Ad
बेथ फेनिक्स को पावरहाउस कहा जाता था। उसके पहले वो अमैचुर रैसलिंग का हिस्सा भी रह चुकी हैं। नोट्रे डैम हाई स्कूल का हिस्सा बनने वाली वो पहली महिला थी। बाद में वो USA रैसलिंग टीम का भी हिस्सा बनी। उस समय उन्हें मालूम था कि उन्हें प्रोफेशनल रैसलर बनना है। बेथ फेनिक्स WWE मुख्य रोस्टर का हिस्सा तब बनी जब इसमें काफी प्रतियोगिता हुआ करती थी। खासकर के महिला रैसलर्स के बीच। इतनी प्रतियोगिता के बाद भी बेथ फेनिक्स चार बार महिलाओं की चैंपियन बनने में कामयाब हुई। बेथ और एज की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं।
Edited by Staff Editor