2 सुपरस्टार्स जो Raw में इस साल WWE चैंपियन बने और 2 जो चैंपियन बनने में नाकाम रहे

WWE Raw में कुछ टाइटल मैच हुए हैं
WWE Raw में कुछ टाइटल मैच हुए हैं

WWE के लिए 2021 काफी अच्छा रहा था। इस साल ढेरों बढ़िया इवेंट्स का आयोजन हुआ है। साथ ही कईे सुपरस्टार्स को शानदार तरीके से पुश मिल रहा है और इसी कारण उनके लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। WWE Raw असल में कंपनी के सबसे अहम साप्ताहिक शोज़ में से एक है। सालों से Raw के एपिसोड्स का आयोजन हर हफ्ते देखने को मिल रहा है। 2021 में कई यादगार Raw के एपिसोड्स देखने को मिले हैं। हालांकि, कुछ शोज़ पूरी तरह निराशाजनक भी रहे हैं।

WWE को Raw की व्यूअरशिप में लगातार नुकसान हुआ है लेकिन एपिसोड्स की क्वालिटी में सुधार हुआ है। WWE Draft के पहले Raw रोस्टर थोड़ा कमजोर नजर आता था लेकिन अब रेड ब्रांड में कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं। WWE अक्सर चैंपियनशिप मैचों का आयोजन बड़े इवेंट्स में करता है। मिड-कार्ड और टैग टीम टाइटल्स के मैच एपिसोड्स में देखने को मिल जाते हैं लेकिन वर्ल्ड टाइटल मैच ज्यादातर इवेंट्स में ही होते हैं।

2021 में कुछ ऐसे मौके आए हैं जब टाइटल मैचों का आयोजन Raw के एपिसोड्स में भी देखने को मिला। इस दौरान कई सारे सुपरस्टार्स को चैंपियन बनने का मौका मिला वहीं कुछ रेसलर्स रेड ब्रांड के एपिसोड्स में टाइटल्स पर कब्जा नहीं कर पाए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इस साल Raw में चैंपियन बने और 2 जो चैंपियन नहीं बन पाए।

2- WWE Raw में चैंपियन नहीं पाए: ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी को इस समय WWE काफी बढ़िया तरह से पुश दे रहा है। Draft के बाद से वो Raw का अहम हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, थ्योरी ने Survivor Series में मिस्टर मैकमैहन को गिफ्ट में मिला एग चोरी कर लिया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में उन्हें अंडा वापस देने पर WWE टाइटल मैच मिला था।

उन्होंने Raw में बिग ई के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा। मैच में उन्होंने चैंपियन को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अंत में थ्योरी मैच जीत नहीं पाए। बिग ई ने अपना फिनिशर बिग एंडिंग लगाकर ऑस्टिन थ्योरी को धराशाई किया और पिन करते हुए टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

2- Raw में चैंपियन बने: बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले को WWE में वापसी किए हुए काफी समय हो गया था। हालांकि, उन्हें टॉप स्टार की तरह पुश नहीं मिल रहा था। उनके लिए साल 2021 काफी बढ़िया साबित हुआ। उन्होंने मिज़ को WWE चैंपियन बनने में मदद की थी और इसी कारण उन्हें शर्त के अनुसार Raw में चैंपियनशिप मैच मिला।

उन्होंने 1 मार्च 2021 को Raw के एपिसोड में द मिज़ के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा। मिज़ ने माइंड गेम्स खेलने की कोशिश की। हालांकि, अंत में बॉबी लैश्ले ने अपने सबमिशन हर्ट लॉक का उपयोग करते हुए जीत दर्ज की। साथ ही वो अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बनने में सफल रहे।

1- Raw में चैंपियन नहीं बन पाए: द मिज़

चैंपियनशिप हारने के एक हफ्ते बाद ही द मिज़ को रीमैच मिला। उन्होंने 8 मार्च 2021 को Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा। बॉबी चैंपियन बनने के बाद पहली बार अपने WWE टाइटल को डिफेंड कर रहे थे। उनपर काफी दबाव था लेकिन उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया।

उन्होंने एक बार फिर द मिज़ को हर्ट लॉक में फंसाया। इससे मिज़ बच नहीं पाए और लैश्ले ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मिज़ के पास Raw में चैंपियन बनने का मौका था लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। द मिज़ इसके बाद WWE टाइटल की स्टोरीलाइन से पूरी तरह अलग हो गए।

1- Raw में चैंपियन बने: बिग ई

बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन के बीच 13 सितंबर 2021 को Raw के एपिसोड में WWE टाइटल मैच हुआ था। बिग ई ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को Raw में कैश-इन करेंगे। बॉबी लैश्ले ने रैंडी ऑर्टन को एक तगड़े मैच में पराजित किया। इसके बाद बिग ई ने एंट्री की।

उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया और WWE चैंपियनशिप मैच हासिल किया। उन्होंने लैश्ले को सिर्फ 1 मिनट 18 सेकंड्स में पराजित किया और नए WWE चैंपियन बन गए। इसी के साथ लैश्ले के एक लंबे और धमाकेदार टाइटल रन का अंत देखने को मिल गया। बिग ई को सालों की मेहनत के बाद आखिर WWE चैंपियन बनने का मौका मिला।