WWE द्वारा की गई 10 चीजें जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया

प्रोफेशनल रैसलिंग में कभी दूसरा मौका नहीं मिलता। कईयों को हमने ड्रग्स की लत में अपना करियर बर्बाद करते हुए देखा है। इसके अलावा इतने बड़े रैसलिंग प्रमोशन में जगह बनाना भी कोई आसान काम नहीं होता। कईयों ने कोशिश की लेकिन इसमें बड़ा नाम बनाने में असफल रहे। लेकिन आज के रैसलिंग और 90 के दशक में होने वाली रैसलिंग में बहुत अंतर है। आज भले ही ड्रग और स्टेरिओड कि समस्याएं हों लेकिन कंपनी अपने स्टार्स को इससे उभरने का मौका भी देती है। इसके अलावा भी WWE ने अपने सीमाओं से आगे निकलकर ऐसे कई काम किये हैं जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। ऐसा करते हुए WWE ने अपने कई फैंस और टैलेन्ट की ज़िंदगी सुधारी है। ये रहे WWE द्वारा किये 10 काम जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया:

Ad

कोनोर 'द क्रशर' मिचलेक

youtube-cover
Ad

साल 2012 में एक युवा WWE स्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने WWE स्टार डेनियल ब्रायन से मिलने की इच्छा जताई। कोनोर मिचलेक स्पाइन और ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे और तुंरन्त उनका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद WWE के दर्शकों कोनोर को उनके पसंदीदा रैसलर से मिलाने के काम मे जुट गई। जब विंस मैकमैहन ने ये वीडियो देखा तब उन्होंने कोनोर से वादा किया कि वो पिट्सबर्ग में डेनियल ब्रायन से मिल सकते हैं। कोनोर ने WWE स्टार और मैनेजमेंट पर बड़ा असर किया। रैसलमेनिया 30 के पहले ट्रिपल एच और स्टेफ़नी मैकमैहन, कोनोर को शो पर लेकर आएं जहां सभी सुपरस्टार्स ने उन्हें चीयर किया। वहां पर कोनोर ने ट्रिपल एच को पिन किया।

सुसान जी कॉमन के साथ मिलकर ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने वालों को सम्मान देना

youtube-cover
Ad

सुसान जी कॉमन और WWE ने मिलकर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने मिलकर 5 साल में 1.5 मिलियन डॉलर इक्कठा किये हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहे महिलाओं की काफी मदद की है। उन्होंने मिलकर 'राइज अबोव कैंसर' और 'मोर देन पिंक' रिंग गियर तैयार की जिसकी सेल का 20% हिस्सा सुसान जी कॉमन की संस्था को जाता है। साल 2015 में नेशनल ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के समय WWE ने रॉ पर कई ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने वाली महिलाओं को शो पर बुलाकर उनका सम्मान किया। "यस" चैंट्स के बीच सभी ने एंट्री की और फिर रोमन रेन्स और जॉन सीना ने उनका सम्मान किया।

एक व्यक्ति द्वारा सबसे ज्यादा विश पूरे करने पर WWE ने दान किये $1 मिलियन

youtube-cover
Ad

मेक ए विश फाउंडेशन के तहत बच्चे अक्सर WWE स्टार्स से अपनी विश पूरी करने की मांग करते हैं। WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने सबसे ज्यादा विश पूरी की है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। जॉन सीना ने दो साल में 500 से ज्यादा विश पूरी की और ऐसा करने वाले पहले सेलिब्रिटी बने। इसके बाद भी सीना ने अपना ये काम जारी रखा और आज भी उनकी मांग सबसे ज्यादा है। इसके बाद WWE, मेक ए विश फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करते आई है। मियामी हेराल्ड ने साल 2015 में रिपोर्ट दिया कि समरस्लैम वीकेंड पर WWE की चीफ ब्रैंड ऑफिसर, स्टेफ़नी मैकमैहन ने मेक ए विश फाउंडेशन को 1 मिलियन डॉलर की दान दी थी।

WWE ने एरिक लेग्रैंड को वारियर अवॉर्ड से नवाजा

youtube-cover
Ad

कोनोर ने कैंसर से लड़ने के बाद उन्हें WWE ने वारियर अवॉर्ड दिया। इसके बाद WWE अपने वार्षिक हॉल ऑफ फेम समारोह पर ऐसे वारियर्स का सम्मान करने लगी। पहला अवॉर्ड कोनोर को दिया गया और फिर इसे रटगर्स यूनिवर्सिटी के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एरिक लेगैंड को दिया गया। एरिक को सात साल पहले लकवा मार गया था लेकिन वो तबसे इसे लेकर संगर्ष कर रहे हैं। वो हज़ारों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। एरिक ने कई बार प्रेरक भाषण दिए हैं और उसी के सम्मान में WWE ने उन्हें अपने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया और वारियर अवॉर्ड से नवाजा।

