अपने पसंदीदा WWE सुपरस्टार से जुड़ी चीजों के बारे में जानना हमेशा अच्छा होता है। रॉ WWE का फ्लैगशिप शो है और यह 3 घंटो तक चलता है। इसमें रॉ के सभी बड़े स्टार दिखाए जाते हैं। इंटरनेट के होते हुए लोग अपने पसंदीदा रैसलर के बारे में गूगल पर सर्च करते रहते हैं। आइए जानते हैं रॉ के 10 मशहूर सुपरस्टार के बारे में जो पिछले 12 महीनों से गूगल ट्रेंड पर राज कर रहे हैं। #10 फिन बैलर WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन और पूर्व NXT चैंपियन रह चुके फिन बैलर हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस दिखाते हैं। भले ही काफी लोग इनके WWE रन को बेकार मान रहे हों लेकिन इस लिस्ट में जगह बनाने में बैलर कामयाब हो गए हैं।