WrestleMania 33: 10 सुपरस्टार्स जो रैसलमेनिया के बाद रॉ और स्मैकडाउन में डैब्यू या वापसी कर सकते हैं

revival-1488623107-800

रेसलमैनिया की अगली ही रात में होने वाला रॉ जो होता है, उसे देखने के लिए पूरी दूनिया भर से फैन्स उत्साहित रहते हैं। इसी वजह से WWE इस रात को और भी ज्यादा ख़ास बना देता है। लेकिन जैसा कि आप यह बात जानते हैं कि अब एक और नया ब्रांड तैयार है, जो रेसलमैनिया की ठीक दो रातों बाद होता है। इस शो की प्रसिद्धता आज मंडे नाइट रॉ को कड़ी टक्कर दे रही है। आपको लग रहा होगा कि स्मैकडाउन यह सोचेगा कि रॉ में हुए सरप्राइज के बाद स्मैकडाउन ऐसा कुछ नहीं करेगा तो आप गलत हैं क्योंकि रॉ के अगली रात स्मैक डाउन भी उतना ही चौकाने वाला और दिलचस्पी भरा होगा। इसका अंदाजा इस शो की पॉपुलैरिटी से लगाया जा सकता है। ऐसे मौसम में अगर हमारे मन में कुछ आता है तो वह है सुपरस्टार्स की वापसी या डेब्यू। अब यह वापसी और डेब्यू रेसलमैनिया की रीति रिवाज सा बन गया है। आज के समय में कई काबिल सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके वापस आने की संभावनाएं है। तो आइये नजर डालते हैं टॉप 10 सुपरस्टार्स पर जो वापसी कर सकते हैं।

Ad

द रिवाइवल (रॉ)

द रिवाइवल एक शानदार टीम है। यह टीम में ओल्ड स्कूल वाली ख़ास बातें हैं, जो कई दिनों से WWE में देखने को नही मिल रही हैं। यह टीम रॉ के टैग टीम डिवीज़न को सुधारने में मदद कर सकती हैं। इन्होंने पहले भी कई टीमों से पंगा लिया है और इन लोगों की लड़ाई एंज़ो और बिग कैस से भी हो चुकी हैं। तो कौन नही चाहेगा कि इन लोगों की भिड़ंत एक बार फिर हो और ऐसा होने से दर्शकों को इसका लुत्फ़ उठाने को मिलेगा।

शिंस्के नाकामुरा (स्मैकडाउन लाइव)

15-11-13-nakamura-1488623094-800

हम उस समय से आगे बढ़ चुके हैं जब हमारे दिमाग में यह ख़याल आता था कि "नाकामुरा को अब मेन रोस्टर में आ जाना चाहिए।" बल्कि अब वो समय आ गया है जब हमें लगने लगा है कि "शिंस्के अभी भी मेन रोस्टर में क्यों नहीं है?" शिंस्के ने NXT में वो सब कर लिया है जो उन्हें NXT में करना था। अब यह समय आ गया है कि उन्हें मेन रोस्टर में आ जाना चाहिए। हमसे पूछा जाए तो उन्हें स्मैकडाउन लाइव में लाना चाहिए। ब्लू ब्रांड में स्टार पावर की थोड़ी कमी है और शिंस्के के आ जाने से वह कमी पूरी हो जाएगी। वो स्मैकडाउन लाइव को कुछ नया लाकर देंगे, जो कि पहले से ही एक शानदार शो है। नाकामुरा की बुकिंग NXT में उतनी ख़ास भी नहीं हुई, लेकिन मेन रोस्टर में ऐसा जरूर हो सकता है।

फिन बैलर (रॉ)

15-12-13-balor-1488623080-800

अगर कोई गलती होगी तो वह यह गलती होगी कि इनको फास्टलेन में लाया जाए। फिन बैलर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कई लोगों का यह मानना है कि फिन बैलर अगर चोटिल नहीं होते तो आज वे चैंपियन होते। फिन को अगर रेसलमैनिया के बाद वापस लाया जाए तो यह सबसे अच्छा कदम होगा, खासकर के जब वे अपने चैंपियनशिप के लिए वापिस चुनौती दें क्योंकि उन्होंने अपना टाइटल हारा नहीं था। बेशक आप ब्रॉक लेसनर Vs फिन बेलर देखना चाहते होंगे।

4) टाय डीलिंजर (स्मैकडाउन लाइव)

15-12-39-dillinger-1488623066-800

अगर आप रॉयल रम्बल से समझ नहीं पाए हैं तो आपको बता दें कि टाय डीलिंजर एक परफेक्ट 10 हैं। यह ऑडियंस में काफी लोकप्रिय हैं। टेन टेन की चैंट्स से यह संभावना है कि यह यस यस चैंट्स का मुकाबला कर सकती है। टाय डीलिंजर NXT में बिना किसी मकसद के अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। वे बस मौके की तलाश में है। डस्टी रोड्स का भी यही मानना था कि डीलिंजर मेन रोस्टर के लायक हैं।

एमा (रॉ)

emma-1488623051-800

एम्मालिना का किरदार कभी भी काम नहीं आने वाला था और अगर आपने इस पर विश्वास किया है तो आपने बड़ी गलती की है। भले ही एम्मा का NXT में हील किरदार उतना ख़ास नहीं रहा मगर वो अब रॉ में है और अब समय है कि रॉ में कुछ नए चेहरे आ जाएं।

कर्ट एंगल (स्मैकडाउन लाइव)

kurt_angle_bio-1484933054-800

कई लोग चौके हुए हैं कि क्यों अभी तक कर्ट एंगल WWE में नजर नहीं आए हैं। लेकिन हम सकारात्मक सोच रखते हुए ऐसा मानते हैं कि हो सकता है कि कर्ट एंगल WWE रेसलमैनिया के अगले मंगलवार स्मैकडाउन लाइव में नजर आएं। अगर कंपनी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं तो कम से कम एक या दो मैचेस रखकर रेसलमैनिया 34 की ओर बढ़ना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। ऐसा करने से एंगल को भी आदर मिलेगा और उनकी उपलब्धियां भी सबके सामने उभर जाएंगी।

पेज (रॉ)

paige

पेज आज के समय में एक ऐसी रेसलर हैं जिनके बारे में कोई भी कुछ नहीं कह सकता कि वे कब कहाँ नजर आ जाएं। कभी MMA की ओर बढ़ना, कभी इम्पैक्ट रेस्लिंग के बैक्सटेज में नजर आना तो कभी खुदके ऊपर एक डोक्युमेंट्री मूवी बनाना। पेज आज भी सभी की चहेती हैं, उनमें खूब टैलेंट है। WWE को इनको न्यू ओरलिन्स में रेसलमैनिया की अगली रात उपस्तिथी देने का मौका देना चाहिए।

एलियास सैमसन (स्मैकडाउन लाइव)

15-14-39-samson-1488623010-800

एलियास सेमसन एक ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने NXT में भी कुछ ख़ास असर नहीं दिखाया है। पता नहीं क्यों इनको WWE मेन रोस्टर में लाने की बात चल रही है।हो सकता है कि थोड़े उलटफेर करने के बाद इनका किरदार दिलचस्प किरदार बन जाए। या फिर हो सकता है कि इन्हें एक जॉबर के तौर पर इस्तमाल किया जाए। ऐसा करना हो तो स्मैक डाउन लाइव सही जगह है क्योंकि यहाँ लोगों की कमी है।

पीट डन (रॉ)

15-15-08-dunne-1488622991-800

पीट डन एक खतरनाक रेसलर हैं। वे WWE UK चैंपियनशिप का एक हिस्सा थे। भले ही उन्होंने यह चैंपियनशिप नहीं जीती थी लेकिन फिर भी सबका मानना है कि ये एक काबिले तारीफ़ रेसलर हैं। ये एक बड़ा इम्पैक्ट बना सकते हैं। इनको अभी स्मैकडाउन रोस्टर में होना चाहिए था।

शेल्टन बेंजामिन (स्मैकडाउन)

shelton-benjamin1-1470582387-800

शेल्टन बेंजामिन एक ऐसे रेसलर हैं जिनको सभी WWE में वापस आते देखना चाहते हैं। बीच में ऐसी बातें चली थी कि शेल्टन वापसी करने वाले हैं। लेकिन फिर इन्हें चोट लग गई और ये वापसी नहीं कर पाए। मगर कभी भी कोई काम के लिए देर नहीं होती है और यह समय एक अच्छा समय है गोल्ड स्टैंडर्ड को वापिस लाने का। क्या हमें इन्हें लाना चाहिए?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications