#7 विंस द्वारा ट्रिश स्ट्रेटस की बेइज्जती करना
दर्शकों के एक बड़े गुट को एटीट्यूड एरा पसंद है। लेकिन उस एरा में थोड़ी खामियां भी थी। दर्शकों के मनोरंजन के लिए कंपनी ने अपनी सीमाएं भी पार की। इसका उदहारण है विंस मैकमैहन और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच का सैगमेंट। विंस उस समय हील थे और सभी को बुराई और बेइज्जती किये जा रहे थे। इसमें उन्होंने अपने परिवार और पत्नी लिंडा तक को नहीं छोड़ा। एक स्टोरीलाइन के दौरान विंस, ट्रिश से फ़्लर्ट करते हुए लिंडा की बेइज्जती करने लगे। लेकिन रैसलमेनिया 17 पर विंस ने ट्रिश पर टर्न करते हुए उनके सबके सामने बेइज्जती कर डाली। विंस ने ट्रिश के सभी कपड़े उतरवाए और दर्शकों के सामने कुत्तों जैसा भौंकने के लिए कहा। ये सेगमेंट काफी विवादास्पद था। ट्रिश ने इसका बदला विंस मैकमैहन को थप्पड़ मार के लिया। साथ ही साथ उन्होंने रैसलमेनिया के मैच में शेन मैकमैहन की मदद की ताकि विंस हार सकें।