10 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन कभी भी कंपनी से जाने नहीं देंगे 

विंस मैकमैहन और रोमन रेंस

#2 शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर WWE इतिहास की सबसे ज्यादा पुश की जाने वाली सुपरस्टार्स में से एक हैं और सबसे ज्यादा विमेंस टाइटल जीतने के मामले में वह पहले ही ट्रिश स्ट्रेटस को पीछे छोड़ चुकी हैं। वह कई मौकों पर रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं और वह हाल ही में संपन्न हुए रेसलमेनिया 36 में रिया रिप्ली को हराकर नई NXT चैंपियन बनी। यह चीज दर्शाती है कि कंपनी को शार्लेट फ्लेयर पर कितना भरोसा हैं और विंस मैकमैहन शायद ही उन्हें कंपनी से जाने देंगे।

#1 रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि रोमन रेंस, विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही कारण है कि फैंस के न चाहते हुए भी विंस मैकमैहन ने रोमन को पुश देना जारी रखा। फैंस भले ही रोमन रेंस से कितना नफरत करते हो लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर में बैठे लाखों फैंस द बिग डॉग को मैच लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

वर्तमान में रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और यही कारण है कि विंस मैकमैहन उन जैसे बड़े सुपरस्टार को कंपनी से जाने नहीं देंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now