Ad
सालों तक दूर रहने के बाद अब ब्रूनो संमार्टिनो WWE के परिवार का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो WWE के महानतम चैंपियंस में से एक है। नई यॉर्क के ब्रूनो संमार्टिनो आज भी रैसलिंग बिज़नेस के जाने माने नाम है। कंपनी के साथ निजी विवाद के चलते ब्रूनो संमार्टिनो काफी समय के लिए इससे दूर रहे और इसी बीच दर्शकों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। आज हम सभी पुरानी बातों को भुला कर ब्रूनो संमार्टिनो की कामयाबी पर चर्चा करेंगे। ब्रूनो दो बार चैंपियन रहे और उनका चैंपियन रहने का औसत है 2,020 दिन। यहां पर अगर आप ब्रूनो की तुलना दूसरे स्थान पर रहे हल्क हॉगन से करेंगे तो आपको पता चलेगा कि कंपनी में ब्रूनो कितने असरदार थे।
Edited by Staff Editor