द रॉक के बारे में 10 ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते

20120331_light_hof_rikishi_family_c-1398919936-1453799954-800

रॉक एक फैन फेवरेट सुपरस्टार हैं। उनके जितने फैन हैं, उतने तो शायद ही किसी के होंगे। वो एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। फैन्स रॉक के बारे में बहुत कुछ जानते हैं और बहुत कुछ नही। आज हम आपको बताते हैं उन चीज़ों के बारे में जो आप शायद नही जानते होंगे।

Ad

योकोजूना,रिकिशी, उमागा, रोमन रेंस और नाया जैक्स उनकी फैमिली है

रॉक का परिवार हमेशा से रैसलिंग को प्रमोट करता रहा है। उनके परिवार में उनकी दादी लिया माविया रैसलिंग प्रमोटर रही हैं। उनके दादा भी एक रैसलर थे, और उनके पिता भी एक रैसलर रहे हैं। वो आधे समाओन और आधे ब्लैक नोवा स्कोटियन है। उनके नाना का नाम 'हाई चीफ' पीटर माविया थे। रॉक असल में अपने खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं, जो रैसलिंग में उतर रहे है। उन्होंने एक शो में अपने पिता के बचपन का किरदार केिया है।

2009 में वो एक कैनेडियन सिटिज़न बने

3001940-poster-942-do-you-smell-what-therock-tweeting-1398921119-1453799923-800

2009 में आए एक कानून के मुताबिक अगर कोई भी कैनेडियन नागरिक जो 1947 के बाद बाहर गया है और अगर उनकी फर्स्ट जनरेशन है तो उन्हें अपने आप कैनेडियन नागरिकता मिल जाएगी। इस तरह 38 की उम्र में वो कैनेडियन सिटीजन बन गए।

डंपस्टर मे मिली मैट्रेस पर सोए और फ्री सैंडविच के लिए मीटिंग्स में गए

the-rock-miami-locker-room-1398920991-1453799822-800

आपको शायद ये सुनकर अजीब लगे लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब रॉक ने अपने स्कूल के लिए खेला, फिर वो यूनिवर्सिटी में भी खेलते थे, लेकिन 1995 में चोटिल होने के कारण वो टीम में नही चुने गए। उन्हें बहुत बुरे दिन देखने पड़े। कुछ इतने बुरे कि वो डंपस्टर से उठाई हुई मैट्रेस पर सोते थे और स्टैंपीड मीटिंग्स सिर्फ इसलिए अटेंड करते थे ताकि उन्हें खाने के लिए फ्री लंच मिल सके। क्या आप क्या हम, ये तो सब लोग जानते है कि वो एक जबरदस्त रैसलर हैं।

वो क्रिमिनोलॉजी में ग्रेजुएट हैं

rockcollege-e1361253632717-1398921086-1453799695-800

रॉक ये मानते हैं कि उनका शेडी पास्ट ही इस डिग्री को चुनने की एक खास वजह है। खुद उनके ही शब्दों में,'मैं खुद को सही राह पर लाने की कोशिश करता लेकिन भटक जाता।' उनके मुताबिक 17 साल कि उम्र तक वो कई बार अरेस्ट हो चुके थे। जब आखिरी बार उनके माता पिता उन्हें छुडाने आए तो वो दोनों ज़िन्दगी की मुश्किलों से जूझ रहे थे। हालात कुछ इस कदर बुरे थे कि उन्हें दो जून रोटी जुटाने में भी मुश्किलें पैदा हो रही थी, और मैं उन मुश्किलों को और बढ़ा रहा था। तब के रॉक और आज के रॉक में ज़मीन आसमान का फर्क है। सही कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती।

उनके दादा ने जेम्स बांड की फ़िल्म में विलेन का रोल किया

capture-1398920259-1453799583-800

आपको जेम्स बांड की फ़िल्म 'यु ओनली लिव ट्वाइस' का वो कैब ड्राइवर याद है, जिसने बड़ा ही ज़बरदस्त रोल किया था। वो असल में पीटर माविया थे। रॉक खुद जेम्स बांड की फिल्मों में एक रोल करना चाहते हैं, और जैसी उनकी पावर और पैठ है, वो दिन ज़्यादा दूर नही है।

वो और आर्नोल्ड स्वाज़नेगर अच्छे दोस्त हैं

therock-arnoldscwarzenegger-1398920341-1453799515-800

रनडाउन के दौरान एक दिन आर्नोल्ड उसी जगह के पास थे, जहां पर रॉक शूट कर रहे थे। आर्नोल्ड ने उनके और डायरेक्टर पीटर बर्ग के साथ लंच करने की इच्छा जताई। लंच के दौरान रॉक ने पीटर से बोला कि वे आर्नोल्ड से पूछे अगर वो मूवी में रोल करना चाहेंगे। आर्नोल्ड उसी वक़्त शूट करने चले गए और शॉट में उन्होंने रॉक को कहा 'हैव फन'। रॉक ने जब उनसे इसका मतलब पूछा तो वो बोले कि तुम वहाँ पहुँच रहे हो जहाँ मैं हो कर आ चुका हूँ।

कैन यू स्मेल व्हाट फ्लेक्स कवाना इज़ कुकिंग

tumblr_mcq4vjso4e1qkcqnjo1_1280-1453799401-800

द रॉक बनने से पहले और खासकर अपने डेब्यू के समय WWF ने उनका नाम 'रॉकी मेविया' रखा था। रिंग में पहुँचने से पहले उनका नाम था फ्लेक्स कवाना, और फिर जब उन्होंने अपना नाम रखा द रॉक तो फिर सारी दुनिया ही बदल गई।

स्टार ट्रेक में वो एक एलियन रैसलर बने थे

anigif_enhanced-buzz-12411-1369768487-10-1453799216-800

1999 में उन्होंने 'द 70's शो' में अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। उनकी फ़िल्म 'बेवॉच' जल्द आने वाली है लेकिन क्या आप जानते है कि वो 'स्टार ट्रेक' फ़िल्म में एक रैसलर बने थे। एक अच्छी शुरुअात के बाद और लगातार मेहनत से आज वो हॉलीवुड में एक जाना माना नाम बन गए है।

2000 में उनके मर्चेंडाइस की 12 मिलियन डॉलर्स की बिक्री हुई

elite-daily-the-rock-wax-figure-1398939890-1453799114-800

एक वो दौर था, जब उनके पास दो जून रोटी के लिए पैसे नही होते थे, और एक वो दौर भी आया जब उनकी मर्चेंडाइस की सेल 12 मिलियन डॉलर्स थी। आपको बताते चले कि उनकी पहली शादी अपने स्कूल की फ्रेंड से हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। इस रिश्ते से हुई लड़की की कस्टडी उनके पास है और वो उसकी देखभाल का खर्चा उठा रहे हैं। उनकी दूसरी शादी से हुई बच्ची को वो संभाल रहे है। ये साबित करता है, की वो वाकई में सुपरह्यूमन हैं।

'द स्कोर्पियन किंग' में डेब्यू के लिए मिले पैसों ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

61105126_thescorpionking_800x445-1-thumb-800x445-1337-1398920646-1453798944-800

ये पहली मर्तबा नही है जब रॉक ने हमें सरप्राइज किया है। रॉक लगातार ऐसा करते आए हैं। अपनी डेब्यू मूवी के लिए मिले पैसों से उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाया वो आजतक किसी भी एक्टर को डेब्यू में मिले पैसों में सबसे ज़्यादा है। लेखक: शौर्य विनीत अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications