WWE चैंपियनशिप के लिए सैमी जेन और केविन ओवंस
दरअसल दोनों ही रैसलर्स की दोस्ती काफी अच्छी थी, लेकिन इस समय दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सैमी और केविन दोनों का सपना है कि वो करियर के अंत तक साथ में टॉप लेवल पर जाएं। हालांकि वो ब्लू ब्रैंड के डुओ हैं, लेकिन अगर WWE ने इन दोनों की फिउड करवाई, तो ये दोनों शो को शानदार बना सकते हैं। इसके अलावा, दोनों ही सुपरस्टार्स को एक ग्रेट स्टोरी बनाने का मौका मिल सकता है। द बेबीफेस सैमी जेन रैसलमेनिया के शो में अभिमानी केविन के खिलाफ चैंपियनिप को हासिल कर सकते हैं।