WWE इतिहास के 10 बड़े रैसलर्स जिन्हें रैसलिंग नहीं आती

WWE ने कई बार कुछ लेजेंड रैसलर्स को बड़े स्टेज पर दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते देखा है, तो वही कुछ रैसलर्स ने सबको काफी निराश किया। दूसरी भाषा में कहे, तो वो WWE स्टार्स बनने के लायक ही नहीं थे। हर एक शॉन माइकल्स के लिए एक लेक्स लुगर थे, तो हर अंडरटेकर के लिए एक जाइंट गोंजेलेज थे। इसमें रैसलर्स की कोई गलती नहीं है, क्योंकि उनकी बुकिंग तो WWE खुद करती है। लेकिन यह बात तो सबको माननी होगी कि वो फैंस को एंटरटेन करने में सक्षम नहीं थे। आइये नज़र डालते है 10 ऐसे WWE रैसलर्स पर, जिन्हें रैसलिंग नहीं आती। # बतिस्ता batista-1475285757-800 डेव बतिस्ता ने WWE के बाहर भी अपना करियर बनाया है। WWE के अलावा एवोलुशन के पूर्व मेम्बर ने कई मूवीज में भी काम किया है। हालांकि यह बात सब जानते है की उन्हें रैसलिंग नहीं आती। बतिस्ता बॉम्ब और स्पाइनबस्टर के अलावा उनके पास और कोई बड़ा मूव नहीं है। 6 बार के WWE चैम्पियन ने रिक फ्लेयर जैसे लेजेंड से काफी कम सीखा। हाल में वो WWE से दूर हैं और वो अपने आने वाली फिल्म किकबॉक्सर: वेंगेन्स में व्यस्त है और इस समय वो बिल्कुल सही जगह पर है, WWE से दूर। # तटंका tatanka-1475285813-800 यह बात सबके समझ के परे है कि तटंका इतने लंबे समय तक WWE में कैसे टिक गए। अभी भी कंपनी के साथ उनका लेजेंड कांट्रैक्ट है। क्रिस चाविस उर्फ तटंका इस साल आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में नज़र आए थे और वो आखिरी तक रिंग में टिके भी थे। हालांकि WWE में काम करते हुए, वो किसी भी प्रकार की छाप छोड़ने में नाकाम रहे और यही वजह थी कि कंपनी ने उन्हें दो बार WWE से निकाल भी दिया था। लेकिन उन्हें WWE के बाहर कई भी काम नहीं मिला, यहाँ तक की TNA ने भी उन्हें नहीं चुना, जिसे WWE का सबसे बड़ा विरोधी कहा जाता है। # गोल्डबर्ग goldberg-1475285846-800 पूर्व WWE चैम्पियन का कंपनी में अपना ही नाम है और उनके किरदार से अभी भी काफी लोग डरते है। गोल्डबर्ग ने कई यादगार पल दिए, लेकिन उनकी तकनीक ने हमेशा ही उन्हें पीछे खीचा। उनके जैकहैमर स्लैम और स्पियर को हटा दें, तो उनके पास ज्यादा दाव नहीं बचते, बल्कि गोल्डस्ट के पास बिल से ज्यादा मूव होंगे। इस बात से किसी को भी हैरानी नहीं हुई कि वो WWE में ज्यादा समय के लिए नहीं रह पाए। हाल में गोल्डबर्ग के WWE में वापस आने की उम्मीद है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए खासकर फ्यूचर रैसलर को देखते हुए तो बिल्कुल भी नहीं। # नेथन जोंस nathan-jones-1475285890-800 नेथन जोंस को लोग इसलिए भी याद रखते है क्योंकि WWE में अपने छोटे से करियर के दौरान वो अंडरटेकर के साथ स्टोरीलाइन में आए थे। उन्होंने डैडमैन के साथ टैग टीम बनाते हुए रैसलमेनिया 19 में ए-ट्रेन और बिग शो के खिलाफ लड़ना, लेकिन WWE उनसे इतनी निराश हुई की उन्होंने जोंस को उस मैच से हटा दिया और अंत में अंडरटेकर ने अकेले ही उस मैच में हिस्सा लिया। उस मैच के बाद उन्हें अपनी स्किल सुधारने के लिए वापस भेज दिया गया, लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। WWE में वापस आने के बाद वो ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरी में नज़र आए, जहां उन्होंने उनकी टीम की तरफ से कर्ट एंगल की टीम के खिलाफ मैच लड़ा। हालांकि वो एक बार फिर नाकाम रहे और जल्द ही रिटायर हो गए। # हल्क होगन hulk-1475285935-800 WWE के महानतम सुपरस्टार्स में से एक हल्क होगन को कभी भी उनकी रैसलिंग के लिए नहीं जाना गया। वो एक शानदार एंटरटेनर है, लेकिन शायद वो रैसलिंग में भी इतने ही अच्छे होते। होगन के पास मूव्स की कमी थी और एक लोकल रैसलर के पास भी हॉल ऑफ फेमर से ज्यादा मूव होते है। क्राउड़ उनको पसंद करती थी, लेकिन वो सिर्फ इसलिए आते थे, क्योंकि वो उन्हें एंटरटेन करते थे। फिर भी उनको WWE का आइकोनिक स्टार ही कहा जाएगा। # अल्टिमेट वॉरियर the-ultimate-warrior-1475285999-800 90 के दशक में हल्क होगन के डोमिनेंस के समय पूर्व चैम्पियन अल्टिमेट वॉरियर थे, जिन्होंने होगन को चैलेंज किया। उन्होंने यहाँ तक कि रैसलमेनिया VI में हल्क होगन को हराकर ही WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम करी थी। अल्टिमेट वॉरियर सिर्फ एक ही बार WWF चैम्पियन बने, उसके पीछे का कारण यह भी था कि उनके अंदर रैसलिंग की स्किल्स मौजूद नहीं थी। WWE से जाने के बाद वॉ दो बाद वापस आए, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए और उसके लिए वो किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। # द ग्रेट खली great-khali-1475286029-800 7 अप्रैल 2006 को जब अंडरटेकर, मार्क हेनरी के साथ मैच लड़ रहे थे, तब द ग्रेट खली ने अंडरटेकर पर हमला करकर WWE यूनिवर्स को चौका दिया। उसके बाद WWE में डैब्यू करने वाले पहले भारतीय भी बने और उसके बाद मैच दर मैच जीतने के बाद उन्होंने सबको हैरान कर दिया। अंडरटेकर से हारने के बाद उन्हें ECW में भेज दिया गया और वो रॉ में एक साल बाद ही नज़र आए, जब जॉन सीना के साथ WWE चैंपियनशिप के खिलाफ मैच हार गए। उसके बाद वो वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन बने, जोकि एज ने खाली करी थी और वो 20 मैन बैटल रॉयल जीते थे। हालांकि यह सब यह बात नहीं छुपा सकती कि उनको रैसलिंग नहीं आती थी। आखिरकार नवंबर 2014 में खली का कांट्रैक्ट खत्म हो गया और खली को WWE से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। खली सबको एंटरटेन करते थे, लेकिन उनकी माइक के साथ स्किल इतनी अच्छी नहीं थी और इसी कारण वो सफल नहीं हो पाए। 8- लेक्स लुगर lex-luger-1475286097-800 लेक्स लुगर ने WWE के साथ करार करने से पहले WCW में अपना नाम कमाया। उन्हें हल्क होगन की जगह भरने के लिए लिया गया था, लेकिन उन्होंने दो सालों तक निराश किया। 2 बार के WCW चैम्पियन को WWE को आगे ले जाने की ज़िम्मेदारी थी, लेकिन अच्छे रैसलर ना होने के कारण वो सिर्फ टैग टीम चैंपियनशिप तक ही सीमित रह गए। उन्होंने 1994 में ब्रेट हार्ट के साथ रॉयल रंबल का खिताब भी जीता था, लेकिन वो भी उनके लिए काफी नहीं था। # साइको सिड sycho-sid-1475286154-800 WWE की हिस्ट्री में अगर कोई सबसे बेकार रैसलर कोई था, तो वो थे साइको सिड। वो दो बार WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन रहे है और दो बार WCW चैम्पियन रहे है, लेकिन उन्होंने यह कारनामा कैसे किया यह बात वही जानते है। वो कभी रिंग के अंदर कोई यादगार मैच नहीं दे पाए। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि शॉन माइकल्स भी इनके साथ रिंग में कोई कमाल नहीं कर पाए। # जाइंट गोंजेलेज giant-gonzalez-1475286225-800 वो एक बार रैसलमेनिया में अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के बहुत ही करीब आए थे और उन्होंने अंडरटेकर को दवाई की मदद से नॉकआउट किया था। हालांकि अंत में अंडरटेकर को डिसक्वलिफ़िकेशन की मदद से विजेता घोषित किया गया। वो WWE में लड़ने वाले सबसे लंबे रैसलर्स में से एक थे, लेकिन उनको बिलकुल भी रैसलिंग नहीं आती थी, WWE ने उन्हें उनकी हाइट के लिए चुना था। गोंजलेज जोकि एक पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर भी है और वो वहाँ भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और WWE ने उन्हें उनका कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया। वो निश्चित ही WWE के सबसे बुरे रैसलर्स में से एक थे। लेखक- शौर्य विनीत, अनुवादक- मयंक मेहता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications