क्या कोई रैसलर अंडरटेकर की विरासत आगे बढ़ा सकता है?
Advertisement
WWE ने कई एरा देखें हों, लेकिन एक एक जैसी थी वैसी ही है। उनका नाम द अंडरटेकर है। टेकर ने कभी अपना किरदार नहीं तोड़ा। हर पीढ़ी के रैसलिंग प्रसंशक उनसे प्यार करते हैं। साथी रैसलर्स उनका भरपूर सम्मान करते हैं।
रैसलमेनिया 33 पर रोमन रेन्स के हाथों मैच हारने के बाद टेकर अपना कोट और ग्लव्स रिंग के बीच मे छोड़कर चलते बने। उसके बाद से अंडरटेकर कभी वापस दिखाई नहीं दिए हैं। उनकी गैतमौजूदगी में 7 फीट के रैसलर के स्थान रिक्त है। 27 सालों में अंडरटेकर ने एक विशाल विरासत बनाई है और इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
ये रहे ऐसे 10 रैसलर्स जो द अंडरटेकर की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं:
#10 फिन बैलर
जैसे ही अंडरटेकर की म्यूजिक बजती है दर्शक दीवाने से हो जाते हैं। उनकी एंट्रेंस से ही दर्शक उनकी ओर आकर्षित होने लगते हैं। फिन बैलर जब अपने डार्क साइड को सामने लेकर आते हैं तो वो भी एक डरवाने किरदार हैं और दर्शक इससे आसनी से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा वो दुनिया भर में माने जाने वाले रैसलर हैं।
WWE भी इस रूप को बचाने की कोशिश कर रही है। पिछले साल जब समरस्लैम पर उन्होंने इस रूप में डेब्यू किया था तो वो यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। डीमन किंग अवतार ने अबतक कोई मुख्य रॉस्टर मैच नहीं हारा है। इसे NXT के दिनों में भी बचाया गया था।
फिन बैलर को अभी लम्बा सफर तय करना है और वो भी भविष्य में अंडरटेकर जैसा सम्मान हासिल कर सकते हैं। अभी वो अच्छा काम कर रहे हैं और WWE रॉ के टॉप बेबीफेस हैं।