WWE में Judgment Day के 10 सबसे खास और यादगार मोमेंट्स जिन्हें फैंस को जरूर देखना चाहिए

Ujjaval
WWE में जजमेंट डे का जबरदस्त डॉमिनेशन देखने को मिला है
WWE में जजमेंट डे का जबरदस्त डॉमिनेशन देखने को मिला है

Judgment Day: WWE में जजमेंट डे (Judgment Day) फैक्शन की शुरुआत ऐज (Edge) ने की थी। बाद में उन्हें ही ग्रुप से बाहर कर दिया गया था। अभी डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest), फिन बैलर (Finn Balor), रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) इस फैक्शन का हिस्सा हैं। कई सारे खास पल जजमेंट डे ने फैंस को दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम जजमेंट डे फैक्शन के 10 सबसे खास और यादगार मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

WWE में Judgment Day के 10 सबसे यादगार मोमेंट्स

- WrestleMania 38 में एजे स्टाइल्स और ऐज के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। यहां डेमियन प्रीस्ट ने आकर स्टाइल्स का ध्यान भटकाया। ऐज ने स्टाइल्स के मूव को काउंटर करके जीत दर्ज की थी।

- ऐज और एजे स्टाइल्स के बीच WrestleMania Backlash 2022 में मैच हुआ था। यहां ब्लैक कपड़ों में किसी सुपरस्टार ने आकर स्टाइल्स पर हमला कर दिया था। ऐज ने फायदा उठाकर जीत दर्ज की थी। बाद में पता चला कि असल में वो रिया रिप्ली हैं। रिप्ली, जजमेंट डे की दूसरी सदस्य बनी थीं।

youtube-cover
Ad

- रे मिस्टीरियो की WWE में 20वीं सालगिरह के सेलिब्रेशन के बीच रिया रिप्ली आईं और डॉमिनिक पर हमला किया। बाद में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने मिलकर रे मिस्टीरियो को भी निशाना बनाया।

- Raw के एक एपिसोड में OC और जजमेंट डे का मैच हुआ था। यहां रिया रिप्ली ने OC की मीचीन पर रिपटाइड मूव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। यह उनके लिए खास जीत थी।

youtube-cover
Ad

- जजमेंट डे ने 9 जनवरी 2023 को Raw में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराकर टैग टीम टर्मोइल मैच जीता था। इसी के साथ वो Raw टैग टीम टाइटल्स के लिए नंबर 1 कंटेंडर बन गए थे।

- Hall of Fame 2023 सेरेमनी के दौरान रे मिस्टीरियो ने इमोशनल स्पीच दी। इसी बीच डॉमिनिक मिस्टीरियो, रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट बीच में से उठकर चले गए। तीनों ने ऐसा करके दिग्गज की बेइज्जती की थी।

youtube-cover
Ad

- 6 जून 2022 को Raw में जजमेंट डे में फिन बैलर ने कदम रखा था। बाद में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली उनके पक्ष में आ गए और अपने लीडर ऐज पर बुरी तरह हमला करके उन्हें फैक्शन से बाहर किया।

- कुछ हफ्तों पहले Raw में बैड बनी की डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट से अनबन देखने को मिली। यहां प्रीस्ट ने अपने पुराने दोस्त बैड बनी की बुरी हालत कर दी थी।

youtube-cover
Ad

- Clash at the Castle में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ऐज पर हमला कर दिया था। बाद में उन्होंने अपने पिता रे मिस्टीरियो को धोखा देते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी।

- Extreme Rules 2022 में ऐज और फिन बैलर के बीच "आई क्विट" मैच हुआ था। रिया रिप्ली यहां बेथ फीनिक्स पर स्टील चेयर से हमला करने वाली थीं। इसी वजह से ऐज ने मजबूरी में हार मान ली। फिन बैलर की जीत हो गई थी और इसके बावजूद रिप्ली ने बेथ पर अटैक कर दिया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications