साल का पहला महीना जनवरी WWE फैंस के लिए एक चीज लेकर आता है, और वो है रॉयल रम्बल। फैंस के बीच अभी से नये चेहरे और पुराने दिग्गजों की वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों में इस बात को लेकर भी रुचि है कि NXT से कौन-कौन आएगा। इस साल बेहतरीन खेल दिखाने वाले कई रैसलर पर रम्बल जीतने का दांव लग रहा है। 2017 का रॉयल रम्बल ब्रैंड के अलगाव के बाद पहला रम्बल होने जा रहा है। इसकी वजह से कार्यक्रम को लेकर रोमांच बना हुआ है कि अब आगे क्या होने वाला है। साथ ही ये देखने वाली बात होगी कि कौन सा ब्रैंड रम्बल को जीतता है। एक अफवाह उड़ी है कि ब्रॉन स्ट्रामैन गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच जीत जाएंगे। पिछले साल एजे स्टाइल्स ने रॉयल रंबल में एंट्री की थी और सभी को हैरान कर दिया। 2017 रम्बल में हमें और क्या-क्या चीजें चकित करेंगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
#10
बेहतर 10 कि शुरुआत टाय डिलिंजर के बिना नहीं हो सकती। डिलिंजर का 2016 साल काफी अच्छा रहा। अपने बेहतरीन रैसलिंग से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। साल के अंत NXT में बॉबी रोड के साथ उनका मुकाबला लाजवाब था। रैसलिंग की दुनिया में एक ऐसी प्रतिभा का उन्होंने प्रदर्शन किया है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।
हाईजेक्ड सर्वाइवर सीरीज़ में सप्ताह टाइ के लिए “’टेन” शब्द गूंजा था और लगातार मुख्य सूची में शामिल हैं। टाय के लिए ये उपयुक्त समय है, #10 पर आने का। रम्बल में पदार्पण करने के बाद वो वापस रैसलमेनिया 33 होने के बाद NXT में जा सकते हैं। स्मैकडाउन लाइव टाइ को बेहतर मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।
#9 शैक ओ नील
रॉयल रम्बल में एक और चेहरा जो चकित करने वाला है, वो है पूर्व एनबीए दिग्गज शैक ओ नील है। रैसलमेनिया 33 में इनका बिग शो से मुकाबला संभव हो सकता है। फिलहाल इस मैच के लिए ज्यादा कोई दिलचस्पी भी नहीं दिखा रहा है। रैसलमेनिया 32 में हुए द जायंट मेमोरियल बेटल रॉयल में शामिल होकर उन्होंने सबको चौका दिया था।
वहीं रैसलमेनिया 33 में उनका मुकाबला बिग शो से कराने की योजना चल रही है। WWE एक बार फिर शैक को रम्बल में शामिल करके सबको हैरत में डाल सकती है। अगर दोनों के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच बढ़ाने का ये सही समय है। लेकिन ‘मानिया’ से पहले शैक को WWE रिंग में उतरना पड़ेगा।
#8 शैल्टन बेंजामिन
पिछले साल ब्रैंड विभाजन के बाद बेंजामिन की WWE में लौटने की संभावना थी। WWE फिज़िकल में हाथ में चोट लगने की वजह से उनको सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके बाद से उनका WWE में लौटने की योजना को टाल दिया गया।
हालांकि, ये दिग्गज इस साल WWE रॉयल रम्बल में शामिल होकर सबको चकित कर सकता है। बेंजामिन ने 2010 में जाने से पहले WWE में 8 साल का समय गुजारा। 2 बार टैग-टीम चैम्पियन रहे और 3 बार इंटरकांटिनेंटल का खिताब अपने नाम किया। बेंजामिन की वापसी से WWE की सूची में एक और दिग्गज का इजाफा हो जाएगा। क्या पता उनकी पिछली फैन फोलोइंग को देखते हुए वापस बुला लिया जाए।
#7 डायमंड डैलेस पेज
अफवाहों की मानें तो डायमंड डैलेस पेज का लगभग तय है कि WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है। खबर पर विश्वास करें तो ये सही समय होगा कि पेज रम्बल में आकर सभी को चौंका दें।
पेज के रिंग के अंदर की उपलब्धियां को देखते हुए, उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना चाहिए, जिसके वो पात्र हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिंग के बाहर कंपनी के व्यापार को बढ़ाने का काम भी किया है। रम्बल में हर साल एक या दो दिग्गज को WWE रिंग में लेकर आती है।
पेज अगर रिंग में उतरते हैं, और उनका डायमंड कटर शॉट देखना लाजवाब रहेगा। वापसी के लिए वो उपयुक्त दिग्गज उम्मीदवार हैं।
#6 समाओ जो
अफवाहों के बाजार में खबर ये भी कि समाओ जो मेन रोस्टर में पदार्पण कर सकते हैं। शिंस्के नाकामुरा से NXT चैम्पियनशिप हारने के बाद से ही इस तरह की खबर है। पिछले अगस्त NXT टेकओवर : ब्रुकलिन II में दोनों का मुकाबला हुआ था। अब जनवरी 2017 है, जो को देखकर ऐसा लगता है कि मैन रोस्टर में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
जो, को लेकर ये अफवाह भी है कि WWE वर्ल्ड टाइटल मैच में एजे स्टाइल्स और जॉन सीना के बीच मुकाबले बाधित करने की कोशिश करेंगे। ये लगभग तय माना जा रहा है कि मेन रोस्टर में जो पदार्पण कर सकते हैं, और 2017 रॉयल रम्बल में प्रवेश कर सबको चौंका सकते हैं। दो बार के पूर्व NXT चैम्पियन किसी भी चैम्पियनशिप को जल्द प्रभावित करने के साथ जीतने की क्षमता रखते हैं। रम्बल में क्या वो ऐसा कर सकते हैं? इसका हम सभी को इंतजार करना होगा।
#5 ट्रिपल एच
पिछली बार ट्रिपल एच रॉ में नजर आये थे। यहां उन्होंने सैथ रॉलिंस से WWE यूनिवर्सल चैम्पियनशिप छिनी थी। रॉ में ये मुकाबला फैटल-4-वे इलिमनेशन साबित हुआ। सैथ रॉलिंस की तरफ बढ़ने से पहले ट्रीपल एच ने रोमस रेंस को बाहर किया था। इसकी मदद से ओवंस ने यूनिवर्सल चैम्पियनशिप जीती थी।
ट्रिपल एच रॉ कार्यक्रम से काफी अरसे से बाहर चल रहे हैं। रॉलिंस के कई बार उनको खुली चुनौती देने के बाद भी वह रिंग में नजर नहीं आए। 2016 रॉयल रम्बल ट्रिपल एच के नाम रहा था। इसमें भी उन्होंने अचानक आकर सबको चौंका दिया था। इस बार भी ऐसा हो सकता है।वैसी इसकी काफी अच्छी संभावना है कि रॉयल रम्बल में शामिल होंगे। रॉलिंस को एलिमिनेट कर रैसलमेनिया 33 के लिए रोमांच को बढ़ा सकते हैं।
#4 कर्ट एंगल –
कर्ट एंगल WWE के अब तक के महानतम रैसलरों में शुमार करते हैं। पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और 5 बार के WWE विश्व चैम्पियन। 2006 में उन्होंने WWE छोड़ने की वजह अपनी सेहत ठीक ना होना बताया था।
एंगल ने हाल में ही कहा है कि WWE में आने के इच्छुक हैं। अगर अफवाहों की मानें तो WWE उनसे वापसी को लेकर बातचीत कर रहा है। अगर इन सभी कारणों को ध्यान में रखा जाए, तो ये कहा जा सकता है कि एंगल रॉयल रम्बल में जरुर वापसी करके सबको हैरत में डाल सकते हैं। इसके हकीकत में तब्दील होने के काफी आसार हैं।
रम्बल में वापसी को लेकर सिर्फ एक चीज ही सामने आ रही है, और वो है समय। वो 2017 रॉयल रम्बल में आएंगे या नहीं ये फिर भी एक प्रश्न बना हुआ है।
#3 शिंस्के नाकामुरा
NXT से जितने भी सरप्राइज हमें मिले हो, लेकिन मौजूदा NXT चैम्पियन शिंस्के नाकामुरा नाम हमें ज्यादा रोमांचित करता है। ये बात समाओ जो को कुछ हजम नहीं हो सकती।
आने वाले समय में नाकामुरा NXT में बॉबी रूड के साथ भिड़ेंगे। ये मुकाबला रॉयल रम्बल की रात से पहले NXT चैम्पियनशप के लिए टेकओवर : सेनओनटिनो मैच में होगा। अब वो चैम्पियनशिप जीत पाते है या नहीं ये अलग बात है। उस रात मैन रोस्टर में पदार्पण करना ही फैंस को रोमांचित करने वाला पल होगा।
36 साल की उम्र में नाकामुरा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रैसलरों में से एक हैं। अब माहौल उनके लिए तैयर हो चुका है कि वो रॉयल रम्बल मैन रोस्टर में आए। ये एक तरह से खास मौका होगा IWGP हैवीवेट चैम्पियन को आम फैंस के सामने प्रस्तुत करने का।
#2 फिन बैलर
WWE यूनिवर्सल चैम्पियनशिप अपनी पहले ही पीपीवी मैच में जीतने का कारनामा फिन बैलर ने किया था। ये मुकाबला समरस्लेम में उन्होंने सेठ रोलिंन के खिलाफ लड़ा था। उसी रात उन्होंने अपना कंधा चोटल कर लिया था, जिसकी वजह से ठीक एक दिन रॉ में चैम्पियनशिप की जगह खाली करनी पड़ी थी।
कंधे की चोट के कारण उन्हें सर्जरी करनी पड़ी थी। इसकी वजह से ये साफ नहीं हो पा रहा है कि फिन रॉयल रम्बल जैसे बड़े मुकाबले के लिए फिट हो पाएगा या नहीं। अफवाहों की माने तो फिन रम्बल में वापसी करके इसे जीत भी सकते हैं।
क्या बैलर रॉयल रम्बल में शामिल होने के लिए फिट हैं? इसका जवाब देना फिलहाल हमारे लिए मुश्किल है। लेकिन, अगर वह समय रहते फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो WWE उन्हें रम्बल में शामिल कर सकती है। अगर वो वापस लौटते हैं, और जीत जाते हैं, तो इसे अच्छी बात क्या हो सकती है।
#1 कैनी ओमेगा
प्रो रैसिलंग की दुनिया कैनी ओमेगा के रहस्यमय ट्विट ने सबको हैरान किया। जापान को अलविदा करने की जानकारी देते हुए उन्होंने ये ट्विट किया था। ये रैसल किंगडम से कुछ दिन बाद की बात है। कुछ दिन के बाद चीजें और मजेदार हो गई जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उनकी तस्वीर पोस्ट की।
सीना ने पिछले साल एजे स्टाइल्स का फोटो भी पोस्ट किया था जब वो 2016 रॉयल रम्बल में पदार्पण करने जा रहे थे। इसी वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि WWE में उनकी वापसी हो सकती है। ओमेगा इस वक्त दुनिया के बेहतरीन रैसलर में से एक हैं। उन्हें WWE लाना फायदे का सौदा ही रहेगा। साथ ही रम्बल में पदार्पण एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।