WWE के 10 सुपरस्टार्स जो असल ज़िन्दगी में बड़े मजाकिया हैं

1-1491767919-800

कई WWE सुपरस्टार्स को गंभीर समझा जाता है, लेकिन एक बार कैमरा बंद हो जाए तो उनका दूसरा रूप सामने आ जाता है। इस दूसरे रूप में वो सब ज्यादा हंसमुख और खुले दिल के इंसान होते हैं। इस लिस्ट के कई नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि इसमें से कई सुपरस्टार्स टेलीविज़न पर गंभीर किरदार निभाते हैं। लेकिन असलियत में ये स्टार्स हंसमुख और बड़े मजेदार हैं।

Ad

रुसेव

ये बल्गेरियाई राक्षस असली ज़िन्दगी में उतने ग़ुस्सैल नहीं है जैसा हमे टीवी पर देखने मिलते है। जो दर्शक उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं उन्हें पता होगा कि वहां पर उनका रूप प्रो रैसलिंग की दुनिया के उनके रूप से अलग है। रुसेव को दूसरों को हंसाने में मजा आता है और वो यही काम ट्विटर के ज़रिए करते हैं। फैंस को रुसेव का क्रिस जैरिको को लिखा ट्वीट याद होगा, जब कई बार हारने के बाद जैरिको ने अंत मे रोमन रेन्स पर जीत दर्ज की।

ब्रे वायट

2-1491767932-800

हालांकि ब्रे वायट का किरदार रिंग में दूसरों को डराने के लिए बनाया गया हो, असल मे ब्रे वायट उतने डरावने नहीं है। रिंग के बाहर वो दूसरों को बहुत हंसाते हैं। WWE में उन्हें एक डरावने स्टेबल के लीडर के रूप में दिखाया गया है, लेकिन रिंग के बाहर जब बात दर्शकों को हंसाने की आती है तो ब्रे वायट उससे पीछे नहीं हटते। अगर ब्रे वायट प्रोफेशनल रैसलिंग में अपना करियर नहीं बनाते थो वो किसी कॉमेडियन का काम भी कर सकते थे और वहां वो सफल भी होते।

सैथ रॉलिन्स

3-1491767949-800

रिंग के अंदर सैथ रॉलिन्स को हमेशा गंभीर किरदार या फिर किसी गंभीर स्थिति में ही देखा गया है, लेकिन उसके बाहर वो एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें सभी लोग पसंद करते हैं। वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अक्सर उसपर फोटोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन वहां पर उनका रूप बिल्कुल अलग होता है। वो हमेशा अजीब पोज बनाते हैं जिससे दर्शकों को हंसा सकें। रैसलिंग के अलावा वो बड़े मज़ाकिया हैं जो अपने प्रसंशकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

केन

kane--

केन और मजेदार ? आप मज़ाक कर रहे हैं? लेकिन टीवी पर दिखने वाले डरवाने किरदार के अलावा केन का एक अलग रूप भी है। केन एक जेंटलेमन हैं और वो नासमझ के साथ साथ स्मार्ट भी हैं। केन बड़े ही हाज़िर जवाब है। अपने किरदार में होने के बावजूद केन ने कई हंसाने वाले लम्हे दिए हैं। इसका सबसे अच्छा उदहारण है हल्क हॉगन और द रॉक के साथ हुआ उनका सेगमेंट। इस लम्हे ने हमे ग्लेन जैकब्स का मजेदार रूप दिखाया।

फिन बैलर

5-1491767993-800

फिन बैलर ने वर्ल्ड रैसलिंग की दुनिया मे “डिमोन किंग” के डरवाने किरदार से शुरुआत की। ऊपर से बैलर आयरिश रैसलर हैं इसलिए उनके हंसने की संभावना कम ही समझी जाती है। लेकिन रिंग के अंदर अपने इस डरवाने रूप के अलावा फिन बैलर रिंग के बाहर एक जिंदादिल इंसान है। उनके तस्वीर में वो हमेशा हंसते हुए दिखाई देते हैं और दूसरों को भी हंसाते है। वो अपने तस्वीर में अजीब पोज़ देते हैं लेकिन हमेशा खुश नजर आते हैं। अपने प्रसंशकों से वो हमेशा एक अच्छे इंसान की तरह हंस कर बात करते हैं।

गोल्डबर्ग

6-1491768126-800

गोल्डबर्ग के ग़ुस्से को देखकर हम कह सकते हैं कि वो "हास्यजनक" बिल्कुल नहीं होंगे। लेकिन उनका किरदार ही ऐसा है। विरोधियों पर जैकहैमर और स्पीयर से हमला कर लेने के बाद गोल्डबर्ग के अंदर का शैतान शांत हो जाता है और वो मज़ाकिया बन जाते हैं। गोल्डबर्ग एक जिंदादिल इंसान है और दर्शकों को इसकी झलक उनकी दो फिल्में रेडी टू रम्बल और द लोंगेस्ट यार्ड में देखने मिली।

ब्रौन स्ट्रोमैन

braun-strowman

छह फीट आठ इंच लम्बे ब्रौन स्ट्रोमैन रिंग के अंदर एक राक्षस हैं और उनके किरदार को इसी तरह से बनाया गया है। लेकिन ब्रौन स्ट्रोमैन का एक मजेदार और प्यार रूप भी है जिसके बारे में सभी को पता नहीं है। द जाइंट को दर्शकों का मनोरंजन करना पसंद है और हमे इसका सबूत उनके कई तस्वीरों से मिलता है। एक तस्वीर में तो वो वंडर वोमन के कॉस्ट्यूम में दिखाई दे रहे हैं। ऊपर से उनका पाउत कमाल का है।

द अंडरटेकर

8-1491768172-800

द अंडरटेकर ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने टीवी पर कभी किरदार नहीं तोड़ा और ऐसा समझा जाता है कि वो ज़रा भी मज़ाकिया नहीं हैं। भले ही अंडरटेकर मज़ाकिया न हों, लेकिन मार्क कैलावे मज़ाकिया हैं। एक बार डेडमैन की पोशाख उतर जाती है तो मार्क कैलावे बड़े अच्छे इंसान है। इसका सबूत है उनके ऑफ रिकॉर्ड इंटरव्यू। टेक्सास के रहने वाले द डेडमैन एक हाज़िर जवाबी इंसान हैं।

समोआ जो

9-1491768192-800

समोआ जो एक कड़े और मजबूत इंसान है और दिखने में बिल्कुल हँसमुख नहीं है। वो हमेशा ग़ुस्से में रहते हैं। लेकिन एक बार कैमरा बंद हो जाये तो समोआ जो सबसे ज्यादा मज़ाकिया इंसान बन जाते हैं। उनका ट्विटर बायो पर लिखा हुआ है: मेरा नाम जो है, मैं पैसों के लिए दूसरों को पिटता हूं। मुझे इसमें मजा आता है।

ब्रॉक लैसनर

10-1491768214-800

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है द बीस्ट, ब्रॉक लैसनर। दूसरों को दर्द देकर उन्हें रुलाने वाले ब्रॉक लैसनर कैमरे के बाद एक मज़ाकिया इंसान हैं। लैसनर को मज़ाक करना और दूसरों को हंसाना बहुत पसंद है। दर्शक चाहे युवा हों या बूढ़े लैसनर उनके साथ मजाक करना नहीं भूलते। ESPN के आग्रह पर लैसनर ने एक प्रैंक वीडियो बनाया जहां वो मज़ाक करते दिखाई दिए हैं। लेखक: निशांत राज, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications