10 WWE सुपरस्टार्स जिनको आगे बढ़ाने में द अंडरटेकर का बड़ा योगदान रहा

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया मे कामयाब होने के बेहद ही कम तरीके होते हैं। आपको पता नहीं होता कि क्या आप दर्शकों से जुड़ पाएंगे या फिर क्या कोई शहर आपको अपनाएगा। इसका जवाब आपको बेली दे देंगी। लेकिन कामयाब होने का एक तरीका है किसी बड़े नाम वाले रैसलर द्वारा पुश मिलने से। ऐसे में द अंडरटेकर से बड़ा कौन सा सुपरस्टार हो सकता है। डेडमैन के खिलाफ एक बेहतरीन मैच के बाद दर्शक किसी भी रैसलर को पसंद करने लग सकते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें द फिनम, अंडरटेकर ने आगे बढ़ने में मदद की है। अंडरटेकर को अपने हिसाब से काम करना पसंद है और जब उन्हें सही लगा तब उन्होंने कई रैसलर्स को आगे बढ़ने में मदद की है। इनमें से कई कामयाब हुए तो वहीं कई आज गुमनाम हैं। यहां पर हम ऐसे ही 10 रैसलर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अंडरटेकर ने आगे बढ़ने में मदद की:

Ad

#10 व्लादिमीर कोज़लोव

youtube-cover
Ad

जब कंपनी में व्लादिमीर कोज़लोव एक मॉन्स्टर थे तब WWE उन्हें जल्द से जल्द पुश देना चाहती थी। इसलिए उन्होंने सछि कदम उठाते हुए उन्हें अंडरटेकर के सामने खड़ा कर दिया। द अंडरटेकर ने सही ढंग से मैच खेलते हुए कोज़लोव के हाथों साफ हार गए। लेकिन ये रूसी खिलाड़ी इस पुश का फायदा नहीं उठा पाया और कंपनी के लोअर कार्ड में कहीं गुम हो गया। आजकल उन्हें टेकर को हराने की जगह बेकार कॉमेडी सेगमेंट्स के लिए याद किया जाता है।

#9 द ग्रेट खली

09-56-12-vyxec-1498624086-500

द ग्रेट खली के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की नौबत ही नहीं आती अगर उन्हें द अंडरटेकर के हाथों पुश नहीं मिला होता। खली सभी के लिए खतरा लगे इसलिए अंडरटेकर उनके हाथों हारें। हालांकि खली थोड़े कामयाब हुए लेकिन बाद में वो भी व्लादिमीर कोज़लोव की राह पर निकल गए।

#8 मेवन

10-01-17-takermaven.0.0-1498624111-500

यहां पर कितने लोग मवेन को जानते हैं? इन्हें कंपनी द्वारा एक बड़ा पुश मिला था और उन्हें ये पुश द अंडरटेकर से मिला था। मवेन ने उन्हें रॉयल रम्बल मैच में एलिमिनेट कर दिया था। इसपर सभी को बहुत हैरानी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बिग ईविल को हार्डकोर चैंपिनशिप के लिए द रॉक और अल स्नो की मदद से हरा दिया। लेकिन दुर्भाग्य से वो भी इस पुश का बड़ा फायदा नहीं उठा सकें।

#7 ब्रॉक लैसनर

10-01-59-bkllxmecaaaksp2-2155540-1498625989-500

ब्रॉक लैसनर को इस बड़े पुश की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं थी। वो वैसे ही लिकप्रिय और कामयाब रैसलर थे। लेकिन द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के लिए द बीस्ट को चुना गया। इसके बाद ब्रॉक लैसनर एक ऐसे मॉन्स्टर बन गए जिन्हें हराना लगभग ना मुमकिन सा हो गया।

#6 कर्ट एंगल

youtube-cover
Ad

जब कर्ट एंगल की द अंडरटेकर से भिड़ंत हुई तब एंगल अपने चरम पर थे। दोनों के बीच एक शानदार मैच हुआ। खबरें थी कि पहले एंगल को ही टेकर की स्ट्रीक तोड़ने के लिए चुना गया था। लेकिन रैसलमेनिया पर उनकी भिड़ंत नहीं हुई और उसके पहले हुए मैच में टेकर ने एंगल को बड़ा पुश दिया। ये एक यादगार मैच था।

#5 केन

10-03-32-undertaker-vs-kane-1443258731-800-1498624177-500

जब केन ने अपना डेब्यू किया तब वो एक बेहद ही डरावने मॉन्स्टर थे। उन्हें अब कंपनी में अपने पैर जमाने की ज़रूरत थी और इसके लिए उनका फ्यूड हुआ अंडरटेकर से। दोनों के बीच मजेदार मैच हुआ और केन को आगे पुश करने में अंडरटेकर का बड़ा हाथ था। आज 20 साल बाद भी केन रैसलिंग जगत के एक जाने माने नाम हैं।

#4 रैंडी ऑर्टन

10-07-32-20050403_taker_orton-1498626479-500

हालांकि रैंडी ऑर्टन ने कभी अंडरटेकर की स्ट्रीक नहीं तोड़ी लेकिन रैसलमेनिया पर उनके हाथों हारने के बाद भी रैंडी को बहुत बड़ा पुश मिला। रैंडी ऑर्टन उस समय अच्छे फेज से गुज़र रहे थे और इस मैच में जीत उनके लिए अहम थी। आज रैंडी ऑर्टन के नाम 13 वर्ल्ड टाइटल हैं।

#3 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

10-07-51-summerslam-1998-stone-cold-vs-the-undertaker-1861473_medium.0-1498626334-500

1990 के समय जब स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द अंडरटेकर की भिड़ंत हुई तब स्टोन कोल्ड आज की तरह कोई मेगा स्टार नहीं थे। जब अंडरटेकर और टेक्सास के रैटलस्नेक की भिड़ंत हुई तब फिनम ने इस बात का ध्यान रखा कि स्टोन कोल्ड आगे जाकर सुपरस्टारडम की ओर बढ़ सकें। डेडमैन के खिलाफ लड़ने के बाद स्टीव ऑस्टिन को बहुत फायदा हुआ। खासकर के जब उन्होंने टेकर को समरस्लैम 1998 में साफ हराया।

#2 बतिस्ता

10-08-15-4266340_orig-1498626605-500

जब बतिस्ता को WWE ने बड़ा पुश दिया तब वो इंसान के रूप में एक असली मॉन्स्टर थे। लेकिन उनका सामने करने योग्य कोई स्टार न मिलने पर उनकी भिड़ंत द फिनम, अंडरटेकर दे करवाई गई। अंडरटेकर के खिलाफ फ्यूड के बाद बतिस्ता का बड़ा नाम हुआ और वो रुथलेस्स एग्रेशन एरा के वो सुपरस्टार बने।

#1 जैफ हार्डी

10-08-37-bjkj4-1498624301-500

बिना मैच हारें किसी रैसलर को पुश देने का सबसे अच्छा उदहारण है अंडरटेकर और जैफ हार्डी की भिड़ंत। रॉ के एक एपिसोड पर WWE चैंपिनशिप के लिए अंडरटेकर और जैफ हार्डी के बीच लैडर मैच हुआ। ये बात अंडरटेकर के बिग ईविल हील फेज की है। हालांकि यहां पर जैफ की जीत तो नहीं हुई लेकिन मैच शानदार रहा। सम्मान के रूप में जब अंडरटेकर ने जैफ हार्डी का हाथ उठाया वो लम्हा बेहद खास था। इसी से छोटे हार्डी का करियर बन गया। लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications