नहीं जीत पाई। WWF में आने के पहले वो स्मोकी माउंटेन रैसलिंग का हिस्सा थी। हॉल ऑफ फेम में उन्हें जगह मिल गयी, लेकिन उनके नसीब में कभी WWE विमेंस चैंपिनशिप नहीं आया। वो रैसलर कम और मैनेजर का काम ज्यादा किया करती थी। लेखक: डेनियल मेसी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी