एंटोनियो इनोकी एक ऐसे रैसलर हैं, जिनका नाम तो लोग जानते हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि उन्होंने कभी WWE चैम्पियशिप भी जीती थी। 1970 में इस जापानी सुपरस्टार ने बॉब बैकलेंड को हराकर बेल्ट पर कब्जा जमाया था। छह दिन के छोटे से समय में पुनः मैच कराया गया जिसमें वो हार गए। इसके बाद कभी खिताब हासिल नहीं कर पाए। कई दौर के प्रतियोगिता के बावजूद, WWE के आधिरकारिक रिकॉर्ड में इनोकी को पूर्व चैम्पियन का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसका कारण, जो हमें लगता है, ये हो सकता है कि वो बैकलेंड का खिताबी ताज ज्यादा समय के लिए बचाना चाहते थे। इसकी वजह से कंपनी ने कभी दर्शाया ही नहीं की ये खिताबी कभी बैकलेंड से छीना भी गया था। ये वाक्या कंपनी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, पर हमारे लिए नहीं, क्योंकि इंटरनेट की मदद से हमने सच्चाई का पता लगा लिया। इनोकी प्रसिद्ध रैसलरों में से एक रहे हैं। उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, जो कि वो रैसलिंग के बड़े षड़यंत्र की वजह से गंवा चुके हैं। ये सितारा हमेशा WWE परिवार का सदस्य रहेगा, चाहे तरीका कोई भी हो। पर ऐसा शायद ही ज्यादा प्रशंसक चाहते हों।