AEW का ऑल आउट (All Out) पीपीवी काफी धमाकेदार साबित हुआ। इसे AEW के इतिहास में अब तक का सबसे जबरदस्त इवेंट माना जाएगा। AEW ने पहले ही कई जबरदस्त मैचों का ऐलान कर दिया था। साथ ही कुछ सरप्राइज डेब्यू भी देखने को मिले। पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रायन डेनियलसन (डेनियल ब्रायन) ने अपना डेब्यू किया।मेन इवेंट में क्रिश्चियन केज और कैनी ओमेगा के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच के बाद एडम कोल का डेब्यू हुआ। सभी के लिए यह बड़ा शॉक था। हालांकि, सरप्राइज यहीं पर खत्म नहीं हुआ। इसके बाद ब्रायन डेनियलसन ने डेब्यू किया और उन्होंने बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ मिलकर द एलीट पर हमला किया।Reason number 1 why Bryan Danielson came to #AEW pic.twitter.com/2hsB2zYdPY— Wrestle Rumble (@WrestleRumble) September 6, 2021डेनियल ब्रायन का AEW में डेब्यू काफी ज्यादा शॉकिंग साबित हुआ। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि AEW में जाना उनके लिए सही निर्णय था और कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें WWE के साथ ही बने रहना चाहिए था। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से डेनियल ब्रायन का AEW में जाना अच्छा निर्णय था और 2 कारण क्यों उन्हें WWE में बने रहना चाहिए।2- AEW नहीं बल्कि WWE के साथ बने रहना चाहिए था: WWE की वजह से उन्हें सफलता मिली थी (यस मूवमेंट)“I never thought that WWE would let him go. Daniel was a big part of the company for the past ten or so years.He was literally the top babyface in the company for a few years, so, I’m really surprised they let him go.”- Kurt Angle on Bryan Danielson pic.twitter.com/xBVVgQdNec— WrestlePurists (@WrestlePurists) September 5, 2021डेनियल ब्रायन ने WWE में कदम रखने के बाद मुख्य रूप से सफलता हासिल की थी। वो आते ही सफलता पाने लगे थे। इसके बावजूद यस मूवमेंट की शुरुआत के बाद से ही ब्रायन का करियर पूरी तरह बदल गया। वो अचानक से WWE के टॉप स्टार बन गए और फैंस उन्हें पसंद करने लग गए। WWE ने भी उन्हें इसी वजह से सफल होने में मदद की। उन्होंने पूरी दुनिया में टॉप WWE स्टार के रूप में नाम कमाया था।ऐसे में अगर वो WWE में बने रहते तो उनके लिए यह अच्छा विकल्प रहता। कोई भी फैन उनके यस मूवमेंट से बोर नहीं हुआ था। इसी वजह से उन्हें WWE में बने रहना चाहिए था। वो बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में और भी ज्यादा सफलता हासिल कर सकते थे। उनके लिए यह काफी अच्छा विकल्प रहता।