2 दुश्मनियां जो WWE Survivor Series 2024 में खत्म हो सकती हैं और 1 जो जारी रह सकती है

WWE
WWE को कुछ दुश्मनियां Survivor Series में खत्म करनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Rivalries Should End & Not: ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में WWE में अच्छा काम हो रहा है। साल 2024 अभी तक शानदार रहा है। कंपनी ने लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में सफलता अर्जित की है। सभी की नज़रें अब Survivor Series 2024 पर टिकी होंगी। इस शो के भी धमाकेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इवेंट में बड़े स्टार्स के मुकाबले देखने को मिलेंगे। मौजूद समय में WWE में काफी दिलचस्प स्टोरलाइन चल रही हैं। कुछ स्टार्स की फ्यूड हाल ही में शुरू हुई है तो कुछ की दुश्मनी लंबे समय से चली आ रही है। इस आर्टिकल में हम उन 2 दुश्मनियों के बारे में बात करेंगे जो Survivor Series 2024 में खत्म हो सकती हैं और 1 जो जारी रह सकती है।

Ad

#3 खत्म हो सकती है: क्या WWE Survivor Series में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच होगा खतरनाक मैच?

Ad

पिछले महीने केविन ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन के ऊपर हील टर्न लिया था। तब से उनका विकराल रूप देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए Crown Jewel में दोनों के बीच मैच तय किया गया था लेकिन नहीं हो पाया। ओवेंस ने ऑर्टन के ऊपर मुकाबला शुरू होने स पहले ही स्टील चेयर से अटैक कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला।

उम्मीद के मुताबिक अब ऑर्टन और रैंडी के बीच Survivor Series 2024 में मुकाबला तय किया जाएगा। मैच में कोई खतरनाक शर्त भी जोड़ी जा सकती है। एक बात तय है कि दोनों की राइवलरी ज्यादा लंबी नहीं चलेगी। इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी द्वारा इसका अंत Survivor Series 2024 में किया जा सकता है।

#2 जारी रह सकती है: क्या WWE रिंग में आगे भी दिखेगा असली और नई ब्लडलाइन का जलवा?

Ad

मौजूदा स्टोरीलाइन को देखकर लग रहा है कि Survivor Series 2024 में नई और असली ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच तय है। अगर आप सोच रहे हैं कि उसके बाद इनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी तो ऐसा नहीं है। ब्लडलाइन की कहानी आगे भी जारी रहेगी और खूब वाहवाही लूटेगी।

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच सिंगल्स मैच का सभी इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने जेकब फाटू और रेंस के मैच के संकेत भी दे दिए हैं। द रॉक का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नज़रें टिकी हैं। हो सकता है कि वो सोलो की ब्लडलाइन को ज्वाइन कर लें। इन तमाम चीजों से साफ है कि Survivor Series 2024 में इनकी दुश्मनी का अंत होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

#1 खत्म हो सकती है: मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर और डेमियन प्रीस्ट की राइवलरी शायद आगे नहीं बढ़ेगी

Ad

WWE SummerSlam 2024 में गुंथर ने डेमियन प्रीस्ट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की थी। प्रीस्ट हाल ही में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के नंबर वन कंटेंडर बने हैं। उम्मीद के मुताबिक दोनों के बीच Survivor Series में मैच होगा।

WWE द्वारा शायद इन दोनों की राइवलरी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। Survivor Series 2024 में ही इनकी फ्यूड खत्म कर दी जाएगी। गुंथर को उसके बाद नया प्रतिद्वंदी मिल सकता है। कंपनी को अच्छे फायदे के लिए ये चीज करनी भी चाहिए। गुंथर और प्रीस्ट के मुकाबले को लेकर पहले भी ज्यादा लोग उत्सुक नहीं थे और इस बार भी संभवत: ऐसा ही होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications