WWE में इस साल के अभी तक के 10 सबसे भावुक मोमेंट्स, जहां Superstars की आंखों से आंसू छलकने लगे

Ujjaval
WWE में कई इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले हैं
WWE में कई इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले हैं

WWE: WWE के लिए साल 2023 काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ है। इस साल कई बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स का आयोजन हुआ है। कुछ स्टोरीलाइंस और मैचों ने फैंस के दिल में जगह बना ली है। साथ ही इस साल कई मौकों पर रेसलर्स भावुक होते हुए नज़र आए हैं। बड़ी बात यह है कि साल अभी खत्म भी नहीं हुआ है और कई इमोशनल मोमेंट्स ने फैंस का दिल जीता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम इस साल के WWE के 10 इमोशनल मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे, जब सुपरस्टार्स की आंसू छलकने लगे।

Ad

WWE में इस साल (2023) के अभी तक के 10 भावुक मोमेंट्स

- WWE Backlash 2023 का आयोजन प्यूर्टो रीको में हुआ था। यहां होमटाउन स्टार ज़ेलिना वेगा को अपनी एंट्रेंस पर फैंस द्वारा जबरदस्त रिएक्शन मिला और वो काफी ज्यादा भावुक हो गई थीं। उनके आंसू छलकने लगे थे।

youtube-cover
Ad

- कोडी रोड्स और पॉल हेमन का 6 फरवरी 2023 को Raw में सैगमेंट देखने को मिला था। यहां रोड्स ने बताया था कि उनके पिता सालों पहले संघर्ष कर रहे थे और इसी बीच पॉल हेमन ने उनके पिता डस्टी रोड्स को ECW में आकर काम करने का न्योता दिया था। इसके बाद से रोड्स परिवार को कभी दिक्कतें नहीं आई हैं। इसी बारे में कोडी ने बात की थी और हेमन को धन्यवाद कहा। हेमन काफी ज्यादा भावुक हो गए थे और वो अपने आंसू रोक नहीं पाए।

youtube-cover
Ad

- 17 मार्च 2023 को SmackDown में द उसोज़ ने मिलकर सैमी ज़ेन की हालत खराब की। इसी बीच केविन ओवेंस ने आकर उसोज़ पर अटैक किया और सैमी को आखिर गले लगाया। दोनों का रीयूनियन हुआ और यह सही मायने में एक इमोशनल पल था।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 39 की नाईट 2 के मेन इवेंट में एंट्रेंस के दौरान कोडी रोड्स ने अपनी बेटी के साथ खास पल शेयर किया और उन्होंने अपना बेल्ट स्वर्गीय ल्यूक हार्पर के बेटे ब्रोडी को दिया।

youtube-cover
Ad

- 17 फरवरी 2023 को SmackDown का आयोजन कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुआ था। सैमी ज़ेन ने अपने होमटाउन में एंट्री की और फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखकर वो काफी भावुक हो गए और रोने लगे।

youtube-cover
Ad

- रे मिस्टीरियो ने WWE Hall of Fame 2023 सेरेमनी में अपने संघर्ष को लेकर बात की और बताया कि उनकी पत्नी ने बहुत बलिदान दिया है। रे इस कहानी को सुनाते हुए बहुत भावुक हो गए थे और उनकी पत्नी की आंखों से आंसू भी छलकने लगे थे।

youtube-cover
Ad

- 6 मार्च 2023 को Raw में जब लंबे इंतजार के बाद जॉन सीना ने एंट्री की थी, तो फैंस से उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला था। इसी बीच सीना साफ तौर पर इमोशनल दिखाई दे रहे थे।

youtube-cover
Ad

- WWE Draft 2023 के दौरान इंडी हार्टवेल को NXT से Raw ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था। वो यह देखकर भावुक हो गई थीं। साथ ही आईला डौन और एल्बा फायर को जब SmackDown में ड्राफ्ट किया गया, तो दोनों ही अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

youtube-cover
Ad

- WWE NXT के 2 मई 2023 के एपिसोड में इंडी हार्टवेल ने अपनी नई शुरुआत को लेकर बात की। साथ ही अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप को छोड़ा और वो इमोशनल हो गईं।

youtube-cover
Ad

- 5 जून 2023 को Main Event शो के दौरान शेल्टन बेंजामिन ने WWE में अपने 20 साल पूरे होने पर भावुक प्रोमो कट किया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications