10 बातें जो आप शेन मैकमैहन के बारें में नहीं जानते

12784674_1272274202799251_40129033_n

प्रोफेशनल रेसलिंग में काफी जल्दी परिवर्तन आता है। किसी दिन ये काफी बोरिंग लगती है तो अगले ही दिन चीजें बिल्कुल बदल जाती है। फैन्स को बांधे रखने के लिए कोई एक चीज काफी होती है। WWE में शेन मैकमैहन की वापसी कुछ ऐसी ही चीज है। उनके आने की वजह से WWE फैन्स में काफी दिलचस्पी आ गई है। उनको रॉ में देखने की कल्पना बड़े दिग्गजों ने भी नहीं की होगी। शेन WWE फैन्स में चर्चा का विषय बन गए है। ये शेन मैकमैहन से जुड़ी हुई बातों के बारे में जानने का सही समय है। आइए नजर डालते हैं शेन मैकमैहन से जुड़े हुए अनछुए पहलूओं पर।

#10- शेन ने स्टैफनी की परवरिश की

शेन मैकमैहन परिवार में पैदा होकर बड़े होने कोई आसान काम नहीं था। जब स्टैफनी और शेन छोटे थे, तब WWE कामयाबी की तरफ बढ़ रही थी। जिसकी वजह से लिंडा और विंस काफी बिज़ी रहते थे। वो कंपनी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाने में लगे हुए थे। जिसकी वजह से स्टैफनी और शेन को अपने मां-बाप के साथ कम समय बिताने को मिलता था। शेन ने बड़ा होने के नाते अपनी बहन की परवरिश में अहम योगदान दिया। स्टैफनी इसके लिए शेन को क्रैडिट दे चुकी है। दोनों भाई बहनों में काफी प्यार है। लेकिन विडंबना देखिए कि विंस मैकमैहन इन दोनों को लेकर इनसैस्ट एंगल पर काम करना चाहते थे। जिसके बारे में हम आगे बताएंगे।

#9 शेन को WCW और ECW चलानी थी

shane-mcmahon-quits-the-wwe-20091016100010511

शेन मैकमैहन करीब 2 दशकों तक WWE से जुड़े रहे। लेकिन उन्हें कभी भी प्रोमोशन को हेड करने का मौका नहीं मिला। शेन हमेशा ही अपने पिता के मार्गदर्शन में काम करते रहे। शेन खुद से प्रोमोशन को चलाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने WCW का हेड बनने के बारे में सोचा। जब WWE ने WCW को एक्वायर किया, तब कंपनी में ऐसी बाते चल रही थी कि WCW को एक अलग प्रोमोशन की तरह चलाया जाएगा, जिसके हेड शेन होंगे। दुर्भाग्यवश ये आइडिया काम नहीं कर पाया। बाद में जब WWE ECW को रीलॉन्च करना चाहती थी तो शेन ने ECW को ऑनलाइन शो की तरह लाने का आइडिया दिया। विंस ने सोचा कि ECW को एक टेलीविजन शो की तरह लाना ज्यादा कारगर साबित होगा।

#8 इन्सैस्ट एंगल

12767287_1272274169465921_1001059666_n

WWE फैन्स इस बात के बारे में जानते हैं। जब स्टैफनी अपने पहले बच्चे को लेकर प्रैग्नेंट थी तो विंस मैकमैहन इसको लेकर इन्सैस्ट एंगल लाना चाहते थे। जिसमें बाद में पता चलेगा कि विंस मैकमैहन इस बच्चे के पिता हैं। जब स्टैफनी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस आइडिया को ड्रॉप कर दिया। विंस ने कहा कि शेन मैकमैहन को उनके पिता के तौर पर बताया जाएगा। लेकिन स्टैफनी नहीं मानी और ये खतरनाक आइडिया परवान नहीं चढ़ सका।

#7 PWI अवॉर्ड्स

12804070_1272274129465925_1449666450_n

PWI अवॉर्ड्स के बारे में किसी भी तरह के इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है। ये किसी भी रेसलर के लिए गर्व की बात होते हैं। शेन के लिए भी कुछ ऐसा ही था। 90 के दशक में शेन के कुछ यादगार मैच रहे। जिसकी वजह से उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया और उनको कुछ अवॉर्ड्स भी मिले। साल 2001 में विंस मैकमैहन के साथ लड़ाई को साल 2001 की सबसे अच्छी लड़ाई का खिताब मिला। साल 1999 में उन्हें रूकी ऑफ द ईयर का खिताब मिला। 1999 में उन्हें PWI 500 में 245वीं रैंक मिली।

#6 टाइटल जीतने वाले पहले मैकमैहन

12498450_1272274156132589_2026535824_n

जिस तरह मैकमैहन्स ने टाइटल जीतें है, उसको लेकर काफी आलोचना होती है। विंस के पास अजीबोगरीब परिस्थितियों में WWE और ECW चैंपियनशिप का खिताब था, जब बतौर विमेन्स स्टैफनी मैकमैहन का औसत समय चल रहा है। हालांकि शेन WWE टाइटल जीतने वाले पहले मैकमैहन थे। 15 फरवरी 1999 मनडे नाइट रॉ के एपिसोड में शेन मैकमैहन और केन ने एक्स पैक और ट्रिपल एच को हराया। इस मैच में शेन ने पिन फॉल किया था। जिसकी वजह से वो यूरोपियन चैंपियनशिप जीते। शेन ने टाइटल ड्रॉप नहीं किया वो मिडीओन को दिया। एक साल बाद वो WWE हार्डकोर चैंपियनशिप जीते।

#5 उनकी पत्नी बैकस्टेज इंटरव्यूवर थी

12498652_1272274142799257_1603591020_n

WWE यूनिवर्स मैकमैहन फैमिली के बारे में काफी जानते हैं। हम लोग ट्रिपल एच, स्टैफनी, विंस,लिंडा और शेन के बारे में काफी कुछ जानते हैं। शेन मैकमैहन की बीवी के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका नाम मरीसा मैजोला मैकमैहन है। शेन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में 1996 में मरीसा से शादी की। मरीसा उसके बाद एक फिल्म प्रोड्यूसर बन गई। उन्होंने विलियम डैफो को लेकर एक फिल्म एनामॉर्फ बनाई।

#4 रैफरी के रूप में करियर शुरु किया

11189 - autoplay_gif gif referee shane_mcmahon sunday_night_heat wwf

शेन मैकमैहन को लोग उनके अलग स्टाइल और रिस्की मैचों के लिए जानते हैं। इन सबसे पहले शेन रैफरी के तौर पर कंपनी का हिस्सा थे। उन्होंने WWE में अपना करियर बतौर रैफरी शुरु किया था। उन्होंने 1989 की सर्वाइवर सीरीज से करियर शुरु किया था। शेन ने करीब 2 साल की बतौर रैफरी काम किया। 1998 में शेन मैकमैहन को विंस मैकमैहन के बेटे के रूप में सामने लाया गया। शेन-विंस की पहली स्टोरीलाइन इस बात के पीछे है कि विंस ने शेन को रैफरी की जॉब के लिए डिमोट करने कोशिश की। उसके बाद शेन मैकमैहन का स्थान बढ़ने लगा।

#3 WWE.Com के पीछे शेन मैकमैहन

shane-mcmahon-quits-the-wwe-20091016100010511

प्रोफेशन रेसलिंग पर इंटरनेट का काफी ज्याद प्रभाव रहता है। इसको आगे बढ़ाने में वेबसाइट का काफी अहम योगदान रहता है। ये वो चीज है तो अफवाहों को जन्म और खत्म करती है। वेबसाइट को बनाने के पीछे किसी एक इंसान को क्रैडिट देना सहीं नहीं होगा, लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ शेन का था। एक समय, शेन wwe डिजीटल मीडिया डिपार्टमेंट के हेड थे। उस समय wwe.com को लॉन्च किया गया था। उसके बाद उन्हें WWE ग्लोबल मीडिया का वाइस प्रैसिडेंट बना दिया गया था। वो इस पॉजीशन पर करीब 1 दशक तक रहे।

#2 शुगर ग्लास इंसीडैंट

12782185_1272274186132586_1114876666_n

शेन मैकमैहन और कर्ट एंगल के बीच किंग ऑफ द रिंग में हुआ मैच बहुत ही यादगार था। दोनों ही रेसलरों ने शानदार प्रदर्शन किया। कर्ट एंगल जैसे धुरंधर रेसलर के खिलाफ उन्होंने पूरा दमखम दिखाया। मैच के दौरान रैम्प के पास लगे ग्लास में कर्ट शेन को फेंकते है। WWE वहां शुगर ग्लास का इस्तेमाल करना चाहती थी, जिससे कि अच्छा इफैक्ट पड़े और किसी को ज्यादा चोट भी न आए। कोई शुगर ग्लास लगाना भूल गया और उसकी जगह प्लैक्सीग्लास लगा दिए। कर्ट एंगल और शेन ने उस कांच को तोड़ दिया और दोनों ही रेसलर खून में लथपथ हो गए। कर्ट ने बाद में कहा कि शेन उस मूमेंट को अपने पक्ष में करने के लिए खून में लथपथ होना चाहते थे।

#1 शेन ने WWE क्यों छोड़ी ?

images

WWE से शेन का जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों का मानना था कि शेन का अपने परिवार से ज्यादा अच्छा संबंध नहीं है। जबकि कुछ का मानना था कि वो रेसलिंग बिजनेस से थक चुके थे। लेकिन सच्चाई ये है कि वो रेसलिंग बिजनेस से हटकर किसी दूसरे बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते थे। WWE में 2 दशक तक समय बिताने के बाद 2009 में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। शेन मैकमैहन ने चीन में यू ऑन डिमांड नाम की पीपीवी सर्विस शुरु की। वो साल 2013 तक कंपनी के फाउंडर और सीईओ थे। उसके बाद उन्होंने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया वो अभी भी बोर्ड के वाइस चेयरमैन है। लेखक: रंजीत रविन्द्रन, अनुवादक: विजय शर्मा