2 कारण क्यों रोमन रेंस को 2022 के अंत तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 क्यों उन्हें चैंपियनशिप हार जानी चाहिए

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। वो सालों से WWE में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें बेबीफेस और हील दोनों कैरेक्टर में काम करते हुए सफलता मिली है। रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है।

उन्होंने Payback 2020 में यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था और इसके बाद से वो चैंपियन बने हुए हैं। उन्होंने 2021 की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर की थी और वो साल का अंत भी यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में करेंगे। पूरा साल यूनिवर्सल टाइटल उनके पास रहा है और उन्होंने अच्छा काम किया है। रोमन रेंस 2022 की शुरुआत भी यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में करने वाले हैं।

रेंस का टाइटल रन अच्छा रहा है और इस वजह से लगता है कि उन्हें 2022 के अंत तक चैंपियन रहना चाहिए। कुछ कारणों से पता चलता है कि उन्हें 2022 में चैंपियनशिप हार जानी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को अगले साल के अंत तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 क्यों उन्हें चैंपियनशिप हार जानी चाहिए।

2- WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए: रोमन रेंस इतिहास बना सकते हैं

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन रहे हुए अब तक 482 दिन हो गए हैं। उन्होंने कभी भी किसी चैंपियनशिप को इतने लंबे समय तक अपने पास नहीं रखा है। रेंस कुछ दिनों बाद ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए WWE इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने पास रखने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे।

अगर वो 2022 के अंत तक चैंपियन रहते हैं तो उन्हें 800 से ज्यादा दिन हो जाएंगे। रेंस इसके बाद वॉल्टर के 870 के NXT UK टाइटल रन को तोड़ने पर ध्यान दे सकते हैं। ट्राइबल चीफ अगर ऐसा करने में सफल रहते हैं तो फिर यह WWE में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाएगा। मॉडर्न एरा में कोई भी सुपरस्टार इतने लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहा है।

2- WWE यूनिवर्सल चैंपियन नहीं रहना चाहिए: रोमन रेंस को ब्रेक दिया जाना चाहिए

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी वजह से ही ढेरों फैंस SmackDown की ओर आकर्षित होते हैं। वो लंबे समय से लगातार दिखाई दे रहे हैं और वो छोटे ब्रेक्स पर जाते रहते हैं। हालांकि, मुख्य स्टोरीलाइन में रहने की वजह से वो काफी व्यस्त रहते हैं। इसी कारण उन्हें थोड़ा ब्रेक जरूर मिलना चाहिए।

WWE को इसी वजह से उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बनाए नहीं रखना चाहिए। 2022 के मध्य तक उन्हें चैंपियनशिप हार जानी चाहिए और फिर एक ब्रेक पर चले जाना चाहिए। इससे वो चोटिल होने से बचे रहेंगे और वो ज्यादा समय तक WWE में काम कर पाएंगे। इसी कारण उन्हें 2022 के अंत तक चैंपियन नहीं बने रहना चाहिए।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए: फैंस उनके टाइटल रन से बोर नहीं हुए हैं

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया है और इसी वजह से उनके पास लंबे समय तक टाइटल रहा है। अगर कोई सुपरस्टार ज्यादा समय तक चैंपियन रहता है तो अक्सर फैंस बोर हो जाते हैं और फिर रेसलर्स को खराब रिएक्शन मिलता है। बिग ई को चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन कई फैंस अभी से उनके चैंपियनशिप रन द्वारा बोर हो गए हैं।

रोमन रेंस के लिए ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता है। WWE ने उन्हें बढ़िया तरह से बुक किया है और इसी वजह से फैंस बोर नहीं हुए हैं। अगर फैंस बोर होते तो रेंस अभी तक चैंपियन नहीं रहते। इसी वजह से रोमन रेंस को 2022 के अंत तक चैंपियन बने रहना चाहिए। फैंस को उन्हें चैंपियन के रूप में देखने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन नहीं रहना चाहिए: दूसरे सुपरस्टार्स को मौका मिलना चाहिए

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया है। उनकी वजह से कई सारे सुपरस्टार्स का कद बढ़ा है। हालांकि, WWE किसी दूसरे सुपरस्टार को चैंपियनशिप रन नहीं दे पाया है। SmackDown में सुपरस्टार्स टॉप पर पहुंचने में सफल नहीं रहे हैं।

इसका बड़ा कारण रोमन रेंस का लंबा टाइटल रन है। इसी कारण उन्हें 2022 में चैंपियनशिप हार जानी चाहिए। इसके बाद दूसरे सुपरस्टार्स को भी टॉप स्टार के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा। यह दूसरे रेसलर्स के लिए काफी अच्छी चीज़ होगी। रेंस के टाइटल रन को तोड़ने वाले सुपरस्टार का काफी नाम होगा।

Quick Links