रॉयल रंबल में वैसे तो रेंस ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन अब भी केवल रॉयल रंबल में ही ऐसे कई रिकॉर्ड बाकी हैं जो रेंस हासिल कर सकते हैं। वो शॉन माइकल्स और क्रिस बेनोवो के पहले नंबर से आने से लेकर अंत तक रहने के रिकॉर्ड को बराबर कर सकते हैं। साथ ही वे 2006 में रे मिस्टीरियो के सबसे ज्यादा समय तक रंबल में टिके रहने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं। कुल मिलाकर सबसे ज्यादा समय तक रंबल में रहने का रिकॉर्ड क्रिस जेरिको (लगभग 5 घंटे) के नाम है, इसे भी वे तोड़ सकते हैं। वे शॉन माइकल्स और केन के अब तक सबसे ज्यादा प्रतिद्वंदियों (44) को एलिमिनेट करने के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते हैं। अगर वे 2018 और इसके बाद भी रंबल को जीतते हैं तो स्टीव ऑस्टिन के सबसे ज्यादा रंबल (3) जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकते हैं।