2 कारण क्यों Roman Reigns का WWE Draft 2024 से नाम वापस लेना अच्छा फैसला रहा और 2 क्यों यह गलत निर्णय रहा

Ujjaval
WWE Draft 2024 का रोमन रेंस हिस्सा नहीं होंगे
WWE Draft 2024 का रोमन रेंस हिस्सा नहीं होंगे

Roman Reigns: WWE SmackDown में ड्राफ्ट (Draft 2024) के पहले संस्करण का आयोजन देखने को मिला। इसके पहले ही रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया। पॉल हेमन ने बताया कि ट्राइबल चीफ ने ड्राफ्ट में से नाम वापस ले लिया है। यह देखकर कई फैंस को तगड़ा झटका लगा था।

रोमन रेंस ने कुछ बड़े कारणों से ही इतना बड़ा फैसला किया होगा। कुछ वजहों से लगता है कि रेंस का पीछे हटना अच्छा फैसला रहा और कुछ से लगता है कि यह एकदम गलत फैसला है। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस का ड्राफ्ट 2024 से नाम वापस लाना अच्छा फैसला रहा और 2 क्यों यह गलत निर्णय है।

2- अच्छा फैसला रहा: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस जब उपलब्ध होंगे, खुद अपना फैसला लेंगे

रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं और पॉल हेमन ने SmackDown में कन्फर्म किया कि वो कुछ महीनों तक एक्शन से दूर होंगे। हेमन ने यह भी बताया कि रेंस के कारण ही WWE को फायदा हुआ है और वो SmackDown को बिल्ड करने में सफल हुए हैं। ऐसे में रोमन नहीं चाहेंगे कि कोई और उनकी किस्मत या भविष्य का फैसला करे।

यही एक कारण हो सकता है कि रोमन रेंस ने खुद का नाम वापस लिया है। वो वापसी के बाद की स्थिति के हिसाब से चुन सकते हैं कि उन्हें किस शो का हिस्सा बनना है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह एक अच्छा फैसला होगा इससे वो ट्राइबल चीफ के तौर पर अपनी ऑथोरिटी साबित कर पाएंगे।

2- गलत फैसला रहा: WWE ड्राफ्ट पिक्स में स्टार पावर की कमी नज़र आई

रोमन रेंस ही ड्राफ्ट 2024 के पहले राउंड का मुख्य आकर्षक थे। WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि चैंपियन प्रोटेक्टेड रहेंगे और ऐसे में कई बड़े नाम ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं बने। SmackDown के पूल में रोमन रेंस सबसे बड़ा चेहरा थे। जब पॉल हेमन ने उनका नाम वापस लिया, तो साफ तौर पर लगा कि ड्राफ्ट 2024 में शायद WWE कुछ बड़ा करने वाली है।

ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और इसके बाद जितनी पिक्स देखने को मिली, सभी से फैंस निराश नज़र आए। कंपनी द्वारा रैंडी ऑर्टन और ब्लडलाइन जैसे स्टार्स को काफी बाद में चुनना भी गलत फैसला रहा। साफ तौर पर रोमन के नाम वापस लेने से स्टार पावर की कमी महसूस हुई।

1- अच्छा फैसला रहा: WWE ड्राफ्ट पिक्स को शॉकिंग बनाने के लिए

जब WWE ने ड्राफ्ट के पूल का ऐलान किया था, तो एक चीज़ तय नज़र आ रही थी कि SmackDown की ओर से रोमन रेंस को सबसे पहले चुना जाएगा। WWE ने चीज़ों को प्रेडिक्टेबल नहीं बनाने के लिए रोमन को ड्राफ्ट 2024 से बाहर किया।

ऐसा करने से सभी का ध्यान ड्राफ्ट पर टिक गया। फैंस के मन में इसके बाद सवाल उठने लगा कि रोमन रेंस के मौजूद नहीं होने के बाद अब SmackDown और Raw की पहली पिक कौन होगी। इस हिसाब से WWE ने जरूर अच्छा फैसला लिया।

1- गलत फैसला रहा: Roman Reigns का भविष्य जानने की इच्छा रखने वाले WWE फैंस निराश हुए

WWE ड्राफ्ट 2024 का मुख्य आकर्षक रोमन रेंस थे। WrestleMania XL में हार के बाद रोमन एकदम से गायब हो गए और फैंस उनके भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे। जब ट्राइबल चीफ का नाम ड्राफ्ट के लिए अनाउंस हुआ था, तो फैंस बहुत खुश नज़र आए।

सभी का ध्यान उनपर था। ऐसे में जब शो की शुरुआत में ही रोमन के ड्राफ्ट में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान हुआ, तो फैंस एकदम निराश हो गए। इस हिसाब से देखा जाए तो यह एक गलत फैसला रहा। वो इस ड्राफ्ट का मुख्य हिस्सा थे और सभी उन्हें किसी एक ब्रांड में शामिल होते हुए देखना चाहते थे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now