जब भी हम साल 2017 के बेस्ट WWE रैसलर्स के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में सबसे पहले एजे स्टाइल्स, केविन ओवंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे रैसलर्स का नाम आएगा क्योंकि उन्होंने हमारा मनोरंजन किया है। लेकिन कुछ ऐसे रैसलर्स भी हैं जो साल 2017 में फैंस की उम्मीदों पर खरे नही उतर पाए। आइये जाने 10 ऐसे WWE रैसलर्स के बारे में जिन्होंने पिछले साल फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।
नाकामुरा
जब नाकामुरा ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था तब सबको लगा था कि नाकामुरा इस साल काफी कुछ करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि नाकामुरा को अपने से छोटे कद के रैसलर से भी हार का सामना करना पड़ा था।
जब नाकामुरा और जिंदर महल के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था तब फैंस को लगा कि नाकामुरा WWE चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम आसानी से कर लेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ और उन्हें जिंदर महल से हार का सामना करना पड़ा।
ब्रे वायटसाल 2017 की शुरुआत से ही ब्रे वायट WWE चैंपियन थे लेकिन रैंडी ओर्टन से इनकी फिउड के बाद ब्रे ने अपनी चैंपियनशिप बेल्ट खो दी और तब से ब्रे वायट हर पीपीवी में हारते रहे। जिसके बाद से ही इनकी इमेज काफी खराब हो चुकी थी।
उन्हें रोमन रेंस की तरह हर बार जीतना नहीं चाहिए लेकिन इन्हें कुछ अच्छे मैच लड़ने चाहिए, जिससे फैंस काफी खुश हो। साल 2017 में तो ब्रे वायट फैंस की उम्मीदों पर खड़े नही उतर पाए इसलिए हम यह उम्मीद कर सकते है कि साल 2018 में ब्रे वायट फैंस की उम्मीदों पर जरूर खड़े उतरेंगे।
बेली
बेली के मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही इनके फैंस काफी खुश थे। अपने डेब्यू के कुछ समय बाद ही बेली ने रॉ विमेन्स चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम कर ली थीं। लेकिन इसके बाद बेली लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहीं और यहां तक कि उन्हें बेकार स्टोरीलाइन में भी डाला गया था। जिसके बाद फैंस इन्हें धीरे-धीरे बू करने लगे।
इन्होंने अपने डेब्यू के बाद से केवल कुछ अच्छे प्रोमोज दिए हैं इसके अलावा इन्होंने कुछ भी अच्छा नही किया। साल 2017 भले ही बेली का ना हो लेकिन साल 2018 बेली का जरूर बन सकता है।
मिकी जेम्स
कंपनी के साथ अपने पहले मिकी जेम्स फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थीं। लेकिन, साल 2017 में मिकी ने फैंस को काफी निराश किया था जिसके बाद इन्होंने फैंस के बीच अपनी लोकप्रियता खो दी और उनकी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया था।
मिकी कुछ समय पहले WWE से TNA में चली गयी थी, जिसके बाद मिकी वापस WWE में आई और तब से ही इन्होंने अपनी लोकप्रियता खो दी थी।
नाया जैक्स
नाया जैक्स का करैक्टर लोगो को काफी कंफ्यूज कर रहा है। कोई नहीं जानता कि, नाया एक हील रैसलर हैं या फिर एक फेस रैसलर? एन्जो और इनके बीच की स्टोरीलाइन के कारण फैंस इन्हें पसंद नही कर रहे हैं।
इसके अलावा एलेक्सा ब्लिस और इनकी स्टोरीलाइन के कारण भी इन्होंने अपनी लोकप्रियता को खो दिया है। साल 2018 की शुरुआत हो चुकी है और हम उम्मीद पर सकते है कि WWE अपनी इस गलती को जल्द ही सुधार लेगी और आने वाले समय मे नाया अपनी लोकप्रियता को वापस पा लेंगी।
बैरन कॉर्बिन
बैरन कॉर्बिन ने अपने डेब्यू के बाद आंद्रे द जायंट मैमोरियल बैटल रॉयल जीतकर सबको चौंका दिया था। जिसके बाद सब उम्मीद कर रहे थे कि बैरन आने वाले समय मे काफी कुछ हासिल कर लेंगे। इसके बाद से ही इनकी बुकिंग काफी खराब होने लगी जिसके बाद इनका करैक्टर फैंस को बोरिंग लगने लगा।
इन्होंने मनी इन द बैंक जीतकर सबको चौंका दिया और फिर से इन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। लेकिन जब इन्होंने अपने मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस जिंदर महल के ऊपर कैश इन किया, तब फैंस यही उम्मीद कर रहे थे कि बैरन नए WWE चैंपियन बनेंगे लेकिन उनका यह सपना तब टूटा तब जिंदर महल ने पिछे से आकर बैरन को पिन कर दिया था।
टाय डिलिंजर
रॉयल रंबल में इनका 10 मिनट का डेब्यू टाय डिलिंजर के लिए साल 2017 का सबसे अच्छा पल हो सकता है। लेकिन इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर में आने के बाद से ही लगभग कुछ भी नहीं किया है।
WWE ने इन्हें 'परफेक्ट 10' करार दिया है लेकिन इनकी परफॉरमेंस को देखकर कोई नही कह सकता है कि डिलिंजर को परफेक्ट कहना ठीक होगा। अपनी खराब बुकिंग्स के कारण इन्होंने अपनी लोकप्रियता खो दी है। लेकिन इस साल ऐसा हो सकता है कि डिलिंजर अपनी लोकप्रियता को वापस पा लें।
सिनकारा
आप में से बहुत से लोग यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि सिनकारा अब भी WWE बुक्स का हिस्सा है। मेन रोस्टर में तो इन्होंने खो ही दी हैं यहां तक कि लाइव इवेंट्स में भी सिनकारा को केवल और केवल हार का सामना करना पड़ता हैं।
अपनी खराब बुकिंग्स के कारण इन्होंने अपनी लोकप्रियता खो दी है। हम यह भी कह सकते है कि साल 2017 में WWE ने इनका इस्तेमाल ठीक तरह से नहीं किया था। अब देखना भी काफी रोमांचक होगा कि WWE साल 2018 में कैसे इनकी लोकप्रियता को बढ़ाती हैं।
द एसेंसन
द एसेंसन WWE में अपना नाम बना सकती थी अगर WWE इन्हें पुश करने में आना थोड़ा सा जोर लगाती तो। इन्हें पुश करने के बजाय, WWE न्यू डे को पुश कर रही है। यही कारण है कि द एसेंसन आज WWE में बस एक मजाक बन चुकी हैं।
साल 2017 में द एसेंसन एक मजाक रही और मुझे नही लगता कि साल 2018 में भी द एसेंसन अपना नाम बना पाएगी। इससे अच्छा WWE द एसेंसन को रिलीज कर दे ताकि यह लोग अपना नाम कही और बना पाएं।
जेसन जॉर्डन
जेसन आज के समय मे WWE के सबसे एंटरटेनिंग रैसलर बन चुके हैं। जब जेसन अमेरिकन अल्फा में थे तब लोग इन्हें काफी पसंद करते थे लेकिन अब जेसन केवल फैंस को निराश कर रहे हैं।
WWE में जेसन का मज़ाक तब बना जब कर्ट एंगल ने आकर कहा कि जेसन उनके बेटे हैं। WWE की इस बात को सुनकर लोग हंसने लगे यहां तक कि कोई बच्चा यह मानने को तैयार नही है कि जेसन कर्ट के बेटे हैं। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले समय मे WWE ऐसी गलती नहीं करेगी।
लेखक- सुनील, अनुवादक- ईशान शर्मा