WWE इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले लड़ने वाले 10 सुपरस्टार्स

d_von_dudley-1497696904-800

रैसलिंग की दुनिया में बड़े स्टार्स हमेशा से ही फैंस को आकर्षित करते हैं। उन्हें भगवान की तरह देखा जाता है और वे हफ्ते दर हफ्ते सभी को एंटरटेन करते हैं। लेकिन द रॉक, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, हल्क होगन जैसे रैसलर्स काफी कम मैच खेलने के बावजूद बेहद पॉपुलर हैं। वे न ही ज्यादा लाइव शो का हिस्सा बने हैं और पीपीवी में भी बेहद कम नज़र आए हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो हर इवेंट से लेकर हर पीपीवी तक रॉ और स्मैकडाउन में हर हफ्ते हमें नज़र आते हैं और WWE ब्रांड को अपने कन्धों पर लेकर चलते हैं। आइये नज़र डालते हैं WWE इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले 10 सुपरस्टार्स नोट : इस लिस्ट में WWE के अलावा बाकी रैसलिंग प्रमोशन्स के मैचों की भी जोड़ा गया है। इस लिस्ट में 17 जून 2017 तक के मैचों को जोड़ा गया है।


#10 डी वॉन डडली - 1302

डडली बॉयज़ WWE की सबसे पॉपुलर टैग टीम रही है और 1999 से 2005 के बीच उन्होंने WWE को अपने कंधो पर लेकर चला है। डडली बॉयज़ के मेंबर डी-वॉन एडगर ह्यूज़ ने अपना करियर 1992 में शुरू किया था और 1996 में वे ECW आये। ECW में ही डडली बॉयज़ का फॉर्मेशन हुआ और 1999 में वे WWE आ गए। अपने दो दशक के रैसलिंग करियर में डी-वॉन ने ECW, TNA, WWE और बाकी रैसलिंग प्रोमोशंस मिलाकर कुल 1302 मैच लड़े हैं। वे फिलहाल WWE के बैकस्टेज प्रोड्यूसर हैं।

#9 जॉन सीना - 1322

cena-1497697023-800

जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे पॉपुलर रैसलर्स में से एक हैं। पिछले एक दशक से WWE उनपर फैंस को आकर्षित करने के लिए निर्भर रही है। वे फ़िलहाल पहले जितना WWE में नहीं आ पाते, लेकिन फैंस के बीच अभी भी काफी पॉपुलर हैं। सीना WWE के अपने करियर में 1322 मैचों का हिस्सा बने हैं और 16 बार वर्ल्ड टाइटल्स जीते हैं। उन्होंने तीन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और 13 WWE चैंपियनशिप अपने नाम किया है।

#8 डॉल्फ ज़िगलर - 1388

ziggler-1497697140-800

शो-ऑफ के नाम से मशहूर डॉल्फ ज़िगलर ने WWE 2004 में जॉइन किया था। उन्होंने 2005 में रॉ में अपना डेब्यू किया था और मिडकार्ड रैसलर थे। 2008 में उन्होंने हील के तौर पर वापसी की और 2010 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। ज़िगलर की जिस हिसाब से बुकिंग हो रही है, उससे लगता है कि WWE में उनके मुकाबले और भी बढ़ेंगे। वे मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतकर उभरे थे और दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए हैं।

#7 शिंस्के नाकामुरा - 1427

shinsuke-1497697266-800

शिंस्के नाकामुरा को स्मैकडाउन का भविष्य माना जाता है। न्यू जापान प्रो रैसलिंग से उन्होंने 2016 में NXT जॉइन किया था। वे NJPW में बड़े स्टार थे और एक दशक तक फैंस का एंटरटेनमेंट किया। नाकामुरा ने अपने करियर में 1400 से भी ज्यादा मुकाबले खेले हैं और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को तीन बार जीता है। उन्होंने NXT चैंपियनशिप को भी दो बार जीता है। उन्होंने अप्रैल 2017 में स्मैकडाउन में अपना डेब्यू किया था और बैकलैश में ज़िगलर को हराया था।

#6 हडियो इटामी - 1441

hideo-itami-1497697381-800

नाकामुरा के जैसे ही हिडियो इटामी भी जापान के ऑल जापान प्रो रैसलिंग और प्रो रेसलिंग से आए हैं। लेकिन वे अमेरिकन रैसलिंग प्रमोशन रिंग ऑफ़ हॉनर में भी लड़ चुके हैं और हाल ही में WWE NXT में आये। वे इस लिस्ट में सबसे युवा रैसलर हैं और साल 2000 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने 1441 मैच खेले हैं। 2017 शुरुआत में उनकी NXT चैंपियन बॉबी रूड से फिउड हुई थी, हालांकि वे अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे।

#5 बबा रे डडली - 1464

bubba_ray_dudley-1497697444-800

अपने पार्टनर डी वॉन डडली की तरह बबा रे डडली ने भी पिछले दो दशक से फैंस का मनोरंजन किया है। उन्होंने अपना करियर ECW से चालू किया था, जिसे छोड़कर वे विंस मैकमैहन के WWE में आये। उन्होंने अपने करियर में 1464 मैच लड़े हैं। डड्ली बॉयज़ को इतिहास की सबसे सफल और आइकोनिक टैग टीम में से एक माना जाता है। बब्बा रे का सिंगल करियर भी अच्छा रहा है और उन्होंने दो बार TNA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीता है।

#4 क्रिस जैरिको - 1514

jerico-1497697526-800

WWE के मॉडर्न डे ग्रेट माने जाने वाले क्रिस जैरिको दो दशक से WWE में बने हुए हैं। उन्होंने पिछले 20 साल में 1500 से भी ज्यादा मुकाबले लड़े हैं। वे पहले ECW और WCW का हिस्सा था। WWE उन्होंने 1999 में जॉइन किया और 9 बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं। जैरिको की फ़िलहाल केविन ओवंस के साथ फिउड चल रही है, जिससे उनके फैंस की संख्या और भी बढ़ी है। वे अभी भी काफी साल WWE में नज़र आएंगे।

#3 सिज़ेरो - 1528

cesaro-620x350-1401522874

सिज़ेरो ने अपने देश स्विटज़रलैंड में रैसलिंग की ट्रेनिंग ली थी और अमेरिका में अलग-अलग रैसलिंग प्रमोशन का हिस्सा रहे। वे 2011 में WWE आये थे और 2012 में स्मैकडाउन में अपना डेब्यू किया। वे अन्य रैसलिंग प्रोमोशंस जैसे चिकारा, रिंग ऑफ़ हॉनर, कॉम्बैट ज़ोन रैसलिंग का हिस्सा रह चुके हैं और 1500 के ऊपर मुकाबले लड़ चुके हैं। स्विस सेंसेशन ने दो बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीता है और पहला आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल भी जीता था। वे फ़िलहाल शेमस के साथ टैग टीम चैंपियन हैं और हाल ही में हार्डी बॉयज को हराया था।

#2 द बिग शो - 1623

big-show-1497697740-800

बिग शो का असली नाम पॉल डोनाल्ड वाइट II है और वे 1994 से रैसलिंग प्रोमोशंस में लड़ते आ रहे हैं। वर्ल्ड के सबसे बड़े एथलीट ने अपना करियर WCW से शुरू किया था और जल्द ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए थे। बिग शो अपने प्रमोशन के स्टार बन गए और फिर WWF में आ गए, जो प्रोफेशनल रैसलिंग का सबसे बड़ा बिज़नेस था। सात फीट के इस रैसलर ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीता है और दो बार WWE चैंपियन भी रहे हैं। अपने दो दशक के करियर में बिग शो ने 1600 से भी अधिक मैच लड़े हैं।

#1 केन - 1734

kane-1497697802-800

WWE रैसलर जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं - वे हैं बिड रेड मशीन केन। केन WWE से पिछले दो दशक से जुड़े हुए हैं। उन्हें अंडरटेकर का हाफ ब्रदर कहा जाता था और उनकी अंडरटेकर के साथ कई शानदार फिउड हुईं हैं। 2000 की शुरुआत में दोनों ने साथ मिलकर टैग टीम भी बनाई और ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन के नाम से जाने जाते थे। अपने शानदार करियर में केन ने कई सिंगल और टैग टीम कम्पीटिशंस जीते हैं। वे अभी तक 1734 मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं। वे अब संन्यास लेने के करीब हैं और WWE के लेजेंड हैं। लेखक : निशांत जयराम, अनुवादक : मनु मिश्रा