WWE SmackDown के 10 सबसे जबरदस्त और खास मोमेंट्स जो फैंस को जरूर देखने चाहिए

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद रहा
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड सही मायने में काफी ज्यादा धमाकेदार साबित हुआ। इस शो में कुछ बेहतरीन मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी एपिसोड में नज़र आए थे और आखिर द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सदस्य अलग हो गए। शो में कुछ मोमेंट्स थे, जो बहुत ही जबरदस्त रहे थे। हालांकि, कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के 10 सबसे अच्छे मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे, जो फैंस को जरूर देखने चाहिए।

Ad

WWE SmackDown के 10 सबसे जबरदस्त और खास मोमेंट्स

- सैंटोस इस्कोबार ने एक सिंगल्स मैच में एलए नाइट पर जीत दर्ज की। मैच के बाद नाइट ने सैंटोस पर हमला किया और रे मिस्टीरियो ने आकर उन्हें भगाया।

youtube-cover
Ad

- कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने मिलकर मिक्स्ड टैग टीम मैच में एजे स्टाइल्स और मीचीन को पराजित किया।

youtube-cover
Ad

- गौंटलेट मैच में रिज हॉलैंड और शेमस ने मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। शेमस ने यहां एंजेलो डॉकिंस, कार्ल एंडरसन और टॉप डोला पर अपना फिनिशर ब्रोग किक लगाया। इसी के चलते वो तीन टीमों को एलिमिनेट करने में सफल भी रहे।

youtube-cover
Ad

- बियांका ब्लेयर ने प्रोमो सैगमेंट में शार्लेट फ्लेयर पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने बताया कि वो ओस्का और शार्लेट फ्लेयर के WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच के दौरान रिंगसाइड पर रहेंगी और चैंपियन को चैलेंज देंगी।

youtube-cover
Ad

- शेमस ने प्रिटी डेडली पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। उन्होंने दोनों की बुरी हालत कर दी थी।

youtube-cover
Ad

- बेली ने इंटरफेयर करके इयो स्काई को ज़ेलिना वेगा पर जीत दिलाने की कोशिश की। हालांकि, उनका यह प्लान सफल नहीं रहा क्योंकि इससे इयो का ध्यान भटक गया और वेगा ने जीत दर्ज की।

youtube-cover
Ad

- प्रिटी डेडली ने गौंटलेट मैच के अंतिम समय में शेमस को धराशाई किया। साथ ही पिन करके जीत दर्ज की।

- केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने आकर प्रिटी डेडली को कंफ्रंट किया। साथ ही दोनों लड़ने के लिए रिंग में गए। हालांकि, प्रिटी डेडली वहां से भाग गए।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस ने मेन इवेंट सैगमेंट में बताया कि जिमी उसो असल में द ब्लडलाइन में सबसे बड़ी समस्या रहे हैं। जिमी उसो ने दखल देकर प्रोमो कट किया और बताया कि रोमन रेंस असली प्रॉब्लम हैं।

- जे उसो ने सैगमेंट के अंत में कहा कि जिमी उसो फैक्शन से बाहर हैं और वो भी बाहर होने वाले हैं। जे ने रोमन रेंस पर सुपरकिक लगाई। बाद में उसोज़ ने सोलो को धराशाई किया और फिर रोमन रेंस पर डबल सुपरकिक लगाई।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications