Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) इस समय कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक हैं। 2016 में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही वो लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। उनकी इन-रिंग और माइक स्किल्स को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। WWE ने भी उनके इस टैलेंट का अच्छे से इस्तेमाल किया है। WWE ने उन्हें कई अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स दिए हैं, जिसे भी उन्होंने बहुत शानदार तरह से प्ले किया है। अपने करियर में उन्होंने बेबीफेस और हील दोनों के रूप में काम किया है। हालांकि, इसके बाद भी फैंस उनके हील वर्क को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए आइए जानते हैं 2 कारणों के बारे में आखिर क्यों WWE को एलेक्सा ब्लिस को हील बना देना चाहिए और 2 कारण क्यों उन्हें बेबीफेस रन देना चाहिए। 2- एलेक्सा ब्लिस को हील बनना चाहिए: बियांका ब्लेयर के साथ दुश्मनी शुरू करने के लिएWWE News Updates@WWENewsUpdates2Alexa Bliss #AlexaBliss #WWEDivas172Alexa Bliss ❤️❤️❤️#AlexaBliss #WWEDivas https://t.co/IOzdsKfwaEMoney in the Bank 2022 में बियांका ब्लेयर ने कार्मेला के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। हालांकि, यह दुश्मनी अभी भी खत्म नहीं हुई है क्योंकि इस मैच के बाद कार्मेला ने बियांका ब्लेयर पर हमला कर दिया था लेकिन इस फ्यूड को लेकर फैंस बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसी वजह से अगर WWE को बियांका ब्लेयर के रन को और ज्यादा बढ़िया बनाना है तो उन्हें एलेक्सा ब्लिस को हील बनाना होगा। हील टर्न से फैंस को उनके और बियांका ब्लेयर के बीच एक शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। 2- एलेक्सा ब्लिस को बेबीफेस ही रहना चाहिए: बैकी लिंच के साथ दुश्मनी के लिएAlexsha Are The G.O.A.T. 𓃵@AlexshaDaGOATThe universe needs more #AlexaBliss. #WWERaw276The universe needs more #AlexaBliss. #WWERaw https://t.co/fcc58zkMprWWE में वापसी करने के बाद से ही बैकी लिंच ने अपने हील कैरेक्टर को बेहद दिलचस्प बनाया हुआ है। फैंस भी उनके इस कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बैकी लिंच के कैरेक्टर को और ज्यादा दिलचस्प बनाए रखने के लिए WWE उनकी और एलेक्सा ब्लिस की दुश्मनी शुरू कर सकता है। दोनों ही स्टार्स पहले भी एक-दूसरे के साथ स्टोरीलाइन में रहे हैं। उस दुश्मनी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। एलेक्सा ब्लिस भी फेस स्टार के रूप में खुद को साबित कर चुकी हैं। ऐसे में फैंस को एक यादगार स्टोरीलाइन देखने को मिल सकता है।1- एलेक्सा ब्लिस को हील बनना चाहिए: हील के रूप में ज्यादा सफलता हासिल की हैOnlyLuKaWrestlingFans@onlylukaWfans#ALEXABLISS menciona que ya es momento de volver a tener oro en su cintura… pero vemos que #ASUKA menciona que ganará y dice ser la siguiente en línea #wwe #raw2#ALEXABLISS menciona que ya es momento de volver a tener oro en su cintura… pero vemos que #ASUKA menciona que ganará y dice ser la siguiente en línea #wwe #raw https://t.co/r5AV9em9Raअपने करियर में एलेक्सा ब्लिस ने सबसे ज्यादा सफलता एक हील के रूप में हासिल की है। 2018 में उनके हील वर्क को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद वो कभी भी उस तरह से अपने कैरेक्टर को प्ले नहीं कर पाई हैं।ऐसे में अगर WWE एक बार फिर से उन्हें हील बना देता है तो एलेक्सा ब्लिस के पास खुद को साबित करने का दूसरा मौका होगा। हील कैरेक्टर में एलेक्सा ब्लिस काफी ज्यादा नेचुरल दिखती हैं। इसी वजह से भी फैंस उन्हें पसंद करते हैं। ऐसे में WWE को भी उन्हें अब हील बना देना चाहिए। 1- एलेक्सा ब्लिस को बेबीफेस ही रहना चाहिए: लिव मॉर्गन के साथ टीम टैग बनाने के लिएxavier@xavier21240541I’m mad @AlexaBliss_WWE not on #WWERaw 🤬🤬🤬🤬 #AlexaBliss3I’m mad @AlexaBliss_WWE not on #WWERaw 🤬🤬🤬🤬 #AlexaBliss https://t.co/eLIgBiJqjXलिव मॉर्गन ने हाल में ही विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता है। इसके अलावा वो इस समय Smackdown रोस्टर का भी हिस्सा हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें लिव मॉर्गन का पार्टनर बनाना चाहता है, तो एलेक्सा ब्लिस को ब्लू ब्रांड में आना होगा।फैंस भी खुद लिव और ब्लिस को साथ में देखना चाहते हैं। ऐसे में अगर WWE ऐसा करता है तो एलेक्सा ब्लिस अपनी साथी लिव मॉर्गन को लंबे समय तक चैंपियन बने रहने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा यह दोनों ही स्टार्स टैग टीम डिवीजन को भी फिर से दिलचस्प बना सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।