10 सुपरस्टार्स जिनके बारे में आप नहीं कह सकते कि वो इतने समय से WWE का हिस्सा हैं

19-30-00-cc8de-1500876470-500

क्रिस जैरिको, गोल्डस्ट, रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना कंपनी के कुछ ऐसे बड़े रैसलर्स हैं जो सालों से कंपनी का हिस्सा रहे हैं और इनमें से कई कंपनी में अपना 20 साल पूरा करने वाले हैं। रैसलिंग प्रसंशकों के लिए तो ये सभी नाम हमेशा से ही कंपनी से जुड़े रहे हैं। जब भी कोई बड़ा रैसलर इतने लम्बे समय के लिए कंपनी से जुड़ा रहता है तो उसका इस तरह से लोकप्रिय होना स्वाभाविक है। ये सभी रैसलर्स WWE की मुख्य सुर्खियों और स्टोरीलाइन का हिस्सा रह चुके हैं और इसलिए उन्हें याद भी रखा गया है। लेकिन इसके अलावा ऐसे भी कई रैसलर्स हैं जो सालों से कंपनी से जुड़े हुए हैं लेकिन कभी सुर्खियां नहीं बटोरी। ज्यादातर समय इन रैसलर्स के रोल छोटे होते हैं। यहां पर हम ऐसे ही 10 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो काफी समय से कंपनी में हैं लेकिन ये बात शायद ही किसी को मालूम होगी।

Ad

#10 टाय डिलिंजर, 2006 में साइन किये गए

पिछले साल रॉयल रम्बल पर टाय डिलिंजर ने 10 वें इंट्रान्ट के रूप में एंट्री करते हुए अपना डेब्यू किया और इसे देखकर कई दर्शक खुश हुए। ECW में उनके काम को देखते हुए मुख्य रॉस्टर में उनके डेब्यू को सभी ने पसंद किया। डिलिंजर को कंपनी ने साल 2006 में ही साइन कर लिया था और फिर उन्हें डेवलपमेंटल टेरिटरी, ऑहियो वैली रैसलिंग भेज दिया। NXT के समय मे लोग फ्लोरिडा चैंपिनशिप रैसलिंग को जैसे भूल चुके हैं। उन्होंने साल 2008 में ECW में डेब्यू किया और फिर अगले ही साल जनवरी में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। इसके बाद वो छोटे-मोटे प्रमोशन का हिस्सा रहे फिर फिर जाकर 2013 में WWE के NXT के साथ करार किया। भले ही वो चार साल कंपनी से दूर रहे हों लेकिन उन्होंने WWE में अपना काम 11 साल पहले शुरू कर दिया था।

#9 एलिशा फॉक्स, 2006 में साइन की गई

19-30-14-9e9a0-1500580145-500

हैरानी की बात है कि एलिशा फॉक्स इतने लम्बे समय से कंपनी का हिस्सा बनी हुई है। भले ही उनकी रैसलिंग स्किल बुरी न हों, लेकिन वो इतनी अच्छी भी नहीं है। वो WWE से सबसे लम्बे समय तक जुड़ी रहने वाली महिला रैसलर हैं। फॉक्स, डीवाज़ के समय से हैं और साल 2010 में वो डीवाज़ चैंपियन भी रह चुकी हैं और आज वो विमेंस रेवोल्यूशन का भी हिस्सा हैं। पहले वो सेड्रिक एलेक्जेंडर और नेओम डार की वैलेट हुआ करती थी। वो गर्लफ्रैंड और एक्स-गर्लफ्रैंड के किरदार बखूबी निभाया करती थी। बाद में कंपनी केवल रैसलिंग काबिलियत को महत्व देने लगी जिसकी वजह से आज डीवाज़ एरा के ज्यादातर महिला रैसलर हमे देखने नहीं मिलते। इसके बावजूद पिछले 12 सालों से अलीसिया फॉक्स WWE का हिस्सा रही हैं।

#8 बिग ई, 2009 में साइन किये गए

19-30-36-064b8-1500582171-500

बिग ई भी ऐसे रैसलर हैं जो रैसलिंग करने के पहले फुटबॉल खिलाड़ी हुआ करते थे। द न्यू डे के साथ काम करते हुए बिग ई ने अपना बड़ा नाम बनाया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लम्बा सफर तय किया है। साल 2009 में बिग ई FCW से जुड़ गए थे जहां उनका नाम "लंगस्टन" हुआ करता था। NXT में जाने के पहले वो FCW टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। NXT में उन्होंने जनवरी 2013 में सैथ रॉलिन्स को हराकर NXT चैंपिनशिप अपने नाम किया। उस दौरान उनका कोई बड़ा किरदार नहीं था। डॉल्फ ज़िगलर और एजे ली के साथ उनका काम और उनका इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपिनशिप जीत भुलाने लायक था। लेकिन फिर द न्यू डे के साथ उनका जुड़ाव हुआ और उनका करियर पलटा।

#7 बो डैलस, 2008 में साइन किये गए

19-30-57-45db3-1500583962-500

बो डैलस आपकी उम्मीद से ज्यादा समय से WWE का हिस्सा रहे हैं। मिज़ टोराज का हिस्सा बनने के पहले तक डैलस कुछ भी नहीं थे। हफ्ते दर हफ्ते, डैलस केवल जॉबर्स पर हमला करते हुए उन्हें हराते थे। लेकिन इसके बावजूद डैलस काफी लम्बे समय से WWE का हिस्सा रहे हैं। साल 2013 में डैलस NXT चैंपियन थे। लेकिन उन्होंने कंपनी में अपनी शुरुआत साल 2008 में FCW द्वारा की और फिर 2012 में NXT गए। डैलस का कंपनी ने सही इस्तेमाल नहीं किया है।

#6 कर्ट हॉकिन्स, 2006 में साइन किये गए

19-31-21-29448-1500834481-500

कर्ट हॉकिन्स ने भले ही कुछ समय पहले WWE में वापसी की हो, लेकिन वो काफी लम्बे समय से कंपनी का हिस्सा रहे हैं। 2014 में वो NXT में दिखें थे और फिर 2016 में ब्रैंड के विभाजन के बाद नज़र आएं थे। हॉकिन्स के बारे में सबसे मजेदार बात ये है कि वो मौजूदा रैसलर्स में से सबसे ज्यादा अनुभवी रैसलर हैं। उन्होंने साल 2006 में WWE के साथ करार कर लिया था और फिर मुख्य रॉस्टर से वापस डेवलपमेंटल में चले गए। इसलिए ऐसा नहीं लगता कि वो काफी लम्बे समय से WWE से जुड़े हैं। डेवलपमेंटल से शुरू करने के बाद वो स्मैकडाउन का हिस्सा बने और फिर उन्हें FCW भेज दिया गया। कुछ समय बाद वो NXT का हिस्सा बने और उन्हें वापस रिलीज़ कर दिया गया। अब हॉकिन्स वापस मुख्य रॉस्टर में आ चुके हैं और उनकी स्टोरी दिलचस्प नज़र आ रही है।

#5 रोमन रेन्स, 2010 में साइन किये गए

roman-reigns-seth-rollins-big-plans-670x377

WWE के गोल्डन बॉय, यार्ड के नए रखवाले रोमन रेन्स को आप किसी भी सूची से दूर कैसे रख सकते हैं? कईयों को ये जानकर हैरानी हो सकती है कि रोमन रेन्स साल 2010 में WWE से जुड़ गए थे। ये पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, FCW का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उनकी भिड़ंत कई स्टार्स से हुई जिसमें उनके शील्ड के साथी डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिन्स से भी हुई। रेन्स से नफरत करने वाले भले ही रेन्स के बारे में कुछ भी कहें, लेकिन हम जानते है कि रेन्स ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है।

#4 ब्रे वायट, 2009 में साइन किये गए

19-32-12-76f59-1500841036-500

अपने भाई की तरह से ब्रे वायट से साल 2009 में WWE से जुड़ गए और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत FCW से की। उस समय उन्होंने एलेक्स रोटोंडा और ड्यूक रोटोंडा जैसे नाम अपनाएं और फिर NXT में हस्की हैरिस का नाम अपनाया। नेक्सस के साथ काम खत्म करने के बाद वो वापस FCW लौट गए जहां उन्होंने ब्रे वायट का किरदार अपनाया। उनका ये किरदार NXT में भी जारी रहा जहां दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य रॉस्टर में इसी किरदार के साथ डेब्यू किया और ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन के साथ मिलकर वायट फैमिली बनाई।

#3 शेमस, 2006 में साइन किये गए

19-32-33-20982-1500843500-500

जब आप सबसे कामयाब WWE सुपरस्टार की गिनती करते हैं तो उसमें शायद ही आप शेमस को गिनते होंगे। लेकिन उनका करियर हॉल ऑफ फेम में जाने योग्य है। वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं, चार बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं, रॉयल रम्बल विजेता हैं, मनी इन द बैंक और किंग ऑफ द रिंग के विजेता भी हैं। शेमस ने उन्हें मिले हर मौके का फायदा उठाया है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो साल 2006 से WWE का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने शुरुआत FCW से की और फिर 2009 में ECW चले गए। फिर मुख्य रॉस्टर में डेब्यू के 166 दिनों में उन्होंने जॉन सीना को हराकर अपना पहला ख़िताब जीता।

#2 फानडांगो, 2006 में साइन किये गए

19-32-54-d6093-1500844607-500

फानडांगो भी उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने साल 2006 में ही कंपनी के साथ करार कर लिया था। डांगो ने शुरुआत डीप साउथ रैसलिंग में जॉनी कर्टिस के नाम के साथ कि और फिर 6 साल उसे निभाते रहे। वो 2 बार के FCW टैग टीम चैंपियन हैं। इसके अलावा वो FCW टाइटल चैंपिनशिप में भी शामिल थे लेकिन वहां उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वो NXT के चौथे संस्करण का हिस्सा बने और उसे जीतने में कामयाब हुए। लेकिन हम जानते है इसका कोई महत्व नहीं था। इसके अलावा वो नए NXT का भी हिस्सा बने और फिर उन्हें मुख्य रॉस्टर में बुला लिया गया।

#1 कॉनर, 2005 में साइन किये गए

19-33-14-92bba-1500845274-500

शायद से ये लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम होगा। एसेंशन टैग टीम के एक सदस्य कॉनरने साल 2005 में WWE से साइन किया था। उन्हें डीप साउथ रैसलिंग भेजा गया जहां वो DSW हैवीवेट चैंपियन बने और फिर माइक क्नॉक्स और MVP जैसे स्टार्स के खिलाफ अपना ख़िताब बचाया और फिर उसे ब्रेडले जे के हाथों उसे हार गए। साल 2006 में कॉनर ECW का हिस्सा थे लेकिन कंपनी की वैलनेस भंग करने के बाद उन्हें FCW भेज दिया गया। फिर कुछ समय के लिए वो रैसलिंग से दूर हो गए। हालांकि कॉनर लगातार 12 सालों तक कंपनी का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन उन्होंने बहुत पहले से कंपनी के साथ करार कर लिया था। साल 2010 में उन्होंने WWE में वापसी करते हुए NXT में काम किया और फिर एसेंशन का हिस्सा बने। बाद में उनकी जगह विक्टर ने ले ली। कॉनर काफी लम्बे समय से WWE का हिस्सा हैं और NXT की एक लोकप्रिय चैंपियन एसेंशन के सदस्य रह चूके हैं। लेखक: ब्रैंडन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications