WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

goldberg-f1-1475816894-800

गोल्डबर्ग अपने करियर WCW में, आखिरी 90 के दशक से 2000 दशक के शुरू में बड़ी हस्ती थे। 2003 में वे WWE से जुड़े लेकिन एक साल के अंदर उन्होंने कंपनी छोड़ दी।करीब 12 साल बाद उन्होंने पिछले साल WWE में वापसी की, आते ही उन्होंने लैसनर को सर्वाइवर सीरीज में मात्र दो मिनट में हरा दिया। इस समय वो WWE में सभी के चहेते है। फैंस उनके आने का इंतजार करते हैं। फास्टलेन में अब उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस से होना है, और इसके बाद रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी शानदार फाइट देखने को मिलेगी।

ये रहे गोल्डबर्ग से जुडी 15 बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानते: 15: उनका 173-0 न हारा हुआ स्ट्रीक झूठ है विरोधियों को तबाह करने के अलावा गोल्डबर्ग को उनके "173-0 के अपराजित स्ट्रीक" के लिए जाना जाता है। इसका अंत केविन नैश ने किया। रैसलमेनिया में अंडरटेकर के स्ट्रीक के साथ रैसलिंग जगत में गोल्डबर्ग की स्ट्रीक लोकप्रिय है। हालांकि 173-0 को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है। गोल्डबर्ग के कुछ पुराने दोस्त और रैसलिंग जर्नलिस्ट ने भी ये बात कबूली है। क्रिस जेरिको ने कहा है कि "असली मैचों की संख्या इस बनावटी आंकड़े के आस-पास" भी नहीं है। द डेथ ऑफ़ WCW नामक एक किताब में ब्रायन अल्वारेज और आर. डी. रेनॉल्ड्स ने लिखा है, “एक हफ्ते, अनाउंसर टोनी श्चिअवोन्स के आंकड़े और हार्डकोर दर्शकों के आंकड़े नहीं मिलते। फिर अगले हफ्ते इसमें और फर्क दिखाई देता है। जब कंपनी ने स्ट्रीक बनाने की प्रथा के बारे में सुना तो वे अपने मन के आंकड़े बनाने लगे गयी।" 14: विंटेज कार इकट्ठी करना goldbergjpg-1474275417-800 गोल्डबर्ग आखिरी 90 के दशक से 2000 दशक के शुरू में बड़ी हस्ती थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने विंटेज कार एकत्र करने को शौक बना लिया। उनके पास कई सारे विंटेज कार और मोटरबाइक हैं। उनके पास 20 से ज्यादा विंटेज कार हैं, जिसमें सुपर बॉस 429 मस्टैंग और शेल्बे कोबरा 427 जैसी गाड़ी शामिल है। DIY नेटवर्क पर गोल्डबर्ग ने गेराज महल शो के 26 एपिसोड होस्ट किये। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गोल्डबर्ग की गेराज में हिस्सा लिया जहाँ पर वे अपनी करें दुरुस्त करते दिखे। 13: NFL के लिए खेल चुके हैं goldberg12-1474274739-800 कई रैसलर्स रैसलिंग में आने से पहले अमेरिकन फुटबाल खेला करते थे जैसे रोमन रेन्स, बैरन कॉर्बिन, मोजो रौली और गोल्डबर्ग। 1990 NFL ड्राफ्ट में गोल्डबर्ग LA रैम्स में ड्राफ्ट हुए। वे 302 वें खिलाडी थे। इसके अलावा वे अटलांटा फलकॉन्स के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि चोटिल होने के कारण उनका फुटबॉल करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा। फुटबॉल करियर खत्म कर के वे प्रो रैसलिंग में उतरें। इसके बारे में अधिक चर्चा आगे होगी। 12: बेसबॉल फील्ड पर पहला पिच फेंकर उन्होंने एक व्यक्ति को स्पीयर से गिराया

