WWE की 5 जोड़ियां जिनका प्यार कामयाब रहा

#2 अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल

2007 में अंडरटेकर ने सारा(भूतपूर्व पत्नी) से तलाक लेकर 2010 में अपनी उस समय गर्लफ्रेंड रहीं मिशेल मैक्कूल से शादी की। इनके विश्वास भले ही अलग हों, पर इनका साथ इन्हें एक पावर कपल बनाता है। 2012 में ये दोनों काया फेथ के माता-पिता बनें। मैक्कूल ने इस साल महिला रैसलर्स के रॉयल रंबल मैच के दौरान रिंग में वापसी की थी। वो रॉ की 25वीं सालगिरह पर भी अंडरटेकर के साथ थीं। रिंग हो या बीमारी, ये दोनों एक दूसरे के साथ रहे हैं, फिर चाहे वो अंडरटेकर की हिप सर्जरीज़ हो, या मैक्कूल की 2016 से स्किन कैंसर से लड़ाई।