WWE के लिए साल 2021 अबतक शानदार रहा है और अब कंपनी अगस्त के महीने को भी यादगार बनाना चाहेगी। इस महीने में WWE कई सारे शानदार शोज़ का आयोजन कर सकता है। हर महीने ढेरों सुपरस्टार्स के जन्मदिन आते हैं। पिछले महीने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे दिग्गज स्टार्स के जन्मदिन गए।अगस्त में भी कई सारे सुपरस्टार्स के जन्मदिन आने वाले हैं। WWE अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुपरस्टार्स के जन्मदिन को लेकर पोस्ट करता है और उन्हें बधाई देता है। अगस्त के महीने में कई सारे बड़े स्टार्स का जन्म हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 12 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका जन्मदिन अगस्त के महीने में आता है।- WWE सुपरस्टार शायना बैजलर (8 अगस्त)Under-utilised female wrestler .#WWE #ShaynaBaszler pic.twitter.com/vhwWbFqvO1— Pavan Giri (@pavan_chen) July 29, 2021शायना बैजलर को WWE के अंदर मौजूदा समय में सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने NXT विमेंस टाइटल और मेन रोस्टर पर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। वो काफी समय से नाया जैक्स के साथ मिलकर Raw के विमेंस डिवीजन पर भारी पड़ रही हैं। शायना बैजलर का जन्म साउथ डकोटा, यूनाइटेड स्टेट्स में 8 अगस्त 1980 को हुआ था। बैजलर को अभी मेन रोस्टर पर आए उतना समय नहीं हुआ है। आने वाले समय में वो Raw या SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत सकती हैं।- एलेक्सा ब्लिस (9 अगस्त)Alexa Bliss backstage with Triple H after winning Smackdown women’s title pic.twitter.com/tCmqs5fH7h— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) July 29, 2021एलेक्सा ब्लिस को इस समय WWE की सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में काफी जल्दी सफलता हासिल कर ली थी और वो कई बार विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। इस समय वो अपने अनोखे कैरेक्टर की वजह से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एलेक्सा ब्लिस का जन्म कोलंबस, ओहायो, यूनाइटेड स्टेट्स में 9 अगस्त 1991 को हुआ था। एलेक्सा ब्लिस की उम्र अभी काफी कम है और वो आने वाले समय में कई सालों तक WWE में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर सकती हैं।