रैस्लिंग इतिहास की 10 सबसे दुखद आत्महत्याएँ

Chris Von Erich

आप सोचते होंगे की रेसलर्स के पास एक हीरो की तरह सब कुछ होता है, और वो हमेशा खुश रहते हैं, लेकिन रेस्लिंग इतिहास में ऐसी कई घटनाएँ हो चुकी हैं जो इसका उल्टा ही दिखाती हैं। यहाँ ऐसी कई घटनाएँ हो चुकी हैं जब रेसलर्स ने अपनी जान दे दी। ऐसे रेलसर्स के आलोचक हमेशा ड्रग्स को ही इसका दोषी ठहराते हैं, या उस एक्सरसाइज़ को जो वो अपने करियर में करते हैं। हाँ, ये सही कारण होते हैं, लेकिन हमें कभी भी पता नहीं चल पाता की उनके ऐसा करने के पीछे सही कारण क्या थे। ऐसी ही कुछ आत्महत्याएँ जिन्होने सबको चौका दिया:

#10 क्रिस वॉन एरिक

आप इस लिस्ट में कई वॉन एरिक देखने वाले हैं। वो एक समय के बड़े रेसलर थे। क्रिस भी कई युवाओं की तरह छोटी उम्र में ही रेसलर बनना चाहते थे। वो अपने भाई की तरह लंबे नहीं थे, क्योंकि वो अस्थमा से ग्रसित थे। सभी मुश्किलों के बाद क्रिस ने 1990 में रेस्लिंग में कदम रखा, लेकिन इस समय से पहले ही उनके तीन भाई की मौत हो गई थी। वो अपने भाइयों की मौत को लेके काफी दुखी थे, वो एक साल तक दुखी रहे और उन्होने एक साल बाद आत्महत्या कर ली।

#9 माइक वॉन एरिक

mike_von_erich-1420373295

वॉन एरिक फ़ैमिली की यह दूसरी दुखद घटना थी। वो काफी अच्छे रेसलर थे, पर वो अपने बड़े भाई डेविड के आस-पास भी नहीं थे, उनके बड़े भाई डेविड की मृत्यु ड्रग्स ओवरडोज़ से 1984 में हुई। सब यह सोच रहे थे की माइक अपने बड़े भाई डेविड की जगह अच्छे से भरेंगे, लेकिन उनके पास डेविड जैसी प्रतिभा नहीं थी। ऐसी अफवाहें भी थी की माइक कभी रेसलर बनना ही नहीं चाहते थे। एक इंजरी की बाद उन्होने शराब और ड्रग्स का ओवरडोज़ लेना शुरू कर दिया। 1987 में नींद की दवाई का ओवरडोज़ लेने से उनकी मृत्यु हो गई।

#8 लुडविग बोर्गा

ludvig-borga1-e1411578778128-1420373311

बोर्गा 1993 के रुसेव थे। वो फ़िनलैंड से थे और उन्हे भी अमेरिका विरोधी दिखाया जाता था। WWE उन्हे मेन इवैंट में काफी बड़ा बनाकर दिखाना चाहता था। बोर्गा ने ही तटंका का दो साल तक कभी ना हारने का रिकॉर्ड तोड़ा, पर 1994 में एक चोट के कारण उनका WWE का करियर खत्म हो गया। बोर्गा ने फिर MMA में खुदकों आजमाना चाहा और फिर वो 2006 में अपने देश के राजनेता भी बने। 2006 में उन्हे शॉट टर्म मेमोरी लॉस के कारण मेंटल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। उन्होने गोली मारकर खुदकी जान दे दी।

#7 द रेनेगेड

wcw-renegade-1420373331

जो लोग 1995 में WCW देखते थे, उनको रेनेगेड के बारे में पक्का पता होगा। वो अल्टिमेट वोरियर की तरह ही दिखते थे, उस समय WCW, WWE के अल्टिमेट वोरियर जैसा ही कोई रेसलर चाहता था। जहां असली अल्टिमेट वोरियर रिंग में काफी बेकार थे, वहीं उनका WCW रूप उनसे भी बुरा निकला। बाद में वो उतना सफल नहीं रहे। 1998 में वो WCW से चले गए। और यहाँ से निकलने के दो महीने बाद ही अपनी नौकरी के जाने के कारण रेनेगेड ने अपनी जान दे दी।

#6 केरी वॉन एरिक

befunky_kerryve13-1420373335

वो जहां भी गए उन्होने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वो इतने अच्छे थे की हर कोई उन्हे बड़े चान्स देने से भी नहीं कतराता था। पर इन सब के बाद सबसे बड़ी दिक्कत थी उनका ड्रग एडिक्ट होना। उनके करियर का सबसे बड़ा पॉइंट था, इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन बनना। लेकिन दो साल बाद ही वो कुछ खास नहीं कर पाये, और उन्हे जल्द ही WWE से निकाल दिया गया। WWE से निकाले जाने के कारण ही उन्होने 1993 में खुदको गोली मारकर अपनी जान दे दी। और उनके साथ वॉन एरिक परिवार में खुदखुशी करने वालों की संख्या चार हो गई।

#5 माइक ऑसम

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

माइक ऑसम ECW में थे, उन्हे टैज़ की जगह यहाँ लाया गया था। टैज़ ECW के मेन इवैंट खिलाड़ी थे, लेकिन जब उन्हे ECW से हटाया गया तब पॉल हेमन ने ऑसम में काफी संभावनाएँ देखी। ऑसम जल्द ही ECW के चैम्पियन बन गए। ECW में रहते हुए ही उन्होने WCW के लिए साइन किया, जिससे काफी विवाद हो गया। उनका WCW में सफर उतना अच्छा नहीं रहा और उन्हे जल्द ही छोड़ दिया गया। इस सब के दो साल बाद ही उन्हे अपने घर में रस्सी पे लटका हुआ मृत पाया गया।

#4 क्रिस कैन्यन

chris-kanyon-1420373637

क्रिस उन चुनिन्दा रेसलर्स में से एक थे, जो किसी भी चीज़ को काफी मज़ेदार बना देते थे। लेकिन उन्हे कभी भी उतना बढ़ावा नहीं मिला। WCW में वो टैग टीम चैम्पियन थे, लेकिन WWE वो उतने अच्छे नहीं रहे। वो रिंग में काफी अच्छे थे, पर क्रिस के करियर को तब बहुत बड़ा झटका लगा जब उन्हे 2002 में चोट लगी। उसके बाद वो थोड़े मैच लड़े, पर उन्हे 2004 में छोड़ दिया गया। बाद में क्रिस ने दुनिया को ये बताकर का चौका दिया की वो एक गे हैं। 2010 में भी उन्होने खुदखुशी की धमकी दी थी, और उन्होने ऐसा ही किया जब उसी साल अप्रैल में ड्रग्स के ओवरडोज़ से उनकी मृत्यु हो गई।

#3 शॉन ओ हायर

seanohaire-1420373609

शॉन को काफी बड़े टैलंट के रूप में देखा जाता था, उन्होने WCW में सबसे पहले अपना डेब्यु किया था, लेकिन वहाँ से चीज़ें अच्छी नहीं रही और कंपनी कुछ टाइम बाद बैंककरप्ट हो गई। इस सब के बाद भी ओहायर दो बार WCW चैम्पियन बन सके और जब WCW को WWE ने खरीदा तब उनका एक एक्सिडेंट हो गया, इस कारण उन्हे रेस्लिंग से निकाल दिया गया। बाद में ओहायर ने किक बोक्सिंग और MMA में अपने हाथ आजमाए, लेकिन ये कुछ उनके काम नहीं आया। सितंबर 2014 में उन्हे अपने घर में फांसी द्वारा मृत पाया गया।

#2 क्रैश हॉली

crash-holly-p-663-e1411584111459-1420373536

WWE इतिहास में उन्हे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होने अलग-अलग बैल्ट 22 बार पहनी। वो जब भी टीवी में आते थे, लोग उनको देखकर हमेशा एंटरटेन होते थे। अपने करियर के अंत में उनकी कुछ काफी अच्छी लड़ाइयाँ हुई। कुछ समय के लिए वो TNA भी चले गए थे, लेकिन वो भी उनके लिए सही नहीं रहा। 6 नवंबर 2003 को अधिक दवाई लेने की वजह से उन्हे मृत पाया गया।

#1 क्रिस बैनोइट

benoit-1417340934

क्रिस बैनोइट की आत्महत्या से बुरी घटना शायद ही रेस्लिंग के इतिहास में कोई हो। वो WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। सच किसी को कभी भी पता नहीं चलेगा, लेकिन पुलिस ने कहा की बैनोइट ने पहले अपने सात साल के बच्चे को मारा। फिर उन्होने अपनी पत्नी को मारा और उसके बाद उन्होने आत्महत्या कर ली। ऐसी कई खबर चल रही थी की बैनोइट और उनके परिवार का मर्डर हुआ था, लेकिन फिर सच किसी को नहीं पता। लेखक-रेंजिथ रविन्द्रन, अनुवादक-नितीश उनियाल

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now