WWE: WWE में ज्यादातर सुपरस्टार्स अपने असली नाम का उपयोग नहीं करते हैं। काफी सारे रेसलर्स के WWE में इन-रिंग नेम अलग रहते हैं। NXT में सफलता हासिल करने के बाद सुपरस्टार्स मेन रोस्टर पर आते हैं। इसी कारण उनके कैरेक्टर और नेम में बदलाव देखने को मिलता है। WWE में कई बार सुपरस्टार्स के नाम छोटे हो जाते हैं या फिर उनका नाम पूरी तरह से बदल दिया जाता है।ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद कुछ सुपरस्टार्स को अपने पुराने नाम वापस मिल गए हैं वहीं कई ऐसे भी रेसलर्स हैं जिन्हें जल्द ही अपना ओल्ड नाम वापस दिया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अपना पहला नाम वापस मिल गया और दो जिन्हें जल्द ही पुराना नाम मिल सकता है।2- नाम वापस मिल गया: WWE सुपरस्टार मैट रिडलWrestle Features@WrestleFeaturesMatt Riddle has his first name back. #WWERAW6526255Matt Riddle has his first name back. #WWERAW https://t.co/YAqDwX3ajrWWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद पूर्व UFC स्टार अपने असली नाम मैट रिडल के साथ ही नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में विंस मैकमैहन ने उनका नाम छोटा करने का निर्णय लिया और इसी कारण वो सिर्फ रिडल के नाम से पिछले एक साल से लड़ रहे थे। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें अपना नाम वापस मिल जाएगा।Raw के आखिरी एपिसोड में सैथ रॉलिंस के साथ उनका एक सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान WWE ने उनके पूरे नाम का उपयोग किया था। यहां से साफ हो गया था कि अब वो एक बार फिर अपने ओरिजिनल नाम के साथ दिखाई देने वाले हैं। यह सही मायने में काफी अच्छी चीज़ है।2- नाम वापस मिलना चाहिए: चैम्पाThe Fiend Liv super Bliss@Blissful32Blissi hope hhh put johnny gargano and tommaso ciampa as tag team on raw again388i hope hhh put johnny gargano and tommaso ciampa as tag team on raw again https://t.co/0fDScV7Gpmचैम्पा को मेन रोस्टर पर आने के बाद काफी बदलावों का सामना करना पड़ा है। वो द मिज़ के साथ दिखाई देने लगे और WWE ने डेब्यू के बाद उनके नाम को छोटा कर दिया था। इसी कारण उन्हें टॉमैसो चैम्पा के बजाय सिर्फ चैम्पा के नाम से बुलाया जा रहा था। फैंस को यह चीज़ उतनी पसंद नहीं आई थी।अब ट्रिपल एच ने मैट रिडल को उनका पहला नाम वापस दे दिया है और इसी कारण उन्हें पूर्व NXT सुपरस्टार को भी उनका पहला नाम दे देना चाहिए। फैंस को यह चीज़ सही मायने में काफी ज्यादा पसंद आएगी। आने वाले हफ्तों में शायद उनके नाम में चेंज आ सकता है।1- नाम वापस मिल गया: ऑस्टिन थ्योरीOne Stop Wrestling@1Stop_WrestlingPer PWInsider Theory has had his name changed back to Austin Theory!!!14916Per PWInsider Theory has had his name changed back to Austin Theory!!! https://t.co/SYRqxBoy4yऑस्टिन थ्योरी का नाम भी विंस मैकमैहन ने छोटा कर दिया था। दरअसल, WrestleMania 38 में स्टीव ऑस्टिन द्वारा जबरदस्त हमले और सैगमेंट का हिस्सा बनने के बाद विंस ने अपने पसंदीदा सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी के नाम में बदलाव किया। उन्होंने पूर्व NXT सुपरस्टार का पहला नाम हटा दिया था।उनका इन-रिंग नेम काफी परफेक्ट था और इसके बावजूद कंपनी ने नाम को छोटा कर दिया। हालांकि, अब उन्हें अपना पूरा नाम मिल गया है। WWE अपने अगले इवेंट्स के लिए थ्योरी को उनके पूरे नाम के साथ ही एडवर्टाइज कर रहे हैं। ऑस्टिन थ्योरी को पूरे नाम के साथ देखना फैंस को पसंद आएगा।1- नाम वापस मिलना चाहिए: बुचWrestlers But With An Face App@WWEFaceAppPete Dunne/Butch #262Pete Dunne/Butch #2 https://t.co/nYGQ3iuXPLफैंस को पीट डन का मेन रोस्टर डेब्यू बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इसका बड़ा कारण यह था कि WWE ने उनका नाम बदलकर बुच कर दिया था और कैरेक्टर को भी पूरी तरह से चेंज कर दिया था। हालांकि, वो ट्रिपल एच के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं और इसी कारण उम्मीद है कि बुच अपने पुराने अवतार में नजर आएंगे।SmackDown के अगले एपिसोड को पहले से ही टैप कर दिया गया है। इसी शो के दौरान बुच अपने पुराने इन-रिंग गियर में नजर आए थे। WWE ने उनके लिए एक बड़ा कदम उठाया और धीरे से WWE उन्हें अपने असली नाम पीट डन का उपयोग करने का मौका भी दे सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।