गूगल ट्रेंड के अनुसार WWE Raw के 10 सबसे मशहूर सुपरस्टार्स

Too Sweet

अपने पसंदीदा WWE सुपरस्टार से जुड़ी चीजों के बारे में जानना हमेशा अच्छा होता है। रॉ WWE का फ्लैगशिप शो है और यह 3 घंटो तक चलता है। इसमें रॉ के सभी बड़े स्टार दिखाए जाते हैं। इंटरनेट के होते हुए लोग अपने पसंदीदा रैसलर के बारे में गूगल पर सर्च करते रहते हैं। आइए जानते हैं रॉ के 10 मशहूर सुपरस्टार के बारे में जो पिछले 12 महीनों से गूगल ट्रेंड पर राज कर रहे हैं।

#10 फिन बैलर

WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन और पूर्व NXT चैंपियन रह चुके फिन बैलर हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस दिखाते हैं। भले ही काफी लोग इनके WWE रन को बेकार मान रहे हों लेकिन इस लिस्ट में जगह बनाने में बैलर कामयाब हो गए हैं।

#9 बिग शो

The World's Largest Athelete

पिछले 1 साल से बिग शो ने रैसलिंग नहीं की है। वह 4-बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा भी रह चुके हैं। पिछले काफी समय से WWE में ना दिखने के बावजूद भी वह गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं।

#8 सैथ रॉलिंस

<p>

सैथ रॉलिंस इस समय रॉ के बड़े स्टार बन चुके हैं। उन्होंने पिछले 1 साल में रोमन रेंस और फिन बैलर जैसे रैसलर्स केसाथ मिलकर पीपीवी लेवल की मुकाबले दिए हैं। वह पहले से ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं और कंपनी के कई शोज को हैडलाइन कर चुके हैं इसलिए उन्हें इस पोजीशन में देखना चौंकाने वाला नहीं है।

#7 साशा बैंक्स

The Legit Boss

साशा बैंक्स इस समय WWE की सबसे अच्छी महिला रैसलर्स में से एक हैं। वह 4 बार की विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं।उनकी उम्र सिर्फ 26 साल की हैं और उनकी इन-रिंग काबिलियत के कारण वो इस लिस्ट में शामिल हैं।

#6 डीन एंब्रोज

The Lunatic Fringe

डीन एंब्रोज फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वापसी की और क्राउड की तरफ से उन्हें काफी अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला। पिछले 12 महीनों में इन्होंने भी गूगल ट्रेंड पर राज किया है।

#5 ब्रॉन स्ट्रोमैन

Mr. Monster in the Bank

इस साल ब्रॉन स्ट्रोमैन का करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने केन को तबाह किया, 10 साल के बच्चे के साथ मिलकर शेमस और सिजेरो को हराया, एलिमिनेशन चैंबर मैच में 5 रैसलर्स को एलिमिनेट किया, ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल जीता और मिस्टर मॉन्स्टर इन द बैंक भी बने और इस कारण वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।

#4 एलेक्सा ब्लिस

Five Feet of Fury

ब्लिस इस समय सबसे सफल हील रेसलर्स में से एक बन चुकी हैं। वह 5 बार की विमेंस चैंपियन और मनी इन द बैंक विजेता भी रह चुकी हैं। रिंग से ज्यादा माइक पर उनका काम अच्छा होता है। इस कारण ही वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

#3 रोंडा राउजी

The Baddest Women On the Planet

रोंडा राउजी WWE की सबसे पॉपुलर महिला रैसलर्स में से एक हैं। वह UFC में टॉप पर थीं, हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं और एक पूर्व ओलंपियन भी हैं। इसके अलावा उनके प्रोफेशनल रैसलिंग डेब्यू से उन्होंने सबको काफी प्रभावित भी किया है। वह इस समय रॉ विमेंस चैंपियन हैं।

#2 ब्रॉक लैसनर

The Beast

ब्रॉक लैसनर को बाकी सुपरस्टार से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं जबकि वह उनसे काफी कम काम करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह WWE के सबसे मशहूर स्टार्स में से एक हैं। जब भी वह रॉ में नजर आते हैं, शो की रेटिंग बढ़ जाती है। वह WWE में 5 बार वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं।

#1 रोमन रेंस

The Big Dog

कंपनी का नया फेस होते हुए रोमन रेंस काफी मशहूर हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें अच्छे रिएक्शन मिलते जा रहे हैं और उन्होंने जॉन सीना को भी कंपनी के बड़े मर्चेंडाइज सैलर के तौर पर पीछे छोड़ दिया है। वह इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं और ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी से ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किए जाने वाले रैसलर भी हैं। लेखक- रचित सहाय अनुवादक- आरती शर्मा