ट्रिपल एच ने एक विशेष फैन को खुश किया

youtube-cover
Ad

किसी युवा फैन के लिए उसके पसंदीदा सुपरस्टार के साथ मंच शेयर करने से बढ़िया और क्या हो सकता है। कई बार स्टार्स ब्रेक के दौरान या फिर ऑफ एयर होने पर बच्चों को रिंग में लाकर उन्हें खुश करते हैं। ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के DX के आखरी दौर के समय मे ट्रिपल एच ने रिंगसाइड एक डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त फैन को देखा। किंग ऑफ किंग्स ने उस खास फैन को रिंग में लाया और साथ मे DX का लोकप्रिय मूव किया। उस खास फैन को हज़ारों दर्शकों के सामने DX के साथ क्रोच चोप्स करने और शॉन माइकल्स के गले लगने का मौका मिला।

क्रिस जैरिको ने लाइव इवेंट पर एक फैन को उसकी गर्लफ्रैंड को प्रोपोज़ करने में मदद की

youtube-cover
Ad

WWE के हाउस शो के दौरान कई मजेदार चीजें होती हैं। ऐसा ही कुछ सालों पहले भी हुआ जब एक दर्शक ने WWE और क्रिस जैरिको से एक विशेष मांग की। डेनियल हाउस, अपनी गर्लफ्रैंड मिकाला को रिंग के अंदर प्रोपोज़ करना चाहते थे और क्रिस जैरिको इसमें उनकी मदद करने के लिए राजी हो गए। लाइव इवेंट के समय जैरिको ने उन्हें रिंग में बुलाया और जहां डेनियल ने मिकाला को हज़ारों दर्शकों के सामने अपने घुटने पर जाते हुए प्रपोज़ किया। साथ ही साथ स्क्रीन पर भी सवाल फ़्लैश कर रहा था। मिकाला ने जवाब में हां बोला।

बेली ने एक दर्शक के साथ दोबारा एंट्री की

youtube-cover
Ad

आज बेली WWE की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रैसलर्स में से एक हैं। उनके करिज़्मे और प्यारी मुस्कान ने कईयों को उनका दीवाना बनाया है। रॉ की पूर्व विमेंस चैंपियन "हग लाइफ" में विश्वास करती हैं। उनके सबसे खास लम्हों में से एक है जब उन्होंने NXT में एक फैन के साथ एंट्री की। बेली के दो सुपरफैन थे, इज़ी और जोए। 2016 में जोए ने बेली को इंट्रोड्यूस किया और साथ ही साथ उनके एंट्री की नकल भी उतारी।

एस्टईयर के सुपरस्टार की मदद करना

youtube-cover
Ad

80 और 90 के दशक में रैसलिंग जगत, खासकर के WWE और WCW में ड्रग्स का सेवन काफी बढ़ गया था। रैसलर्स को हफ्ते में 5 दिन लड़ना पड़ता था और वो चोटिल होने का खतरा नहीं उठा सकते थे। इसके लिए वो ड्रग्स का ज्यादा सेवन करने लगे और शराब के साथ पेन किलर लेने लग गए। एक दशक बाद भी इस स्टार्स को इससे उभरने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद WWE उन स्टार्स की मदद के लिए सामने आई। कंपनी ने मौजूदा और पूर्व दोनों स्टार्स की मदद का जिम्मा उठाया। इसमें WWE ने स्कॉट हॉल की कई बार मदद की और फिर साल 2012 में मेवन के ड्रग सेवन को छुड़वाने की कोशिश की।

चेस होल्ट को मौका देना

chase-holt-1501714980-800

साल 2013 में चेस होल्ट किसी भी आम छह वर्ष के बच्चे की तरह थे। होल्ट को खेल पसन्द थे वो वीडियो गेम खेलते थे और उन्हें WWE देखना भी पसंद था। लेकिन उनकी दुनिया बिखर गई जब वो NF2 नामक एक जेनेटिक डिसऑर्डर से ग्रस्त हुए। डॉक्टर ने कहा कि वो केवल कुछ साल जी सकते हैं लेकिन इससे होल्ट के नार्मल लाइव में कोई बदलाव नहीं आया। इसी बीच होल्ट के माता-पिता ने चेस के लिए "चांस फ़ोर चेस" नामक फंडरेजर किया और मदद के लिए WWE के पास पहुंची। उस समय जॉन सीना से लेकर नटालिया WWE सुपरस्टार्स चेस से मिले। नटालिया और चेस खास दोस्त बन गए और चेस के आखरी दिनों में नटालिया ने उनके लिए एक्शन फिगर बनवाएं।

8 साल के ड्राक्स शैडो बने WWE के हॉनरी सुपरस्टार

youtube-cover
Ad

किसी भी युवा WWE फैन के लिए WWE सुपरस्टार बनने से अच्छा और क्या हो सकता है। WWE के युवा फैंस अपने सुपरस्टार्स की तरह बनने के सपने देखते हैं। जब 8 वर्षीय एलियास मेनविले से कहा गया कि उन्हें WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उस दौरान एलियास, स्टेज 4 न्यूरोब्लास्टोमा से ग्रस्त थे लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की खुशी ने उनके सभी दर्द भुला दिए। एलियास ने अपने पसंदीदा सुपरस्टार स्टारडस्ट के साथ अपना करार साइन किया। साल 2015 में ट्रिपल एच और स्टेफ़नी मैकमैहन ने एलियास को कॉन्ट्रैक्ट दिया जहां उनका नाम "ड्राक्स शैडो" था। दुर्भाग्य से इस साल “ड्राक्स शैडो” हमारे बीच नहीं रहे। लेखक: अखिलेश गन्नावरपू, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications