हॉल ऑफ़ फेम से जुडी 10 मज़ेदार बातें

2016 के प्रसंशक हॉल ऑफ़ फेम को चकाचौंध, ग्लैमर, और रैसलमेनिया वीकेंड की एनर्जी से जोड़ते हैं। वो लेजेंड जिन्होंने स्क्वायर सर्किल में अपना नाम बनाया है उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड स्वरूप हॉल ऑफ़ फेम में जगह दी जाती है। इससे वे आने वाले जनरेशन के लिए एक विरासत छोड़ जाते हैं। लेजेंड्स के अलावा WWE उन सेलिब्रिटी को भी सम्मानित करती हैं जिन्होंने रैसलिंग को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। हम हर साल इस खेल को लोकप्रिय बनानेवाले स्टार्स के सम्मान में उन्हें हम हॉल ऑफ़ फेम में जगह देते हैं। यहाँ पर हम हॉल ऑफ़ फेम पर ही चर्चा करेंगे: #10 असली खेलों के हॉल ऑफ़ फेम के बाद WWE का हॉल ऑफ़ फेम बना hall-of-fame-tyson2-1475300501-800 हर खेल में उनका खुद का हॉल ऑफ़ फेम होता है। अब यहाँ पर कोई यह कह सकता है कि प्रोफेशनल रैसलिंग असली खेल नहीं है, तो इसमें हॉल ऑफ़ फेम की भी कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिम शुरुआत से ही WWE ने मनोरंजन और खेल के बीच में रेखा खींच के रखी है। इसमें केवल लेजेंड जिन्होंने बिज़नस को फायदा पहुंचाया हो, इसकी लोकप्रियता बढ़ाई हो और मैकमैहन परिवार से नज़दीक हों उन्ही को शामिल किया जाता है। #9 हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिलने की प्रक्रिया 9.hof-kliq-1475301548-800 बॉब हॉली ने कहा,"हॉल ऑफ़ फेम में सच्चाई लेकर आओ। लेकिन आप इसे ध्यान से देखेंगे तो मालूम होगा की इसमें राजनीती हो रही है। यहाँ पर वे अपने जान पहचान और करीबियों को पहले शामिल करना चाहते हैं।” इसके उल्ट, माचो मैन रैंडी सैवेज (जिनपर स्टेफ़नी मैकमैहन के साथ शारीरिक संबंध होने की अफवाह थी), द अल्टीमेट वारियर (जिनकी विंस से कभी नहीं बनती थी) और चाइना (जिन्हें ट्रिपल एच से धोखा मिला) इन सभी स्टार्स को नज़रअंदाज़ किया गया है (हालांकि अभी चाइना को हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिली है)। ऐसा इसलिए है क्योंकि जहाँ बाकि खेलों में हॉल ऑफ़ फेमर का चयन सही प्रक्रिया से होता है, जबकि WWE में ये तो पारिवारिक मामला है और इसकी कहानी मैकमैहन परिवार के आसपास भटकती है। #8 इसमें मौजूदा रैसलर्स को शामिल नहीं किया जाता therockhof081-1475302371-800 वैसे ये WWE है और यहाँ पर हर मोड़ पर नियम बदलते हैं। लेकिन अभी तक WWE ने मौजूदा रैसलर्स को हॉल ऑफ़ फेम में जगह नहीं दी है। इसलिए द रॉक, केन, अंडरटेकर, ट्रिपल एच जैसे स्टार्स को अभी तक हॉल ऑफ़ फेम में जगह नहीं मिली है। हालांकि ये नियम पत्थर की लकीर नहीं है। हल्क हॉगन और रिक फ्लेयर जैसे रैसलर्स जो अभी भी शो पर दिखाई देते हैं, उन्हें इसमें जगह दी जा चुकी है। #7 एक गोदाम में सभी WWE मेमोरबिलिया रखे गए हैं rock-and-roll-hall-of-fame1-1475309771-800 किसी भी खेल या कला में हर हॉल ऑफ़ फेम के लिए अलग से जगह बनाई जाती है। हालांकि WWE की हॉल ऑफ़ फेम किसी बिल्डिंग में नहीं है। WWE ने ऐसा कई बार कहा है कि उन्हें सभी हॉल ऑफ़ फेम में लिए एक अच्छी जगह की ज़रूरत थी, लेकिन आजतक वे जगह नहीं ढूंढ पाए। #6 WWE हॉल ऑफ़ फेम में पूरे रैसलिंग को कवर किया जाता है sting-hof-1475310728-800 ये सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन WWE की हॉल ऑफ़ फेम केवल WWE तक सिमित नहीं है। इसमें सभी प्रोमोशन्स के सभी रैसलिंग शामिल है। स्टिंग जो मंडे नाईट वॉर के ज्यादातर समय WCW में रहे और साल 2015 में WWE के लिए केवल 4 मैच खेले उन्हें भी इस साल इसमें जगह दी गयी। अंतोनियो इनोकी, जापानी रैसलिंग लेजेंड ने बिना WWE के किसी मैच में हिस्सा लिए हॉल ऑफ़ फेम में जगह बनाई। इसके उल्ट WWE के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्हें WWE के हॉल ऑफ़ फेम में जगह नहीं मिली है। WWE की ये बात समझ नहीं आती। #5 हॉल ऑफ़ फेमर को चिन्ह के रूप में एक रिंग दिया जाता है hall-of-fame-ring-1475311443-800 हॉल ऑफ़ फेम में जो-जो शामिल होता है, उसे एक रिंग दिया जाता है। इसकी शुरुआत उन्होंने NFL के सुपेरबौल रिंग से की और ये उसे दी जाती है जो रैसलिंग का लेजेंड हो। जी हाँ, इन रिंग से जुडी कई कहानियां हैं। रिक फ्लेयर ने अपनी रिंग अपने मृत बेटे के साथ दफना दी। हालांकि बाद में ट्रिपल एच ने NXT टैपिंग के समय उन्हें एक और रिंग प्रस्तुत की। हर कहानी ऐसी दिल को छूने वाली नहीं होती। सनी अपना हॉल ऑफ़ फेम रिंग बेचना चाहती थी ताकि वे अपने रैसलिंग करियर को साफ़ कर सके। हम समझ सकते हैं ये रिंग अलग-अलग लोगों के लिए अलग मतलब रखता है। वहीँ सैकड़ों इस रिंग की आस लगाए बैठे रहते हैं। #4 1 रैसलर से शुरुआत करते हुए अब WWE साल में 10 रैसलर्स को इसमें जगह देती है picview_tmphall-of-fame-andre-1475484334-800 हॉल ऑफ़ फेम की शुरुआत आंद्रे द जाइंट की मौत के बाद की गयी थी। इसकी शुरुआत उनके सम्मान में की गयी थी और कुछ सालों तक जारी रही फिर बंद कर दी गयी। साल 1993 में केवल आंद्रे ही हॉल ऑफ़ फेम में एकमात्र रैसलर थे और उसके बाद इसकी संख्या बढ़ती गई। इस साल हॉल ऑफ़ फेम में लेगेसी विंग, वारियर विंग और सेलिब्रिटी विंग के कारण कुल 13 रैसलर्स जोड़े गए। छोटे से अब हॉल ऑफ़ फेम का परिवार बड़ा हो गया है। #3 WWE हॉल ऑफ़ फेम के ज़रिये मीडिया और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया जाता है snoop-dogg-to-be-inducted-into-wwe-hall-of-fame-1475314661-800 हॉल ऑफ़ फेम का सबसे ज्यादा फायदा नए दर्शक जुटने के काम आता है। हालांकि हार्डकोर प्रसंशक हर हफ्ते शो देखेंगे, लेकिन कुछ दर्शकों को शो तक खींच कर लाना पड़ता है। WWE की सेलिब्रिटी विंग ये काम करती है। इसके ज़रिये वे मीडिया की नज़र अपनी ओर करते हैं। WWE हॉल ऑफ़ फेम के सेलिब्रिटी विंग के कुछ बड़े नाम हैं माइक टाइसन, ड्रियू केरी, अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और (इन्हें कैसे भूल सकते हैं) डोनाल्ड ट्रम्प। वैसे मीडिया WWE के हर घटना की जानकारी तो नहीं रखती, लेकिन वे इन सेलेब्रिटी से जुडी जानकारी ज़रूर रखते हैं। #2 WWE के हॉल ऑफ़ फेम के माध्यम से जागरूकता भी फैलाई जाती है hall-of-fame-connor-1475316097-800 अल्टीमेट वारियर के सम्मान में WWE ने वारियर विंग का निर्माण किया जिसमें "अल्टीमेट वारियर की तरह शक्ति और दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए, साहस और करुणा से जिंदगी बितानेवाले" रैसलर्स को ये सम्मान दिया जाता है। ये WWE का तरीका है सेहत को लेकर जागरूकता फैलाने का। एंटरटेनमेंट जगत में इस अवॉर्ड की शुरुआत भले काम के लिए हुई थी। #1 हॉल ऑफ़ फेम से लोगों को निकाला भी गया है hulkamania-1475316809-800 आज के आंकड़े के अनुसार कुल 147 महिला और पुरुष, WWE के हॉल ऑफ़ फेम का हिस्सा है। लेकिन WWE की वेबसाइट से दो हॉल ऑफ़ फेम रैसलर्स का नाम निकला जा चूका है। वे दो रैसलर्स हैं, हल्क हॉगन और जिमी 'सुपरफ्लाई' स्नूका। हम सब हल्क हॉगन और गौकर स्कैंडल के बारे में जानते हैं। उस एपिसोड के समय हल्क हॉगन ने नस्लीय टिप्पणी की थी और इस वजह से उनका नाम रैसलिंग इतिहास से हटा दिया गया है। जिम्मी स्नूका पर हत्या के आरोप हैं और इस वजह से उनका नाम लेजेंड के नामों में से हटा दिया गया है। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications