WWE के 10 सुपरस्टार्स जिनकी उम्र बेहद कम है

Enter caption

प्रोफेशनल रैसलिंग में WWE सबसे बड़ा नाम बन चुका है। वर्तमान में हर रैसलर्स का WWE में काम करना एक सपने की तरह है। मेल हो या फिर फिमेल लगभग हर रैसलर का सपना आज WWE में सुपरस्टार बनने का है। हम इस बात का कई बार जिक्र कर चुके हैं कि एक WWE सुपरस्टार बनना कितना कठिन होता है।

एक रैसलर को WWE सुपरस्टार बनने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़नी होती है। कई रैसलर्स ऐसे होते हैं जो बेहद कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। यानी ही कम समय में एक रैसलर से सुपरस्टार बनने का सफर तय कर लेते हैं।

प्रोफेशनल रैसलिंग में आमतौर पर मेल हो या फिर फिमेल रैसलर उनका करियर 16 से 18 साल की उम्र में शुरू हो जाता है और 24-25 साल होते होते वह पॉपुलर सुपरस्टार्स बन जाते हैं। वर्तमान में WWE में इस समय कई सुपरस्टार्स है जिनकी उम्र बेहद कम है बावजूद इसके उन्होंने प्रोफेशनल रैसलिंग एक अलग नाम बनाया है।

इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 10 सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी उम्र बेहद कम है।

साशा बैंक्स (26 साल)

It's Boss time!

पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन वर्तमान में WWE की सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं। साशा बैंक्स को साल 2012 में WWE ने साइन किया था जिसके बाद उन्होंने NXT में एंट्री की थी। NXT में आने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई शानदार मुकाबले दिए।

इस दौरान साशा बैंक्स ने NXT विमेंस चैंपियन भी अपने नाम की। हील के रूप में होने के बावजूद भी साशा बैंक्स ने फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। फैंस उनके मुकाबलों के दौरान उन्हें खूब चीयर करते थे।

साल 2016 में WWE के हैल इन ए सैल पीपीवी में साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर पहली ऐसी विमेंस सुपरस्टार बनीं जो पीपीवी के मेन इवेंट और हैल इन ए सैल मैच में मुकाबला करने वालीं पहली रैसलर थी। आपको बता दे कि केवल 26 साल की साशा बैंक्स अभी तक 4 बार रॉ विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं।

Get WWE News in Hindi Here

पेज (26 साल)

Smackdown GM Paige

WWE सुपरस्टार पेज ने बेहद कम उम्र में अपने रैसलिंग करियर की शुरूआत की थी। पेज जब केवल 13 साल की थी तब उन्होंने वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ रैसलिंग में पहला मुकाबला लड़ा था। आपको बता दें कि इस कंपनी को पेज का परिवार चलाता था। उस समय पेज ब्रिटानी नाइट के नाम से रैसलिंग करती थीं।

साल 2011 में पेज को WWE में साइन किया गया जहां से वह NXT में शामिल हुईं। आपको शायद यह बात जानकर हैरानी होगी कि पेज ने पहली NXT विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लगभग 3 साल NXT में बिताने के बाद पेज ने साल 2014 में रैसलमेनिया 30 की अगली रात रॉ में डेब्यू किया।

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद पेज ने पहली बार डिवाज़ चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद पेज ने एक बार WWE डिवाज़ चैंपियनशिप अपने नाम की। दुर्भाग्य से रैसलमेनिया 34 की अगली रात हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में पेज ने चोट के चलते रिंग से रिटायरमेंट ले ली। इसके बाद वह स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के रूप में नज़र आने लगी। फिलहाल अब वह जनरल मैनेजर के पद से भी हटा दी गईं हैं ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में वह WWE में किस भूमिका में नज़र आती हैं।

पेटन रॉयस (26 साल)

The Iconic Peyton Royce

वर्तमान में स्मैकडाउन लाइव और द आईकोनिक्स टैग टीम की सदस्य पेटन रॉयस WWE की सबसे प्रतिभाशाली फिमेल सुपरस्टार्स में से एक हैं। पेटन रॉयस को साल 2015 में WWE ने साइन किया था, जहां वह NXT का हिस्सा बनीं। पेटन रॉयल ने 15 मई को हुए NXT के एपिसोड से रिंग में डेब्यू किया।

अक्टूबर 2016 में पेटन रॉयस और बिली के को द आइकोनिक डुओ टैग टीम के रूप में शामिल किया गया। इसके बाद पेटन रॉयल ने पूरे साल कई शानदार मुकाबले दिए जिसका नतीजा ये रहा कि अप्रैल 2018 में पेटन रॉयल ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया।

द आइकोनिक्स ने अप्रैल 2018 में स्मैकडाउन लाइव में शार्लेट फ्लेयर पर अटैक कर मेन रोस्टर में धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद पिछले साले ऑस्ट्रेलिया में हुए सुपरशो डाउन में उन्होंने असुका और नेओमी की टीम को हराया। पेटन ने बेहद कम उम्र में काफी नाम कमा लिया है।

अकम (25 साल)

Akam of the Authors of Pain

पूर्व रॉ और NXT टैग टीम चैंपियन अकम WWE में ऑथर्स ऑफ पेन टैग टीम का हिस्सा हैं। अक्टूबर 2015 में WWE ने अकम को कंपनी में साइन किया था। इसके बाद उन्होंने WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में प्रोफेशनल रैसलर बनने की ट्रेनिंग ली।

फरवरी साल 2016 में अकम को रेज़र के साथ टैग टीम के रूप में शामिल किया गया जिसका नाम ऑथर्स ऑफ पेन रखा गया। ऑथर्स ऑफ पेन ने NXT टेकओवर से टीवी पर डेब्यू किया था। कनाडा में जन्में अकम साल 2011 से लेकर 2013 तक कनाडाई नेशनल फ्रीस्टाइल रैसलिंग चैंपियन भी रह चुके हैं।

इसके अलावा वह साल 2009 में कनाडा में हुए समर गेम्स में 115 किलो. कैटेगरी में गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुके हैं। NXT में टैग टीम चैंपियन रह चुके ऑथर्स ऑफ पेन वर्तमान में मंडे नाइट रॉ की सबसे शानदार टैग टीमों में से एक हैं।

सोन्या डेविल (25 साल)

WWE Superstar Sonya Deville

रैसलिंग को फॉलो करने वाले फैंस यह जरूर जानते होंगे कि सोन्या डेविल पूर्व में MMA की फाइटर रह चुकी हैं। इसके अलावा साल 2015 में हुए WWE टफ इनफ में हिस्सा लेने वाली रैसलर भी थीं। WWE में साइन किए जाने के बाद वह सबसे पहले परफॉर्मेंस सेंटर भेजी गईं इसके बाद 2015 में उनकी NXT में एंट्री हुई।

हालांकि NXT में सोन्या डेविल कुछ खास सफल नहीं रहीं। सोन्या डेविल ने साल 2017 में मंडे नाइट रॉ के जरिए मेन रोस्टर में डेब्यू किया। उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी जब वह मैंडी रोज और एलेक्सा बिल्स के साथ टीम अप होकर सिक्स विमेंस टैग टीम मुकाबले में शामिल हुईं।

इस मुकाबलो में उन्होंने कार्मेला, लिव मॉर्गन और निकी क्रॉस को हराया था। सोन्या डेविल ने पेज और मैंडी रोज़ के साथ डेब्यू किया था, जहां उन्होंने साशा बैंक्स , बेली, मिकी जेम्स, और एलेक्सा ब्लिस पर हमला किया था। 2018 में हुए सुपरस्टार शेकअप में सोन्या डेविल और मैंडी रोज़ को स्मैकडाउन लाइव में शामिल कर लिया गया।

सराह लोगन (25 साल)

Sarah Logan

साल 2017 में हुए पहले में यंग क्लासिक टूर्नामेंट में सारा लोगन उन चार प्रतिभागियों में थी जिन्होंने सबसे पहले मुकाबला किया। इस मुकाबले में सारा पहले ही राउंड में एलिमिनेट हो गईं थी। हालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद वह सिक्स विमेंस टैग टीम मुकाबले में शामिल हुईं थी।

सारा लोगन ने नबंवर 2017 में स्मैकडाउन लाइव से मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। उनके साथ NXT की सुपरस्टार्स रूबी रायट और लिव मॉर्गन भी मौजूद थीं जो कि रायट स्क्वॉड का हिस्सा थीं। उन्होंवे बैकी लिंच और नेओमी पर मिलकर अटैक किया। उसी रात उन्होंने शार्लेट फ्लेयर बनाम नतालिया के मुकाबले में भी दखल दिया।

पिछले साल एवोल्यूशन पीपीवी में हुए सिक्स विमेंस टैग टीम मुकाबले में रॉयट स्क्वॉड को साशा बैंक्स, बेली नातालिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भविष्य में हम सारा लोगन को सिंगल्स परफॉर्मेर के रूप में मुकाबला करते हुए देख सकते हैं।

नेओम डार (25 साल)

The Supernova

नेओम डार साल 2016 में WWE का हिस्सा बने जहां वह क्रूज़रवेट क्लासिक टूर्नामेंट में नज़र आए। इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफायर मुकाबले में नेओम डार ने जोश बोडम को हराकर अपनी जगह पक्की थी। इसके बाद टूर्नामेंट में नेओम डार ने पहले दो राउंड में जीत हासिल की।

हालांकि क्वॉटरफाइनल में उन्हें जैक सेबर जूनियन ने एलिमिनेट कर दिया। क्रूज़रवेट क्लासिक के फाइनल के दौरान नेओम डार को पूर्व WWE क्रूज़रवेट चैंपियन सेड्रिक एलेक्जेंडर के साथ टीमअप किया गया लेकिन उन्हें NXT चैंपियन टॉमैसो सिएम्पा और जॉनी गर्गानो के खिलाफ हार क सामना करना पड़ा।

साल 2018 में यूके चैंपियनशिप टूर्नामेंट ने नेओम डार एक बार फिर एक्शन में नज़र आए। इस दौरान वह फैटल 4वें मुकाबले का हिस्सा थे। इस मुकाबले में नेओम ने जीत हासिल कर यूके चैंपियनशिप के लिए खुद को नंबर वन कंटेंडर बना लिया था। इसके बाद उन्होनें दिसंबर में 205 लाइव के एपिसोड में क्रूज़रवेट चैंपियनशिप के लिए बडी मर्फी को चैलेंज किया।

रेज़र (24 साल)

Rezar is the youngest person to win the Raw tag titles

पूर्व रॉ टैग टीम चैंपियन और NXT टैग टीम चैंपियन ऑथर्स ऑफ पेन के सदस्य रेज़र कपनी के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं। वर्तमान में रेज़र और अकम मंडे नाइट रॉ में ऑथर्स ऑफ पेन टैग टीम के रूप में शानदार मुकाबले दे रहे हैं।

आपको बता दें कि WWE ने मई 2015 में रेज़र को साइन किया था। इसके बाद उन्हें तुरंत WWE के परफॉर्मेंस सेंटर भेजा दिया गया। इस ट्रेनिंग ने रेज़र को प्रोफेशनल रैसलर बनाने में मदद की। फरवरी 2016 में रेज़र और अकम को साथ रख WWE ने ऑथर्स ऑफ पेन के नाम से टैग टीम बनाई।

ऑथर्स ऑफ पेन ने पहली बार टीवी पर डेब्यू NXT टेवरओवर से किया। कई फैंस इस बात को शायद नहीं जानते होंगे कि रेज़र पूर्व में MMA का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व किक बॉक्सर भी है। रेज़र ने साल 2013 में प्रो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी।

लिव मोर्गन (24 साल)

Enter caption

वर्तमान में रॉ की सुपरस्टार लिव मोर्गन कंपनी की सबसे यंग फीमेल सुपरस्टार हैं। NXT में अपना अच्छा खासा नाम बनाकर उन्होंने रॉयट स्क्वॉड के साथ मिलकर हील के रूप 21 नबंवर को हुए स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड से डेब्यू किया। इस मुकाबले में लिव मोर्गन एक हील के रूप में नज़र आईं थी।

साल 2018 में हुए सुपरस्टार्स शेकअप में लिव मोेर्गन और रॉयट स्क्वॉड के दोनों सदस्यों के साथ मंडे नाइट रॉ में ड्रॉफ्ट कर दिया गया। जहां उन्होंने बैली, साशा बैंक्स और नटालिया जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ मुकाबला किया।

इस बात से तो कई भी इंकार नहीं कर सकता है कि लिव मोर्गन बेहद प्रतिभाशाली सुपरस्टार हैं। और अभी उन्हें भविष्य में बहुत कुछ हासिल करना है। NXT में तो उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि WWE के मेन रोस्टर में सफलता हासिल करने का मौका मिले।

लियो रश (24 साल)

The Man of the Hour

लियो रश ने WWE टीवी में पहली बार डेब्यू साल 2017 में NXT के एपिसोड से किया था। इस दौरान लियो रश पर वेल्वीटीन ड्रीम ने हमला कर दिया था जो कि उनके पूर्व में टैग टीम पार्टनर रह चुके थे। क्रूज़रवेट डिवीजन का हिस्सा बनने के कुछ हफ्तों बाद वह जून 2018 में 205 लाइव के एपिसोड में नज़र आए।

इसके साथ ही उन्होंने एक हील के रूप में रिंग में और टीवी पर डेब्यू किया। वर्तमान में लियो रश मंडे नाइट रॉ में पूर्व ECW चैंपियन बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा वह कुछ मुकाबलों का हिस्सा भी रहे हैं साथ ही उन्होंने इलायस को हराया भी है।

वर्तमान में वह WWE के मेन रोस्टर में सबसे यंग सुपरस्टार हैं। उनकी रिंग स्किल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर वह इसमें थोड़ा सुधार कर लें तो भविष्य में वह WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।

लेखक: इज़राइल लूटेत, अनुवादक: अंकित कुमार