WWE ने साल 2010 NXT के रूप में अपने डेवलपमेंटल ब्रांड की शुरुआत की थी, जिसे आज कंपनी के तीसरे बड़े ब्रांड के रूप में देखा जाने लगा है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि NXT ने विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रोमोशन को कई बड़े सुपरस्टार्स दिए हैं।रोमन रेंस, बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस जैसे नामी सुपरस्टार्स NXT से होकर अपने करियर में इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं। डेवलपमेंटल ब्रांड के रेसलर्स का लक्ष्य मेन रोस्टर ब्रांड्स, Raw और SmackDown में जगह बनाना होता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को NXT में वापसी करते देखा गया है।NXT में वापसी करने के बाद कई मेन रोस्टर सुपरस्टार्स ने काफी सफलता हासिल की, लेकिन उनमें से कुछ के हाथ असफलता भी लगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 2 फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें NXT में जाकर फायदा हुआ और 2 जिन्हें कंपनी से निकाल दिया गया।#)WWE सुपरस्टार फिन बैलर - फायदा हुआFinn Bálor@FinnBalorBritish Commonwealth Champion NJPW Jr. H/weight x3NJPW Jr. Tag x6CMLL Middle H/weight Best of super Jr x2Longest ever NXT Champion 1st ever WWE Universal CHAMPION Intercontinental Champion8:36 AM · Mar 27, 2018105861579British Commonwealth Champion NJPW Jr. H/weight x3NJPW Jr. Tag x6CMLL Middle H/weight Best of super Jr x2Longest ever NXT Champion 1st ever WWE Universal CHAMPION Intercontinental Champion https://t.co/SP4xphKIEMफिन बैलर ने साल 2014 में WWE को जॉइन किया था और साल 2016 में मेन रोस्टर के फुल-टाइम मेंबर बनने से पहले एक बार NXT चैंपियन बन चुके थे। वहीं मेन रोस्टर में आने के कुछ ही महीने बाद उन्होंने इतिहास के सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।बैलर आने वाले सालों में कई यादगार स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने और कई दिग्गज सुपरस्टार्स को मात भी दी। मगर साल 2019 में AEW की शुरुआत हुई, जिसने रेटिंग्स के मामले में अपना सबसे पहला टारगेट NXT को बनाया था, इसलिए ब्लैक एंड गोल्ड ब्रांड को ज्यादा स्टार पावर देने के लिए बैलर को वहां भेजा गया।WWE@WWE"For days I proved that I was the BEST wrestler in the world!" - Former #NXTChampion @FinnBalor #WWENXT6:48 AM · Mar 19, 2020624157"For 2️⃣9️⃣2️⃣days I proved that I was the BEST wrestler in the world!" - Former #NXTChampion @FinnBalor #WWENXT https://t.co/iIAaOmZ113NXT में जाने के बाद उनकी एडम कोल और कैरियन क्रॉस समेत कई बड़े स्टार्स के साथ फ्यूड ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वापसी के बाद वो अपने करियर में दूसरी बार NXT चैंपियन भी बने। खैर साल 2021 में उनकी मेन रोस्टर में वापसी हुई और इस समय Raw रोस्टर का हिस्सा हैं।