12 WWE चैंपियंस और उनके कितने सोशल मीडिया फैंस हैं: जानिए रोमन रेंस को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कितने लोग फॉलो करते हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Raw टैग टीम चैंपियंस - एजे स्टाइल्स (3.4 मिलियन), ओमोस (1 लाख 13 हजार)

एजे स्टाइल्स और ओमोस ने टीम बनाकर Wrestlemania 37 में द न्यू डे को हराया और नए Raw टैग टीम चैंपियन बने। एजे स्टाइल्स को ट्विटर पर 1.1 मिलियन, वहीं इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके पार्टनर की ट्विटर और इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग क्रमशः 13,600 और करीब 1 लाख है।

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस - नाया जैक्स (2.35 मिलियन), शायना बैज़लर (5 लाख 81 हजार)

नाया जैक्स और शायना बैज़लर पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से WWE विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। ट्विटर पर जैक्स को लगभग 6 लाख 50 हजार और इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनकी पार्टनर शायना बैज़लर को ट्विटर पर 1 लाख 66 हजार और इंस्टाग्राम पर 4 लाख 15 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं।

SmackDown टैग टीम चैंपियंस - डॉल्फ जिगलर (5.9 मिलियन), रॉबर्ट रूड (6 लाख 40 हजार)

डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड की टीम पिछले 3 महीनों से भी ज्यादा समय से चैंपियन बनी हुई है और दोनों ही रोस्टर के सबसे अनुभवी सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। जिगलर को ट्विटर पर 2.7 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। दूसरी ओर रूड को ट्विटर पर 4 लाख 40 हजार और इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख लोग फॉलो कर रहे हैं।

Quick Links