ब्रॉक लैसनर की जिंदगी से जुड़े 10 मजेदार किस्से

11-05-30-d2da8-1509972446-500

15 साल पहले ब्रॉक लैसनर WWE यूनिवर्स के सामने आए। वो एक NCAA रैसलिंग चैंपियन थे जिनका लुक कमाल का था। शुरू से ही वो WWE के मुख्य रैसलर्स का हिस्सा बन गए। इन 15 सालों में द बीस्ट इंकार्नेट ने प्रो रैसलिंग की दुनिया मे बेशुमार कामयाबी हासिल की। बीच मे साल 2004 से लेकर 2012 तक बीस्ट कई चीजों में अपने हाथ आजमाए और फिर 2012 में उन्होंने WWE में वापसी की। उन आठ सालों में बीस्ट UFC फाइटर रहे, NFL खिलाड़ी बनने की कोशिश की जिसमें उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी। इन सभी चीजों के बारे में लैसनर के फैंस जानते हैं लेकिन ऐसी 10 बातें हैं जिसके बारे में दर्शक नहीं जानते।

#10 ब्रॉक लैसनर और शेल्टन बेंजामिन साथ मे कॉलेज में थे

ऑहियो वैली रैसलिंग की स्थापना साल 2000 में हुई थी। जिसके एक क्लास का जिक्र आजतक होता है। इसमें ब्रॉक लैसनर, शेल्टन बेंजामिन, जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता हुआ करते थे। बड़े हैरानी की बात है कि रैसलिंग दुनिया मे इतना बड़ा नाम बनाने वाले सुपरस्टार्स एक साथ ट्रेनिंग किया करते थे। WWE में आने के पहले से लैसनर और बेंजामिन एक दूसरे को जानते थे। दोनों कॉलेज रूममेट्स थे। दोनों को रैसलिंग में दिलचस्पी थी जिससे उनकी दोस्ती गहरी हुई।

#9 UFC में अंडरटेकर

11-05-45-57dca-1509977530-500

ब्रॉक लैसनर UFC में बेहद कामयाब रहे थे। वहां वो हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। लेकिन लैसनर का MMA में रिकॉर्ड 100% नहीं रहा। कैन वेलास्केज़ के हाथों उन्हें हार मिली और उस मैच को देखने अंडरटेकर रिंगसाइड में मौजूद थे। लैसनर वापस लौटते हुए डैडमैन के पास से गुजरे और दोनों के बीच छोटी बातचीत हुई। शायद अंडरटेकर ने लैसनर को WWE में वापस लौटकर उनकी रैसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ने के लिए कहा हो।

#8 स्पॉन्सर्स का अपमान करना

11-06-05-ba357-1509981414-500

ब्रॉक लैसनर के पास काफी स्पॉन्सर्स हैं जो हमे उनके शॉर्ट्स को देखकर पता चलता है। जहां WWE में लैसनर को विशेष माना जाता है तो वहीं UFC में स्पॉन्सर्स का होना आम बात है। अपने एक मैच के बाद लैसनर बड लाइट लोगो पर उसका अपमान करते खड़े हो गए। इसके बाद लैसनर ने कहा कि वो घर जा कर कूर्स लाइट के साथ अपने जीत का जश्न मनाएंगे। लैसनर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बड लाइट ने उन्हें स्पॉन्सर करने से मना कर दिया था। बाद में उनपर माफी मांगने का दबाब डाला गया।

#7 खुद का प्राइवेट जेट खरीदने से इनकार कर दिया

11-06-20-c0494-1509985407-500

ब्रॉक लैसनर ने साल 2004 में कंपनी छोड़ने का फैसला कर दिया था। उन्हें WWE के शेड्यूल के अनुसार काम करने काम करने में दिक्कत थी। उस समय WWE की हालत खस्ता थी और इसलिए विंस मैकमैहन ने उन्हें अल्टरनेट वीकेंड छुट्टी और एक प्राइवेट जेट देने की पेशकश की ताकि उनका सफर का समय बच जाएं। लेकिन लैसनर पहले ही अपना मन बना चुके थे और वो फुटबॉल में करियर बनाने का विचार कर चुके थे। इसलिए उन्हें मैकमैहन की पेशकश ठुकरा दी।

#6 वापसी करते हुए अपनी भड़ास निकालना

11-06-37-45398-1509989608-500

आठ साल के बाद रैसलमेनिया XXVIII की अगली रात ब्रॉक लैसनर ने वापसी की। WWE ने लैसनर की वापसी को सभी से छुपाए रखने की कोशिश की लेकिन दर्शक समझदार थे और लैसनर की एंट्री के पहले ही उनकी चैंट्स करने लगे थे। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन, बीस्ट के पहले शिकार थे और उनका मैच एक्सट्रीम रूल्स पर हुआ। मैच में लैसनर की जीत हुई लेकिन जैसा वो चाहते थे वैसी जीत उनकी नहीं हुई। मैच के बाद सीना को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा था लेकिन जाने के पहले वो रैम्प पर उतरें और एक प्रोमो दिया। इसपर लैसनर काफी भड़क गए और बैकस्टेज अपना ग़ुस्सा निकाला।

#5 पेनकिलर्स का आदि होना

11-06-55-9031f-1510059133-500

UFC से वापस लौटने के बाद साल 2016 में ब्रॉक लैसनर का मार्क हंट से दोबारा फाइट हुआ जिसे लेकर काफी विवाद छिड़ा। इस मैच को जीतने और अपनी फुर्ती बढ़ाने के लिए लैसनर किसी तरह का ड्रग लिया करते थे। बाद में पता चला कि लैसनर को ड्रग्स की समस्या थी लेकिन PED वाले ड्रग्स से वो दूर थे। WWE पहली बार छोड़ने के बाद उन्हें पता चला कि वो इस समस्या में गहरे दुबे हुए हैं। उस समय लैसनर पेनकिलर्स के साथ एक बोटल वोडका पी जाते थे।

#4 स्ट्रीट डांसर को सुलाना

11-07-15-211bd-1510063334-500

ब्रॉक लैसनर के करीबी दोस्त और परिवार वाले हैं और उनके अलावा वो किसी और कम ही बात करते हैं। कुछ सालों पहले लैसनर एक इवेंट में गए थे जिसका नाम स्ट्रीट डांस था। वहां लैसनर ने कुछ ड्रिंक्स खरीदे जिस पर एक व्यक्ति ने कहा कि वो ड्रिंक्स उसके हैं। लैसनर इस बात को अनसुना करते हुए आगे बढ़ने लगे तो उस व्यक्ति ने बीस्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद क्या हुआ उसका हमे साफ तौर से पता नहीं लेकिन लैसनर ने उस व्यक्ति को सुला दिया। अब उन्होंने उसे चोक कर के सुलाया या फिर नॉकआउट कर के ये अब तक अनसुलझी पहेली है।

#3 शादी की अंगूठी का मज़ाक

11-07-30-955f4-1510067086-500

लैसनर और उनकी पत्नी सेबल की उम्र में तो अंतर है ही इसके अलावा दोनों अलग-अलग रैसलिंग जनरेशन से हैं। लेकिन फिर भी दोनों की शादीसुदा ज़िन्दगी सफल रही है। दोनों के बच्चे भी हैं और एक मौके पर लैसनर ने बच्चों के साथ मिलकर सेबल के साथ मजाक भी किया था। इसके उन्होंने सेबल को बेबीसीटर द्वारा कॉल करते हुए कहा कि उनके बेटे ने शादी की अंगूठी निगल ली है। इसपर सेबल परेशान होकर काफी हड़बड़ाने लगी और फिर लैसनर ने अपने मज़ाक उन्हें समझाया।

#2 NFL खिलाड़ी को सुप्लेक्स देना

11-07-47-7d1b9-1510070733-500

ब्रॉक लैसनर का NFL से लगाव सभी जानते हैं। यहां पर करियर बनाने के लिए उन्होंने प्रोफेशनल रैसलिंग छोड़ दी लेकिन उसमें वो कामयाब नहीं हुए लेकिन फिर भी प्री सीजन मैच खेलने जाते हैं। कैनसस सिटी चीफ्स के खिलाफ एक मैच में किसी विरोधी खिलाड़ी ने लैसनर के साथी खिलाड़ी के बारे में कुछ बुरा कहा जिसपर लैसनर भड़क गए और बीस्ट जाग गया। फिर उन्होंने उस खिलाड़ी को सुप्लेक्स सिटी की सैर करवाई। ये कोई बनावटी कहानी नहीं है बल्कि इसकी तस्वीरें हैं।

#1 ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल के बीच शूट फाइट

11-08-02-bba61-1510075004-500

लैसनर के शुरुआती दिनों में कर्ट एंगल के साथ उनके काफी फिउड्स हुए। रैसलमेनिया XIX पर दोनों की भिड़ंत WWE चैंपियनशिप के लिए हुई। लेकिन दोनों बेहद ही करीबी दोस्त हैं और अक्सर साथ मे सफर किया करते थे। एक समय पर दोनों के बीच शूट रैसलिंग मैच भी हुआ था। लम्बे समय तक ये बस एक अफवाह थी लेकिन 2015 में एंगल ने खुद इसे स्वीकार किया। एक बार बैकस्टेज दोनों के बीच रैसलिंग फाइट हुई जिसमें ओलंपिक पदक विजेता कर्ट एंगल की जीत हुई। लेखक: जोश, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी