WWE सुपरस्टार सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) की जनवरी 2022 में NXT में वापसी देखने को मिली थी। बता दें, सांगा की NXT में ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) के बॉडीगार्ड के रूप में वापसी कराई गई है और वापसी के बाद सांगा, वॉलर के वर्तमान प्रतिद्वंदी एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ मैच लड़ते हुए भी दिखाई दिए थे। इस मैच में सांगा से बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिली थी लेकिन सांगा यह मैच हार गए थे। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, सांगा साल 2013 में आई महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभा चुके हैं और सांगा द्वारा निभाए गए भीम के किरदार को काफी सराहा गया था। सांगा पहले WWE NXT में वीर महान के साथ इंडस शेर नाम के टैग टीम के रूप में काम कर चुके हैं और वीर की तरह ही सांगा भी मेन रोस्टर डेब्यू करना डिजर्व करते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों 'महाभारत के भीम' सांगा का जल्द WWE मेन रोस्टर डेब्यू होना चाहिए और 2 क्यों नहीं होना चाहिए।1- WWE सुपरस्टार सांगा का जल्द मेन रोस्टर डेब्यू होना चाहिए: ओमोस के लिए बेहतरीन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postओमोस वर्तमान समय में Raw का हिस्सा हैं और इस ब्रांड में ओमोस के टक्कर के ज्यादा प्रतिद्वंदी नहीं हैं। यही कारण है कि ओमोस ज्यादातर अपने से छोटे कद के सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ते हुए दिखाई दे चुके हैं। देखा जाए तो सांगा, ओमोस के लिए टक्कर के प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।बता दें, सांगा काफी तगड़े सुपरस्टार हैं और उनकी हाईट 6 फीट 8 इंच है। यही कारण है कि उनका 7 फीट 3 इंच लंबे ओमोस के खिलाफ फिउड कराना शानदार साबित हो सकता है। इस वजह से जल्द ही सांगा का मेन रोस्टर डेब्यू होना चाहिए। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि WWE ने सांगा के मेन रोस्टर डेब्यू को लेकर क्या प्लान बना रखा है।1- WWE सुपरस्टार सांगा का जल्द मेन रोस्टर डेब्यू नहीं होना चाहिए: NXT में सिंगल्स रन के बाद डेब्यू कराना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने बताया कि WWE सुपरस्टार सांगा NXT में वीर के साथ टैग टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस ब्रांड में उन्हें अभी तक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काम करने का मौका नहीं मिला है और वर्तमान समय में भी वो ग्रेसन वॉलर के साथ काम कर रहे हैं। देखा जाए तो मेन रोस्टर में सफलता हासिल करने के लिए काफी अनुभव की जरूरत पड़ती है।यही कारण है कि पहले सांगा को NXT में सिंगल्स स्टार के रूप में काम करने का मौका मिलना चाहिए। अगर सांगा NXT में सिंगल्स स्टार के रूप में प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें मेन रोस्टर डेब्यू के बाद बेहतर मौके दिए जा सकते हैं और इस प्रकार, उनके मेन रोस्टर में बड़ा स्टार बनने की संभावना बढ़ जाएगी।2- WWE सुपरस्टार सांगा का जल्द मेन रोस्टर डेब्यू होना चाहिए: भारतीय फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता View this post on Instagram Instagram Postसांगा ना केवल WWE सुपरस्टार हैं बल्कि वो एक एक्टर भी हैं। इस वजह से वो भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर भी सांगा के 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यही वजह है कि WWE को जल्द सांगा का मेन रोस्टर डेब्यू कराते हुए उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहिए।चूंकि, सांगा भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए अगर कंपनी सांगा का मेन रोस्टर डेब्यू कराती है तो WWE देखने वाले भारतीय फैंस की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यही कारण है सांगा का मेन रोस्टर डेब्यू कराना चाहिए और यह चीज़ कंपनी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।2- WWE सुपरस्टार सांगा का जल्द मेन रोस्टर डेब्यू नहीं होना चाहिए: मेन रोस्टर में भारतीय सुपरस्टार्स को ठीक तरह बुकिंग नहीं दी जा रही है View this post on Instagram Instagram PostWWE मेन रोस्टर में वर्तमान समय में तीन भारतीय सुपरस्टार्स जिंदर महल, वीर महान और शैंकी मौजूद हैं। जिंदर महल और शैंकी वर्तमान समय में SmackDown का हिस्सा हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स को लंबे समय से काफी साधारण बुकिंग दी जा रही है। इसी तरह वीर महान की Raw में वापसी को कई महीनों से हाइप किया जा रहा है लेकिन उनकी अभी तक वापसी नहीं कराई गई है।यह चीज़ दर्शाती है कि मेन रोस्टर में भारतीय सुपरस्टार्स का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि फिलहाल के लिए सांगा का मेन रोस्टर डेब्यू नहीं कराना चाहिए और संभव है कि उन्हें भी मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद WWE द्वारा खराब बुकिंग दी जा सकती है।