बिना फेस पेंट के 10 WWE सुपरस्टार्स की तस्वीर

fe670e52a52f24d09d40841c77dcf9c6-1498501710-800

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया मे आपके किरदार के साथ साथ आपका लुक भी काफी महत्वपूर्ण होता है।आपके गिम्मिक से जुड़े बेहद छोटे छोटे सवाल आपके गिम्मिक की सफलता या असफलता तय कर सकते हैं। क्या द शील्ड अगर अगर सच मे शील्ड लेकर आते तो कोई उन्हें गंभीरता से लेता? यही वजह है कि कई कामयाब रैसलर के पीछे उनका मास्क या फेस पेंट का भी अहम योगदान था। फेस पेंट के साथ स्टिंग और बिना फेस पेंट के स्टिंग दो अलग अलग व्यक्ति हैं। पेंट वाले स्टिंग कंपनी के मेगास्टार हैं तो वहीं बिना पेंट वाले स्टिंग एक आम आदमी। फेस पेंट रैसलर को एक बिल्कुल नया रूप दे देती है। फेस पेंट ने WWE में सुपरस्टार्स को एक नई दिशा दिखाई है और यहां पर हम ऐसे ही रैसलर्स के बारे में बात करेंगे जो कंपनी में फेस पेंट के सहारे कामयाब हुए हैं। बिना फेस पेंट के ये रहे 10 WWE सुपरस्टार्स:

Ad

#10 डोंक द क्लाउन

डोंक का लेकर आने का आईडिया अच्छा था क्योंकि कंपनी 1990 के समय एक बुरे क्लाउन को लेकर आना चाहती थी। ये काम करने के लिए मैट ओसबोर्न को चुना गया। थोड़ी कामयाबी के बाद ये गिम्मिक फीका पड़ने लगा और डोंक टीवी स्क्रीन से दूर होते गए। थोड़े बहुत अपीयरेंस करने के बाद वो साल 2013 में गुज़र गए।

#9 पापा शंगो

hqdefault-1498501677-800

हालांकि पापा शंगो का किरदार ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ लेकिन उसके पीछे के व्यक्ति प्रतिभाशाली व्यक्ति थे और कई किरदार निभा चुके थे। पापा शंगो के किरदार के साथ फैल होने के बाद चार्ल्स राइट ने कामा का किरदार अपनाया। उनका सबसे कामयाब किरदार द गॉडफादर रहा। एटीट्यूड एरा में सभी दर्शकों ने इस किरदार को बहुत पसंद रहा। WWE के लिए किए अपने काम के लिए चार्ल्स राइट को WWE हॉल ऑफ फेम 2016 में जगह मिली।

#8 कमाला

aee62dbcf6f33424f369019f2db31d43_crop_exact-1498501650-800

1990 के समय कमाला एक लोकप्रिय किरदार थे। उन्हें अफ्रीका के देश यूगांडा के जाइंट के रूप में दिखाया गया था। उनके पेंटेड चेहरे के साथ कई हाई प्रोफाइल मैच हुए। पेंट के पीछे के व्यक्ति, जेम्स हैरिस आज बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें अपने दोनों पैर कटवाने पड़े हैं और अब वो लकड़ी के व्हील चेयर पर एक अपाहिज की ज़िंदगी बिता रहे हैं।

#7 द बूगिमैन

boogeyman-1498501624-800

द बूगिमैन को कौन नहीं जानता? चेहरा पेंट किये इस डरावने राक्षस को सभी जानते हैं। भले ही रिंग में उनका लुक देखने मे डरावना हों लेकिन फिर भी पेंट के पीछे मार्टी राइट एक अच्छे इंसान हैं।

#6 डेमोलिशन

a76eb1dbfa3e609e8dd6f21f9a37b027-1498501565-800

अगर आपको याद हो तो पिछले साल द न्यू डे ने सबसे लम्बे समय तक चैंपियन बने रहने के टैग टीम रिकॉर्ड को तोड़ा था। कोफी किंग्स्टन, बिग ई और ज़ेवियर वुड्स के पहले ये रिकॉर्ड किस के नाम था? डेमोलिशन। 1990 से 1980 के दशक में ये टैग टीम बेहद प्रभावशाली थी।

#5 उमागा

2-1498501535-800

उमागा ने पहले WWE में डेब्यू जमाल के नाम से किया जहां पर उनका 3 मिनट का काम था। एडवर्ड फतु को कामयाबी फेस पेंट करवा कर उमागा के रूप में मिली। उमागा ने हील टर्न नहीं किया था लेकिन उनकी रेल गाड़ी पर ब्रेक जॉन सीना और WWE की वैलनेस पालिसी ने लगाई। उमागा को ड्रग सेवन की लत थी। साल 2006 में 36 साल की उम्र में ड्रग के अधिक सेवन की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गयी।

#4 गोल्डस्ट

goldust-1498501515-800

डस्टिन रननल्स ये गिम्मिक साल 1990 से करते आ रहे हैं और अब उन्होंने हील टर्न के साथ वापस कुछ नया लेकर आएं हैं। द बिज़ार वन, भले ही किरदार के बाहर हों लेकिन आज भी वो रिंग के बाहर रोड्स फैमिली का हिस्सा हैं।

#3 द रोड वारियर्स

sdadsds-1498501458-800

रैसलिंग इतिहास में द रोड वारियर्स – एनिमल और हॉक – सबसे लोकप्रिय टैग टीम में से एक हैं। उनके किरदार का सबसे खास हिस्सा था उनके कपड़े और उनका पेंट। उन्हें टैग टीम डिवीज़न का एक लेजेंड माना जाता है।

#2 द अल्टीमेट वारियर

derek_warrior_3-1498501787-800

द अल्टीमेट वारियर उन चुनींदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जो 1990 के दशक में लैडर के टॉप पर पहुंचे। उस दौरान उनका फ्यूड हल्क हॉगन से हुआ। लेकिन फिर विंस मैकमैहन के साथ विवाद की वजह से वो काफी समय रिंग से दूर रहे। लेकिन फिर दोनों के बीच मामले सुलझा और उनके देहान्त के पहले वो एक बार रिंग में लौटकर आएं।

#1 स्टिंग

j18mrgcxjxs.maxresdefault-1498501324-800

स्टिंग, अपना चेहरा पेंट करवाने वाले सबसे लोकप्रिय रैसलर हैं। इस तरह का रैसलर WWE को वापस मिलना संभव नहीं है। WCW का बिज़नेस बंद होने के बाद भी उन्होंने विंस मैकमैहन की पेशकश स्वीकार नहीं कि। लेकिन सभी को हैरान करते हुए कुछ साल पहले स्टिंग ने WWE के रिंग में एंट्री की। इसके बाद उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी जगह दी गयी। लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications