WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। वो सालों से WWE में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें बेबीफेस और हील दोनों कैरेक्टर में काम करते हुए सफलता मिली है। रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है।उन्होंने Payback 2020 में यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था और इसके बाद से वो चैंपियन बने हुए हैं। उन्होंने 2021 की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर की थी और वो साल का अंत भी यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में करेंगे। पूरा साल यूनिवर्सल टाइटल उनके पास रहा है और उन्होंने अच्छा काम किया है। रोमन रेंस 2022 की शुरुआत भी यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में करने वाले हैं। View this post on Instagram Instagram Postरेंस का टाइटल रन अच्छा रहा है और इस वजह से लगता है कि उन्हें 2022 के अंत तक चैंपियन रहना चाहिए। कुछ कारणों से पता चलता है कि उन्हें 2022 में चैंपियनशिप हार जानी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को अगले साल के अंत तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 क्यों उन्हें चैंपियनशिप हार जानी चाहिए।2- WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए: रोमन रेंस इतिहास बना सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन रहे हुए अब तक 482 दिन हो गए हैं। उन्होंने कभी भी किसी चैंपियनशिप को इतने लंबे समय तक अपने पास नहीं रखा है। रेंस कुछ दिनों बाद ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए WWE इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने पास रखने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे।अगर वो 2022 के अंत तक चैंपियन रहते हैं तो उन्हें 800 से ज्यादा दिन हो जाएंगे। रेंस इसके बाद वॉल्टर के 870 के NXT UK टाइटल रन को तोड़ने पर ध्यान दे सकते हैं। ट्राइबल चीफ अगर ऐसा करने में सफल रहते हैं तो फिर यह WWE में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाएगा। मॉडर्न एरा में कोई भी सुपरस्टार इतने लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहा है।