10 असल जिंदगी के कपल्स जो इस वक्त WWE का हिस्सा हैं 

WWE कपल्स
WWE कपल्स

4- WWE सुपरस्टार मॉन्टेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर

Ad
मॉन्टेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर
मॉन्टेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर

मॉन्टेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर की पहली मुलाकात WWE परफॉर्मेंस सेंटर में हुई थी। आपको बता दें, बियांका ब्लेयर ने लिलियन ग्रासिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फोर्ड देखते ही पसंद आ गए थे। इन दोनों सुपरस्टार्स ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और इसके 3 साल बाद शादी के बंधन में बंधे।

Ad

बियांका ब्लेयर के WWE में पिछला कुछ समय काफी बेहतरीन रहा था और विमेंस Royal Rumble विजेता बनने के बाद वह WrestleMania 37 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थी। वहीं, मॉन्टेज फोर्ड ने कुछ समय पहले SmackDown टैग टीम चैंपियन बनने का मौका गंवा दिया था।

3- WWE NXT सुपरस्टार्स कैंडिस ली रे और जॉन गर्गानो

कैंडिस ली रे और जॉनी गर्गानो
कैंडिस ली रे और जॉनी गर्गानो

कैंडिस ली रे और जॉनी गर्गानो ने साल 2016 के शुरूआत में सगाई की घोषणा की थी और इसी साल इन दोनों की शादी हो गई थी। यह जोड़ी NXT में कई मौकों पर टैग टीम के रूप में कम्पीट कर चुकी है और शॉटजी ब्लैकहर्ट & कुशिडा से हारने से पहले यह जोड़ी अनडिफिटेड थी।

आपको बता दें, गर्गानो ने साल 2015 में WWE ज्वाइन किया था जबकि उनकी वाइफ साल 2017 में कंपनी से जुड़ी थी। कैंडिस एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा कर चुकी है कि हसबैंड के साथ होने की वजह से उनके लिए इस कंपनी में काम करना आसान हो गया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications