वीडियो: साल 2016 में WWE के 12 सबसे यादगार पल

2016 खत्म हो चुका है और WWE साल 2017 में प्रवेश कर चुकी है। फैंस को WWE से नए साल में काफी सारे उम्मीदें हैं, जिन पर कंपनी खरा उतरने की पूरी कोशिश की। अभी फिलहाल कंपनी का पूरा ध्यान रॉयल रम्बल पर है, जिसमें फैंस को गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर की टक्कर फिर से देखने को मिल सकती है। बीता साल WWE फैंस के लिहाज से काफी अच्छा रहा। फैंस को कई यादगार डैब्यू, नए चैंपियन और कुछ ऐसे पल देखने को मिले, जिसे देखकर फैंस हैरानी में पड़ गए। 2016 की धमाकेदार शुरुआत हुई, 4 जनवरी को WWE रॉ में रोमन रेंस और शेमस के बीच मैच हो रहा था। मैच के दौरान विंस मैकमैहन रैफरी बने हुए थे। मैच के समय रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन को ही सुपरमैन पंच मारकर बाहर कर दिया। 8 फरवरी 2016 में फैंस के सबसे चहेते सुपरस्टार डैनियल ब्रायन ने रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। मार्च महीने में रैसलमेनिया में अंडरटेकर और शेन मैकमैहन के बीच होने वाले मैच के बिल्डअप की शुरुआत हुई। 28 मार्च 2016 को हुए रॉ में शेन मैकमैहन अनाउंस टेबल पर गिरे हुए अंडरटेकर के ऊपर कूदे। मई महीने में जॉन सीना WWE में वापिस आए और आते ही एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने उनकी जमकर धुलाई की। वहीं जून की बात करें तो शील्ड के तीनों सदस्य एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आए। जुलाई 2016 में WWE ड्राफ्ट हुआ, जिसकी वजह से रॉ और स्मैकडाउन दोनों अलग-अलग हो गए। 29 अगस्त को रॉ में हुए फैटल 4 वे मैच में ट्रिपल एच ने दखल देकर केविन ओवंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनवाया। अक्टूबर महीना WWE फैंस के लिए सबसे यादगार पलों में से एक था। 17 अक्टूबर 2016 को रॉ में गोल्डबर्ग ने 12 साल बाद WWE रिंग में वापसी की और ब्रॉक लैसनर की मैच के लिए चुनौती को स्वीकार किया। 15 नवंबर 2016 को स्मैकडाउन का 900वां एपिसोड हुआ, जिसमें अंडरटेकर ने वापसी की। वहीं दिसंबर महीने में न्यू डे ने इतिहास रचा और वो WWE में सबसे ज्यादा दिनों तक टैग टीम चैंपियन बने रहने वाली टीम बनी। नीचे दी गई वीडियो में आप 2016 के हर महीने के सबसे बड़े पल को देख सकते हैं:

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications