विंडहैम लॉरेंस रोटुंडा, क्लौडिया कैस्टेगनोली, एप्रेल जैनेट, ऐसे नाम हैं जो आपने शायद सुने भी नहीं होंगे। ब्रे वायट, सिज़ेरो, और एजे ली के पहले ये नाम ही थे। WWE कई स्टार्स को काफी अलग-अलग नाम देता है, हालांकि ये नाम पर्मानेंट नहीं हैं। WWE ने समय-समय पर रेसलर्स के नाम बदले हैं। वो इनके नाम इसलिए बदलते हैं ताकि यहाँ कुछ नयापन बना रहे। और पिछले कुछ सालों में हमने देखा है की बिग ई और सिज़ेरो जैसे स्टार्स के नाम भी बदले गए हैं। यहाँ WWE की क्रिएटिव टीम भी इन्हे कई ऐसे रोल देती है, जिससे कभी ये नए कैरक्टर चल जाते हैं तो कभी ये किरदार ज़्यादा हिट नहीं हो पाते हैं। स्टारडस्ट का पुराना नाम भी कोडी रोड्स था, और अब वो अजीब सी हरकते करते हुए दिखते हैं। #1 ग्लेन जेकब्स(औंगस किंग से क्रिसमस क्रिएचर से डॉक्टर आईसैक से येंकेम से केन) केन को हमेशा एक मोंस्टर के रूप में देखा जाता है, केन के पहले कुछ रोचक नाम थे। पहले वो येंकेम नाम के मोंस्टर भी थे। इस नाम के बाद केन का नाम केन पड़ा, और वो इस रूप में लोगों को अभी तक पसंद आ रहे हैं। आजकल वो अथॉरिटी में दिखते हैं, और वो यहाँ डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स हैं।