youtube-cover

मियामी मार्लिंस के एक गेम में "लेजेंड्स ऑफ़ रैलसिंग" के लिए गोल्डबर्ग को पहला पिच करने के लिए आमंत्रित किया गया था। बेसबॉल मैच के पहले ये एक प्रथा होती है और पहला पिच कोई पूर्व खिलाडी या बड़ी हस्ती करती है। पिच करने के बाद गोल्डबर्ग ने कैमरामैन के साथ खड़े आदमी को स्पीयर किया। 11: कई फिल्मों में काम कर चुके हैं longest-yard-1474274915-800 फिल्मों में काम करनेवाले सबसे लोकप्रिय रैसलर हैं द रॉक, लेकिन फिल्मों में काम करनेवाले वे एकमात्र रैसलर नहीं हैं। गोल्डबर्ग करीब 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें से सबसे लोकप्रिय है एडम सैंडलर रिबूट ऑफ़ द लांगेस्ट यार्ड। इसमें उनके साथ द ग्रेट खली, स्टोन कोल्ड और केविन नैश भी थे। इसके अलावा वे टेलीविज़न शो डेस्पेरेट हाउसवाइफ और हिस्ट्री चैनल की डॉक्यूमेंट्री ऑटो-मैटिक में भी शिरकत कर चुके हैं। 10: फुटबॉल की चोट से उभरते समय एक जिम में स्टिंग और लेक्स लुगर ने उन्हें खोजा sting-luger-1474275123-800 हमने पहले गोल्डबर्ग के फुटबॉल करियर और चोट पर चर्चा की है। उसी चोट के कारण उनके रैसलिंग करियर की शुरुआत हुई। गोल्डबर्ग इस चोट से अटलांटा जिम में उभर रहे थे और इस उम्मीद में थे कि उनका फुटबॉल करियर वापस चल पड़े, तभी उस जिम में ट्रेनिंग कर रहे स्टिंग और लेक्स लुगर ने उन्हें देखा। दोनों गोल्डबर्ग के बड़े शरीर और शक्ति देखर खुश हुए। और उन्हें रैसलिंग में हाथ आजमाने को कहा, उसके बाद की बात तो सभी को मालूम है। 9: जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से उन्होंने लगभग अपनी डिग्री पूरी कर ली थी goldberg8-1474275301-800 फुटबॉल स्कालरशिप के साथ गोल्डबर्ग को जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला। इस दौरान गोल्डबर्ग ने कड़ी मेहनत की और साइकोलॉजी में डिग्री हासिल करने के करीब भी पहुँच गए। लेकिन डिग्री पूरी होने के पहले उन्हें NFL में ड्राफ्ट कर लिया गया। डिग्री हासिल करने से वे केवल तीन क्लास दूर थे। 8: गोल्डबर्ग ASPCA के प्रवक्ता हैं goldberg3-1474274638-800 गोल्डबर्ग का जानवरों से प्यार सभी को मालूम है। वे केवल जानवरों से प्यार नहीं करते, बल्कि अमेरिकन सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (ASPCA) के प्रवक्ता हैं। गैरकानूनी जानवरों की लड़ाई के खिलाफ गोल्डबर्ग यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस पर इसके बारे में जागरूकता भी फैला चुके हैं। 7: चैरिटी करते हैं goldberg10-copy-1474274579-800 डोनाल्ड ट्रम्प के रियलिटी शो, द अपरेंटिस के 9 वें शो पर गोल्डबर्ग चैरिटी स्पेच्चिओ फैमिली फाउंडेशन: सन्स ऑफ़ द फॉलेन के साथ आएं थे। इसके अलावा गोल्डबर्ग हर साल जिमी वी गोल्फ क्लासिक्स में भी खेलते हैं, जिसका आयोजन वी फाउंडेशन फॉर कैंसर रिसर्च करती है। आस-पास के अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रहे बच्चों से भी गोल्डबर्ग मिलते हैं। वें अमेरिकी आर्म्ड फाॅर्स के मेंबर्स से भी मिलते हैं, जिनका वे काफी सम्मान करते हैं। 6: उनके पास 3 बिल्ली और एक बकरी है goldberg6-pets-1474274311-800 जैसा की पहले बताया, गोल्डबर्ग जानवरों के लिए काम करने वाली सोसाइटी के प्रवक्ता हैं। गोल्डबर्ग को देखकर हम उम्मीद कर सकते हैं कि उन्हें कुत्ते पसंद होंगे लेकिन उनके पास तीन बिल्लियां हैं। उन बिल्लियों का नाम है मोए, लैरी और कर्ली। तीन बिल्लियों के साथ साथ गोल्डबर्ग के पास एक बकरी भी है। कमाल की बात है। 5: गलत जगह किक कर के उन्होंने ब्रेट हार्ट का रैसलिंग करियर खत्म किया goldberg11-1474274136-800 स्टार्रकैड 99 पर गोल्डबर्ग और ब्रेट हार्ट का सामना हुआ। मैच के पहले ब्रेट ने गोल्डबर्ग को सावधनी से मुकाबला करने को कहा। लेकिन यहाँ पर गोल्डबर्ग की सुपरकिक हार्ट के शरीर पर गलत हिस्से पर लग गई और इससे उनका करियर खत्म हो गया। हार्ट को यहाँ पर गहरी चोट लगी जिसके बाद उन्हें सन्यास लेना पड़ा। इस घटना के बाद गोल्डबर्ग ने ब्रेट हार्ट से कई बार माफ़ी मांगी। 4: किम्बो स्लाइस के साथ काम कर चुके हैं kimbo-1474273920-800 गोल्डबर्ग MMA के बड़े प्रसंशक थे और आज भी हैं। वें MMA के शोटाइम के विशेषज्ञ के रूप में भी समय बिता चुके हैं। हालांकि वे खुद कभी रिंग में नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने दूसरे रैसलर को रिंग में उतरने में मदद की। साल 2008 में वे स्वर्गीय MMA रैसलर किम्बो स्लाइस के साथ काम किया करते थे। 3: वे शाकाहारी हैं goldberg9-1474273770-800 गोल्डबर्ग के शरीर को देखकर कोई ऐसा नहीं कह सकता कि वे शाकाहारी हैं। उनका कहना उनके जानवरों के प्रति प्यार से प्रेरित है। उन्होंने PETA के सेलिब्रिटी कुकबुक में अपनी कुछ दिलचस्पी रेसिपी भी बताई है। गोल्डबर्ग ने ये साबित किया है कि फिट रहने के लिए मांसाहारी खाने की ज़रूरत नहीं है। 2: कई नामों से रैसलिंग कर चुके हैं goldberg4-1474275493-800 गोल्डबर्ग प्रो रैसलिंग के एक लोकप्रिय चेहरे हैं। लेकिन लोकप्रिय होने के पहले गोल्डबर्ग, इस नाम से रैसलिंग नहीं किया करते थे। WCW के पांच नाइट्रो डार्क मैचेस और हाउस शो में हिस्सा ले चुके हैं। रिंग नेम बिल गोल्ड के पहले उन्होंने कई टेलेविज़न डेब्यू में भाग लिया। पहला मैच 23 जून 1997 को नाइट्रो टैपिंग थी, जहाँ पर उन्होंने बडी ली पार्क को हराया। इसके बाद उन्होंने बड़ी लैंडल, हघ मोरर्स, चिप मिंटन एयर जॉन बेचा को हराया और फिर टेलीविज़न पर गोल्डबर्ग के नाम के साथ उतरें। 1: गोल्डबर्ग टेलेविज़न मैचों में केवल 5 बार पिन किये गए हैं goldberg2-1474275976-800 प्रो रैसलिंग इतिहास में गोल्डबर्ग के हार-जीत का रिकॉर्ड सबसे अच्छा तो नहीं, लेकिन अच्छा ज़रूर है। अपने करियर में वे केवल 5 टेलीविज़न मैच हारें हैं। 1997 में WCW में डेब्यू करके उन्होंने 173-0 का झूठा रिकॉर्ड बनाया। ये स्ट्रीक 1998 तक टिकी रही और स्टार्रकैडे 98 पर इसे केविन नैश ने स्कॉट हॉल की मदद से तोडा। स्कॉट हॉल यहाँ पर सिक्योरिटी गार्ड के वेश में आएं थे। इसके अलावा गोल्डबर्ग स्कॉट स्टीनर, बुकर टी, ब्रेट हार्ट और ट्रिपल एच के खिलाफ हार चुके हैं। पांचों बार जब गोल्डबर्ग हारें तो वो बाहरी दखल के कारण था। लेखक: प्रत्यय घोष, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी