13 सुपरस्टार्स जिन्होंने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को धोखा दिया

1005828_10151872169811443_331467116_n-1449292593-800

किसी भी रिलेशनशिप में लॉयल्टी काफी अहम फैक्टर होता है, जिसके बिना रिलेशनशिप बना नहीं रह सकता। फैन्स के लिहाज से WWE सुपरस्टार्स लार्जर दैन लाइफ कैरेक्टर हैं। उन पर भी लॉयल्टी का नियम लागू होता है। बहुत सारे ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो रिलेशनशिप के मानकों पर पूरी तरह से खरे उतरें हैं। लेकिन काफी सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनकी अपनी ही चीटिंग स्टोरी है। अपने गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड को चीट करना अच्छी चीज नहीं है। लेकिन ये सब जब कोई WWE सुपरस्टार करे, जिन्हे की रोल मॉडल माना जाता है। इससे चीजें बेकार हो जाती हैं। इस लिस्ट में हम पूर्व और मौजूदा रेसलर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने पार्टनर के साथ चीटिंग की है। #13 बतिस्ता बतिस्ता ने अपनी बीवी को किस तरह धोखा दिया था, इसकी कहानी जगजाहिर है। उन्होंने एक किताब में खुद ये दावा किया था उन्होंने अपनी बीवी एन्जी को धोखा दिया था, जब उनका कैंसर का इलाज हो रहा था। उन्होंने पहले भी कहा है कि उन्हें एल्कोहॉल और ड्रग्स की लत नहीं है। पर उनके कुछ महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। #12 नैंसी बैन्वा hustler27n-1-web-1449293118-800 तकनीकी तौर पर बात की जाए तो नैंसी बैनोट WWE में नहीं है। वो 90 के दशक के दौरान WCW और ECW का हिस्सा थीं। लेकिन अब ये दोनों WWE के अंडर में हैं तो नैंसी को शामिल करने का सैंस बनता है। नैंसी की कहानी के अंत की बात की जाए तो उसका ट्रैजिक अंत था। इसकी शुरुआत काफी ज्यादा नाटकीय थी। नैंसी की शुरुआत में शादी एक रेसलर और बुकर केविन सुलीवन से हुई थी। उसके बाद वो ऑन स्क्रीन वो क्रिस बैन्वा के साथ आईं और दोनों रियल जोडी बन गए । कुछ दिक्कतों और विवादों के बाद नैंसी ने केविन से तलाक ले लिया और क्रिस बैन्वा के साथ शादी कर ली। कुछ सालों बाद नैंसी और क्रिस के रिलेशन का दुखद अंत हुआ। #11 सनी wwe-diva-sunny-pics-22-1437573777-800-1449293172-800 सनी के मौजूदा हालात कुछ ऐसे हैं, जिसके बारे में जानकर हम सबको काफी दुख होगा। किसी जमाने वो एक स्टार थीं, जिनसे मिलने के लिए उतावले रहते थे। लेकिन आज वो स्ट्रगल कर रही है। वो इस लिस्ट में इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कैन्डिडो को धोखा दिया था। सनी जब कैन्डिडो को डेट कर रही थी तो उनका रिलेशनशिप शॉन माइकल्स के साथ चल रहा था। बैम बैम बाईग्लो, जो कि कैन्डिडो के अच्छे फ्रेंड थे, उन्होंने कहा था कि इसकी वजह से कैन्डिडो का दिल टूट गया है। एक मौके पर उन्होंने अपनी जान देने के बारे में भी सोचा था। #10 मलिना melina_perez_21-1449293228-800 मलिना आज भी रेसलिंग बिजनेस में काफी पॉपुलर नाम है। एमएनएम और डीवाज डिवीजन के साथ उनका काम काफी सराहनीय था। एक चीज जिसके बारे में मलिना चाहती हैं कि सब लोग उसके बारे में भूल जाए, वो हैं बतिस्ता के साथ उनका रिलेशन। मलिना जो टफ इनफ कंपीटिशन से निकलकर आईं थी। वो जॉन मोरिसन के प्यार में पड़ गई थी। उनकी लव स्टोरी काफी अच्छी थी, जब तक उन्होंने बतिस्ता के साथ जाना न स्वीकार किया था। एनिमल ने अपनी बायोग्राफी में इस रिश्ते के बारे में लिखा था। माइकल नोक्स के साथ भी उनका रिश्ता था। इसी की वजह से मलिना- मोरीसन का ब्रेक अप हुआ था। कुछ समय बाद उन्होंने पैच अप कर लिया था। अभी उनका रिलेशन चलता रहता है, लेकिन उसका स्टेटस डाउटफुल है। #9 सैथ रॉलिन्स zahra-schreiber-seth-rollins-1449293305-800 प्रोफेशनल रेसलिंग की बात करें तो सैथ रॉलिन्स का करियर बेहद शानदार रहा है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इतनी आसान नहीं रही है। द आर्किटैक्ट लाइला स्कल्टज़ के साथ एक समय रिलेश में थे। रिलेशनशिप का अंजाम बुरा हुआ। सैथ रॉलिन्स ने अपने इंस्टाग्राम पर NXT टैलेंट जारा सक्रीबर की न्यूड तस्वीर अपने अकाउंट पर डाल दी थी। लाइला ने इस पर रिएक्ट करते हुए सैथ रॉलिन्स की न्यूड तस्वीर ट्विटर पर डाल दी थी। ये विवाद सैथ रॉलिन्स का करियर बर्बाद कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सब कुछ शांत हो गया और सैथ ने लाइला से अपना रिश्ता तोड़ लिया। #8 रिक फ्लेयर 640px-wm_24.6-1449292755-800 नेचर बॉय के पास सब कुछ था। उनके पास प्राइवेट जेट, चमकते शूट्स, NWA चैंपियनशिप और WWE हॉल ऑफ फेम का खिताब था। ये सब कुछ उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ताल्लुक रखता है। पर्सनल लेवल पर उनकी जिंदगी काफी उलझी हुई रही है। रिक फ्लेयर की आर्थिक दिक्कतें जगजाहिर है। जब रिलेशनशिप की बात आती है तो उन्होंने चार बार शादी की। जैक्लीन फ्लीयर, जो रिक के साथ 2009 में शादी के बंधन में बंधी, उन्होंने गैरकानूनी सैक्सुअल बिहेवियर का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि रिक का दूसरी कई महिलाओं के साथ संबंध था। #7 विंस मैकमैहन 04_bosses-1449292676-800 क्या आप इस लिस्टम में मैकमैन का नाम देखकर आश्चर्य में है। WWE के चेयरमैन विंस मैकमैन पर सैक्सुअल गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं और वो इन सब मुसीबतों से बिना किसी झंझट के निकलने में कामयाब रहे हैं। वो अपनी बीवी लिंडा मैकमैन और अपने बच्चों स्टैफनी मैकमैन और शेन के साथ में खुश हैं। उनका परिवार बाहर से काफी खुशहाल नजर आता है। विंस ने एक बार स्वीकार किया था कि शादी से बाहर उनका एक रिश्ता था। लेकिन किसी कारण की वजह से ये बात उनके पक्ष में गई और उन्हें कुछ नुकसान नहीं उठाना पड़ा। #6 कर्ट एंगल kurt-angle-tna-645x370-1-1449292952-800 हम सभी जानते हैं कि कर्ट एंगल की पत्नी ने उनके साथ धोखा किया था, जब उन्होंने जैफ जैरेट के साथ रिश्ता बनाया था। ये बाते हजारों बार सामने आ चुकी है। कम ही लोग जानते हैं कि कर्ट अपनी पत्नी कैरन के साथ वफादार नहीं रहे हैं। कर्ट एंगल ने ये स्वीकार किया था कि उनका किसी महिला के साथ करीब 2.5 साल लंबा रिश्ता था, जब वो कैरन के साथ शादी शुदा था। उसकी महिला ने कैरन को जान से मारने की धमकी दी थी। समय बित जाने के बाद कर्ट और कैरन ने पुरानी बातों को भुला दिया। ओलंपिक गोल्ड मैडलिस्ट का जैफ जैरेट के साथ अच्छा रिश्ता है। #5 ब्रैट हार्ट 01_wm_03262010rf_688-1449293021-800 इस लिस्ट में ब्रैट हार्ट काफी फैन्स को अचंभे में डाल सकता है। रेसलिंग बिजनेस में वो एक साफ सुथरी छवि के इंसान माने जाते थे। ये इमेज बदल गई, जब हार्ट ने अपनी बायोग्राफी रिलीज की। हार्ट ने दावा किया कि उन्होंने अपनी बीवी को धोखा दिया था। ब्रैट हार्ट ने कहा, “मेरी रिलीज, मेरी एमनीसिया और एनसथीसिया महिला थी। मुझे पता था कि ये काफी दूर तक जा सकता है। मैं 27 साल का था, मैं जिंदा नहीं रह पाता, अगर किसी महिला की कंपनी नहीं मिलती। वफादार नहीं होने के भाव से मुझे काफी बुरा महसूस होता था। वो काफी अजीब था। अपने अपने आपको लेकर काफी ज्यादा शर्मिंदा था”। #4 लीटा litaslammys-1449293056-800 लीटा की मैट हार्डी से चीटिंग की कहानी प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में फैली हुई है। ये इतनी ज्यादा विवादित थी कि WWE ने इसको लेकर स्टोरीलाइन भी बना दी थी। मैट और लीटा के रिश्ते की शुरुआत 2000 के शुरुआत में हुई थी, जब वो दोनों एक्सट्रीम टीम का हिस्सा थे। ये एटिट्यूट एरा के दौर में काफी फेमस था और ये उनके रिश्ते की शुरुआत भी थी। उनकी रिश्ते में काफी सारी दिक्कते सामने आईँ। साल 2000 के बीच में जब मैट हार्डी चोट की वजह से बाहर हो गए थे तो लीटा एज के साथ हैंगआउट करने लगी। मैट ने सार्वजनिक तौर पर इसकी बात की और इसी कारण की वजह से उन्हें WWE से निकाल दिया गया था। इस रियल लाइफ कहानी का फायदा WWE ने उठाया। WWE ने मैट को फिर से हायर कर लिया और लव ट्राएंगल को लेकर कहानी बना दी थी। #3 हल्क होगन 640px-raw_1083_photo_012-1449293355-800 कुछ महीने पहले तक हल्क होगन की हरकतें इंटरनेट पर छाई हुई थी। जिसका खामियाजा उन्हें WWE में उठाना पड़ा था । हैदर क्लाम के साथ उनके सेक्स टेप ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भूचाल ला दिया था। जिससे उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी असर पड़ा था। होगन की लिंडा होगन के साथ शादी हुई थी। लेकिन इतने सालों के दौरान होगन लिंडा को धोखा देते रहे। लिंडा ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, “ हमने पति को धोखा देते देखने काफी दुखद था”। इस जोड़ी ने 2007 में तलाक ले लिया था। हल्क के एक्सट्रामैरिटल संबंध इसकी बड़ी वजह थे। #2 जॉन सीना 022_raw_11122014ca_1409-3574779600-1449293411-800 जॉन सीना की निकी बैला के साथ लव स्टोरी शुरु होने से पहले सीना एलिजाबेथ हबरडे के साथ शादी शुदा थे। एलिजाबेथ जॉन सीना के बारे में खुलासा करने के लिए कोर्ट तक चली गई थी। लेकिन कैनी डोएन की कहानी ने ज्यादा अटैनशन हासिल की। कैनी डोएन, जोकि स्पीरिट स्कवॉड के सदस्य थे। उन्होंने खुलासा किया था कि सीना के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। पूर्व WWE वर्कर्स ने कैनी का काफी साथ दिया था। कुछ लोगों ने ये भी दावा किया कि जॉन सीना का कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उनकी पत्नी इस बात से पूरी तरह अनजान थी। कई कारणों की वजह से ये आरोप जल्द ही खत्म हो गए। इसके बाद कैनी की WWE में कोई वापसी नहीं होगी और शायद भविष्य में भी नहीं होगी। #1 ट्रिपल एच 4508b88c350af2fb9ef7b21cbc88fca4_crop_north-1449293480-800 ट्रिपल एच ने इस लिस्ट में टॉप किया हैं क्योंकि उनका अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने के फैसले ने रेसलिंग जगत की दिशा ही बदल दी थी। WWE में अपने शुरुआती दिनों में, हंटर डी-जेनरेशन X टीम की सदस्य चायना के साथ रिलेशन में थे। इस रिलेशनशिप की रेसलिंग की दुनिया में काफी ज्यादा चर्चा होती थी। एक दिन चायना को हंटर के बैग में लव लेटर मिलने के बाद पता चला कि हंटर उन्हें धोखा दे रहे हैं। ये लैटर स्टैफनी मैकमैहन का था। जब चायना ने विंस मैकमैहन से इसका विरोध किया तो वो बिल्कुल भी इंटरसटिड नजर नहीं आए। जिसके बाद चायना का करियर धीरे-धीरे खत्म होता चला गया। उन्होंने हॉल ऑफ फेम से भी ब्लैकलिस्टेड किया हुआ है। हंटर की बात है तो वो विंस मैकमैन से बिजनेस टेक ओवर कर जाएंगे। लेखक- रंजीथ रविंद्रन, अनुवादक- विजय शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications