Roman Reigns के WWE WrestleMania में बनाए गए 2 रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूट सकते हैं और 1 जिसे वो कभी नहीं तोड़ पाएंगे

WWE
WrestleMania में रोमन रेंस ने बनाए हैं खास रिकॉर्ड (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WrestleMania Records Will Never Broken: WWE WrestleMania का इतिहास बहुत ही शानदार रहा है। इस इवेंट में हमेशा बड़े कारनामे देखने को मिलते हैं। सालों से शो में कई रिकॉर्ड बनते आ रहे हैं। इनमें से कुछ का टूटना नामुमकिन है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए मेगा इवेंट हमेशा बेहतर रहा है। उन्होंने द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को मात दी है। उनके आंकड़े काफी शानदार रहे हैं। इस आर्टिकल में हम रेंस के WrestleMania में बनाए गए उन 2 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जो कभी नहीं टूट सकते हैं और 1 जिसे वो कभी नहीं तोड़ पाएंगे।

Ad

#2 कभी नहीं टूट सकता: रोमन रेंस WWE WrestleMania के 9 मेन इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं

youtube-cover
Ad

WrestleMania में हमेशा रोमन रेंस को सफलता मिली। इसका अंदाजा आप कई चीजों से लगा सकते हैं। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन वो अभी तक 9 मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं। ये उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना बहुत मुश्किल है।

रोमन रेंस के बाद हल्क होगन, ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स का नंबर आता है। ये दिग्गज रिटायर हो चुके हैं। रेंस से आगे निकलना किसी के लिए भी अब बहुत मुश्किल काम होगा। रोमन का ये नंबर खत्म नहीं हुआ है। साल दर साल इसमें इजाफा हो सकता है।

#2 रोमन रेंस कभी नहीं तोड़ पाएंगे: WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर ने करीब तीन दशक तक कंपनी में अपने काम से फैंस का मनोरंजन किया। कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। WrestleMania में टेकर को भी खूब सफलता मिली है। उन्हें सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने ही हराया है।

WrestleMania के इतिहास में अंडरटेकर ने 25 मैचों में जीत हासिल की। सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले स्टार टेकर ही हैं। रोमन को अभी तक 9 मुकाबलों में जीत मिली है। टेकर के रिकॉर्ड को तोड़ पाना उनके लिए काफी मुश्किल है। ये चीज अपने करियर में शायद रोमन कभी नहीं कर पाएंगे।

#1 कभी नहीं टूट सकता: WWE WrestleMania में रोमन रेंस ने लगातार चार साल टाइटल डिफेंड किया है

youtube-cover
Ad

2021, 2022, 2023 और 2024 में हुए WWE WrestleMania में रोमन रेंस ने अपना टाइटल डिफेंड किया था। चार साल तक लगातार ये कारनामा करने वाले पहले सुपरस्टार रेंस हैं। उनके इस रिकॉर्ड का टूट पाना भी काफी मुश्किल है।

2021 में रोमन ने ऐज और डेनियन ब्रायन के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। 2022 में भी उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल दांव पर लगाया था। 2023 और 2024 में रेंस ने कोडी के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications