प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया मे आपके किरदार के साथ साथ आपका लुक भी काफी महत्वपूर्ण होता है।आपके गिम्मिक से जुड़े बेहद छोटे छोटे सवाल आपके गिम्मिक की सफलता या असफलता तय कर सकते हैं। क्या द शील्ड अगर अगर सच मे शील्ड लेकर आते तो कोई उन्हें गंभीरता से लेता? यही वजह है कि कई कामयाब रैसलर के पीछे उनका मास्क या फेस पेंट का भी अहम योगदान था। फेस पेंट के साथ स्टिंग और बिना फेस पेंट के स्टिंग दो अलग अलग व्यक्ति हैं। पेंट वाले स्टिंग कंपनी के मेगास्टार हैं तो वहीं बिना पेंट वाले स्टिंग एक आम आदमी। फेस पेंट रैसलर को एक बिल्कुल नया रूप दे देती है। फेस पेंट ने WWE में सुपरस्टार्स को एक नई दिशा दिखाई है और यहां पर हम ऐसे ही रैसलर्स के बारे में बात करेंगे जो कंपनी में फेस पेंट के सहारे कामयाब हुए हैं। बिना फेस पेंट के ये रहे 10 WWE सुपरस्टार्स: #10 डोंक द क्लाउन डोंक का लेकर आने का आईडिया अच्छा था क्योंकि कंपनी 1990 के समय एक बुरे क्लाउन को लेकर आना चाहती थी। ये काम करने के लिए मैट ओसबोर्न को चुना गया। थोड़ी कामयाबी के बाद ये गिम्मिक फीका पड़ने लगा और डोंक टीवी स्क्रीन से दूर होते गए। थोड़े बहुत अपीयरेंस करने के बाद वो साल 2013 में गुज़र गए।